चरित्र केवल पढ़ने से नहीं उसे जीवन में उतारने से उसकी होती है सार्थकता-सन्त लक्ष्मण दास महाराज नागौर,,चरित्र केवल पढ़ने से नहीं उसे जीवन में उतारने से उसकी सार्थकता है। केवल सोचने मात्र से कुछ नहीं होता, उसके लिए कर्म और भक्ति ही मार्ग है। नागौर में शिव चरित्र कथा तथा शिव पार्वती विवाहोत्सव आयोजन के दौरान अपने प्रवचन में श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के सन्त लक्ष्मण दास महाराज ने ये बात कही।उन्होंने शिव और राम के आपसी स्नेह और आदर के चरित्र के साथ अनन्य भक्ति और नाम जप का महत्व बताया। उन्होंने कहा सौ काम छोड़ भोजन करना, हज़ार काम छोड़ कर स्नान करना, लाख काम छोड़ दान और करोड़ काम छोड़ भगवान भक्ति करना चाहिए। उन्होंने प्रेम के महत्व पर कहा प्रेम में कपट हो तो प्रेम खत्म हो जाता है जैसे दूध में जल मिलने पर दूध ही हो जाता है लेकिन कपट की खटाई दूध और पानी को अलग कर देते हैं। संगीत और भजनों के साथ प्रसंगों के साथ सरल प्रस्तुतिकरण ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आयोजन मंडल के अशोक कल्ला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को प्रातः गणेश पूजन, षोडश मातृका पूजन और नवग्रह पूजन के साथ हुई।पंडित बलभद्र के सानिध्य में यजमान ओमप्रकाश राजेश मुथा, आनंद सरोज पुरोहित, विमलेश ललिता व्यास, रवि कुमुदनी पुरोहित ने विधिविधान से पूजन किया।दोपहर एक बजे लोहियों के चौक से मूथों की बारी, व्यासों की पोल, लोढ़ों का चौक, दफ़्तरियों की गली होते हुवे लक्ष्मण दास महाराज के साथ शिव पुराण सिर पर उठाकर भक्तगण शोभायात्रा के रूप में कार्यकम स्थल पुष्टिकर पंचायत भवन पहुंचे। रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। दोपहर दो से पाँच बजे तक चली कथा के बाद सत्संग और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुक्रवार को होगा पार्वती जन्मोत्सव चार दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत दूसरे दिन पार्वती जन्मोत्सव मनाया जाएगा

- रियांबड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के अनुसार हडमान नाथ के साथ कथित मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।1
- बीकानेर जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शुक्रवार 13 फरवरी को प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी का क्षेत्र। दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय फीडर न 5 का क्षेत्र। प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर का क्षेत्र। प्रातः 10:50 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ठाकर फर्नीचर डीटीआर के पास, सेखों का मोहल्ला के पास, रोशनी घर चौराहा के पास, आदि का क्षेत्र। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दैनिक भास्कर के बाहर, केसर देसर चौक, नोबल पब्लिक स्कूल के पास, सेंट पब्लिक स्कूल के पास का क्षेत्र। प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 6 का क्षेत्र।1
- Post by SSSO News1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- मादक पदार्थों सहित तीन गिरफ्तार एमडी जब्त1
- मोहराई, राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल वितरण के बारे में है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई (ब्यावर) में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को राज्य सरकार की योजना के तहत मुफ्त साइकिलें बांटी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहराई, जिला ब्यावर। लाभार्थी: कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राएं। उद्देश्य: राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान करना। उपस्थित मुख्य व्यक्ति: प्रमोद सिंह राजपुरोहित (भामाशाह) अर्जुन सिंह केन (प्रधानाचार्य) दुर्गाराम चौहान (उपप्राचार्य) अन्य: मनीषा चौहान, राजेन्द्र सिंह, जगदीश चन्द्र, महेन्द्र फड़ौदा और दुर्गराम बावरी (ग्रामीण)।1
- नागौर/पादूकलां,,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का गुरुवार को अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आगाज हुआ। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे शुरू हुई।परीक्षाऑर्डिनेटर मनोहर बावरी,केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य सपना चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 312 विद्यार्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 309 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शी एवं परीक्षा प्रभारी संजूलता चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा कक्षों में अनुशासन बनाए रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया,जबकि कुछ विद्यार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा नागौर पहलादराम ताननण, अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह चारण एवं सूर्यकांत पारीक ने बग्गड़, लांपोलाई, पादूकलां और रियांबड़ी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।1
- चरित्र केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने से ही उसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होती है। केवल सोचने से कुछ नहीं होता, कर्म और भक्ति ही सच्चा मार्ग है। यह विचार श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के संत लक्ष्मण दास महाराज ने नागौर में आयोजित शिव चरित्र कथा एवं शिव-पार्वती विवाहोत्सव के दौरान अपने प्रवचनों में व्यक्त किए।1
- न्यूज एजेंसी नई दिल्ली: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। 11 फरवरी को मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई। डेली स्टार के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह घटना चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की बढ़ती आशंका को और गहरा कर रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था। परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, "रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।" परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा। एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1