Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया के टिकारी में प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद हॉल को सील कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं। छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद हुई।
Ashutosh kumar
गया के टिकारी में प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद हॉल को सील कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं। छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद हुई।
More news from बिहार and nearby areas
- गया के गुरारू में एक लड़की को रात में अपने प्रेमी से मिलने आने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद गाँव में तनाव बढ़ गया और ग्रामीण सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही दूसरों को ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी।1
- बिहार राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर रफीगंज विधायक ने दी बधाई रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने बिहार मंत्रिमंडल में गुरुवार को #कैबिनेट_मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास और जनसेवा की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। विधायक ने विश्वास जताया कि नई टीम सकारात्मक नेतृत्व, समर्पण और जनहितकारी सोच के साथ राज्य को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने का कार्य करेगी। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नई मंत्रिमंडल टीम बिहार की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है।1
- सोमवार को हल्की बारिश और तेज हवा चली , मौसम हुआ सुहाना । बिहार : नवादा खबर। सोमवार को गर्मी और धूप से लोग परेशान थे। मौसम ने दिन 4:00 बजे से रंग बदल दिया। तेज हवा चलने लगी । इसके बाद हल्की बारिश होने लगा । बारिश से नाली गली कीचड़ युक्त हो गया। मौसम सुहाना हो गया । लिहाजा लोगों को गर्मी से राहत मिली।1
- जहानाबाद : मोबाइल बचाने में गई जान, चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत। जहानाबाद में एक बार फिर मोबाइल झपट्टामारों की वजह से दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहानाबाद एक नंबर रेलवे चौकी के पास चलती ट्रेन में मोबाइल झपट्टामारी के दौरान एक व्यक्ति अपने मोबाइल को बचाने की कोशिश में ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में वह ट्रेन की चपेट में आ गया और शरीर दो हिस्सों में कट जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और झपट्टामारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- यह घटना गया जी के गुरपा थाना क्षेत्र के अमघटी गांव के बताया जा रहा है।1
- डॉ. किसलय कांत ने धनगिरी अस्पताल में दी स्वास्थ्य परामर्श इस्लामपुर (नालंदा)। नगर स्थित धनगिरी अस्पताल में गुरुवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. किसलय कांत ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं डॉक्टरी परामर्श दिया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण तेजी से फैल रही बीमारियों पर चिंता जताई।डॉ. किसलय कांत ने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायराइड, गैस एवं मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने और रोजाना व्यायाम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शुद्ध पानी पीने और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा का सेवन नहीं करने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग समय पर इलाज नहीं कराते, जिससे बीमारी गंभीर हो जाती है। धनगिरी अस्पताल का प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ सही समय पर उचित परामर्श भी उपलब्ध कराया जाए।डॉ. किसलय कांत ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों की सेवा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।1
- बिहार के गया जिले में एक हृदयविदारक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से पूरे गाँव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।1
- औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के कुसमी फेसरा गाँव में पिता की मारपीट के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे समय रहते बचाकर डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने किशोरी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।1
- नवादा के हिसुआ में NH-82 के फोरलेनिंग से सड़क 8 फीट ऊंची हो गई है, जिससे जामा मस्जिद समेत कई इमारतें नीचे हो गईं। आवागमन में दिक्कतें आने पर समाजसेवी अकबर राजा के नेतृत्व में समुदाय ने श्रमदान कर सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया।2