Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पुलिसकर्मी की बेहद निंदनीय हरकत...* प्रदर्शनकारी को ऐसे उठा कर पटकना बेहद घिनौनी हरकत साबित होती है, अगर पकड़ कर नहीं ला सकते, तो किसने अधिकार दिया है एक प्रदेश के नागरिक को उठा कर पटकना, आख़िर दरोगा जी क्या साबित करना चाह रहे थे...?
Kkk
*लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पुलिसकर्मी की बेहद निंदनीय हरकत...* प्रदर्शनकारी को ऐसे उठा कर पटकना बेहद घिनौनी हरकत साबित होती है, अगर पकड़ कर नहीं ला सकते, तो किसने अधिकार दिया है एक प्रदेश के नागरिक को उठा कर पटकना, आख़िर दरोगा जी क्या साबित करना चाह रहे थे...?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में कांग्रेस की नई प्रदेश कमान पर तीखा तंज कसा है। कांग्रेस द्वारा अजय राय की जगह अराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले के बाद मंत्री दिनेश सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है।1
- *लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल...* *आराधना मिश्रा "मोना" बनीं प्रदेश अध्यक्ष...* वहीं इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है... चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है... कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियां लागू करने की जानकारी दी। नई टीम के साथ यूपी कांग्रेस के संगठन और आगामी रणनीति को लेकर हलचल तेज...1
- अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच के जीतेन्द्र पटेल ने भगवतगंज बाजार से मान्धाता तक पैदल यात्रा कर आगामी 17 अक्टूबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगो को आमंत्रित किया। रमेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़। अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच के जीतेन्द्र पटेल ने भगवतगंज बाजार से मान्धाता तक पैदल यात्रा कर आगामी 17 अक्टूबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगो को आमंत्रित किया।1
- प्रतापगढ़ में कपड़े-कॉस्मेटिक शोरूम में भीषण आग, 50 लाख का सामान राख प्रतापगढ़ में कपड़े-कॉस्मेटिक शोरूम में भीषण आग, 50 लाख का सामान राख सुबह की पहली किरण के साथ शहर में जहां लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, वहीं एक व्यापारी के सपनों और वर्षों की मेहनत पर आग का कहर टूट पड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित कपड़े और कॉस्मेटिक के शोरूम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास स्थित शोरूम में सुबह करीब पांच बजे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर में शोरूम से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा। सुबह की सैर पर निकले लोगों और बगल में स्थित जिम सेंटर के संचालकों ने धुआं देखा तो तत्काल आग लगने की सूचना दी। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिस शोरूम में कभी रंग-बिरंगे कपड़े और कॉस्मेटिक सामान ग्राहकों को आकर्षित करते थे, वहां अब जले हुए सामान और धुएं का मंजर दिखाई देने लगा। व्यापारी के लिए यह केवल माल का नुकसान नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, पूंजी और उम्मीदों पर पड़ा गहरा आघात है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।1
- प्रतापगढ़ के मोलनापुर कांड पर दहाड़े भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन, अगले सप्ताह पीड़ित परिवारों से मिलने का किया ऐलान!! प्रतापगढ़ के मोलनापुर कांड पर दहाड़े भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन, अगले सप्ताह पीड़ित परिवारों से मिलने का किया ऐलान!! ✍🏻प्रतापगढ़: जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर कांड को लेकर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ ने कहा कि वह अगले सप्ताह मोलनापुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।साथ ही साथ उन्होंने ब्राह्मण समाज के कथित झंडाबरदार नेताओं पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इशारों में कहा कि समाज के दर्द और संकट के समय केवल मंचों से सहानुभूति जताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर पीड़ित परिवारों के बीच खड़े होकर उनकी आवाज बुलंद करनी होगी।भाजपा नेता के इस ऐलान के बाद मोलनापुर प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेने की बात कही है।1
- शहीद योगेश की पुण्यतिथि पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, आयोजित हुई कवि गोष्ठी शमशेरंगज, प्रतापगढ़ । चमरुपुर शुक्लान के बलीपुर परसन गांव में गुरुवार की शाम शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा, संवेदना और देशभक्ति का संगम नजर आया। निशुल्क चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। गौरी शुक्ला हॉस्पिटल राजापुर विंधन के डॉ. अमित सिंह, डॉ. आरके सिंह, प्रतिमा, कोमल और प्रीति यादव ने मरीजों की जांच की। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त कर्नल कमल राय, आरएसएस के रामचंद्र पांडेय, राजा राणा सूबेदार सिंह, पवन शुक्ल, विपिन तिवारी, संजय शुक्ल और प्रेमनाथ पांडेय समेत लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कवि सम्मेलन के दौरान डॉ. अंजनी शुक्ल अमोघ ने बलिदानियों को समर्पित रचना, हम बलिदानियों के सूल लेकर आए हैं, पुण्य पद पर चिन्ह के चरण धूल लेकर आए हैं, सुनाई। बाराबंकी के कवि संदीप अनुरागी ने अपनी पंक्तियों गर्व कर रहा क्षेत्र यह, गर्व कर रहा देश, नमन मेरा सौ बार है, धन्य-धन्य योगेश, से शहीद को नमन किया। दीपेंद्र तनहा ने भाई के बिछोह पर मार्मिक रचना सुनाई। हरिवंश शुक्ल "शौर्य" ने वीर रस की रचना मृत्यु सत्य है तो फिर पार्थ तीर ले उधार ,सिंहनी के दूध का तू कर्ज तो उतार दे-- पढ़कर श्रोताओं में जोश भरा। पवन प्रगीत, सुनील प्रभाकर और संतोष पांडेय ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज की छात्राओं साक्षी और दीक्षा गौतम, शुभंकरी मार्डर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अखिलेश यादव, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के मीडिया प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, शिक्षक राजेश मिश्र समेत साहित्यकारों व गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजमूर्ति सिंह सौरभ और संचालन कुलदीप कलश ने किया। संयोजन व आभार शहीद के बड़े भाई आशुतोष तिवारी आशु ने जताया।4
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया उद्घाटन, प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संत एन्थोनी इण्टर कालेज में सूचना विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओ, अध्यापको व उपस्थित नागरिकों ने किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। प्रदर्शनी में रोजगार सृजन, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन तथा सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट विस्तार, पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का विकास, युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरियों के अवसर, कानून-व्यवस्था में सुधार तथा अपराध नियंत्रण जैसे विषयों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को हस्तांतरित की गई धनराशि से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को विशेष रूप से दर्शाया गया है। खेतों में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर अनुदान, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंपों की स्थापना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, मंडियों के आधुनिकीकरण तथा ई-नाम जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है। महिला सशक्तिकरण से संबंधित फ्लेक्स में वन स्टॉप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला श्रम बल भागीदारी में वृद्धि तथा महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है।1
- *लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पुलिसकर्मी की बेहद निंदनीय हरकत...* प्रदर्शनकारी को ऐसे उठा कर पटकना बेहद घिनौनी हरकत साबित होती है, अगर पकड़ कर नहीं ला सकते, तो किसने अधिकार दिया है एक प्रदेश के नागरिक को उठा कर पटकना, आख़िर दरोगा जी क्या साबित करना चाह रहे थे...?1