Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। सूवे के प्रशासनिक मुखिया श्रीनिवास साहब कोटा सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांमरिया और अन्य आला अधिकारियों ने आत्मिक स्वागत किया। प्रथम बार चीफ सेक्रेटरी बनने के बाद श्री निवास साहब का दो दिवसीय दोरा कोटा का है स्पीकर ओमबिरला भी के अरमानों का ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। कोटा शहर में गणगौर और ईद का पावन पर्व वहुत धूमधाम से मनाया गया।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। सूवे के प्रशासनिक मुखिया श्रीनिवास साहब कोटा सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांमरिया और अन्य आला अधिकारियों ने आत्मिक स्वागत किया। प्रथम बार चीफ सेक्रेटरी बनने के बाद श्री निवास साहब का दो दिवसीय दोरा कोटा का है स्पीकर ओमबिरला भी के अरमानों का ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। कोटा शहर में गणगौर और ईद का पावन पर्व वहुत धूमधाम से मनाया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। सूवे के प्रशासनिक मुखिया चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने आज कोटा टैगोर हॉल में जिला और संभाग के प्रमुखों की मीटिंग ली। और हवाई अड्डे की समीक्षा की। कोटा शहर में जिले में संभाग में गैस की चल रही कि किल्लत की भी समीक्षा की। और अखबार नवीसू से भी मुखातु हुए।1
- डूंगरपुर। सेटिंग काम के दौरान टेको में छुपे जहरीले जानवर ने युवक के पैर पर काट लिया। जिस पर युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा अब युवक का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार परसाद निवासी लाल शंकर पिता रमेश खराड़ी रविवार को बौखला गांव में पानी के टेक की साइड पर गया हुआ था। तभी युवक टैंक के निकट पड़े सेन्ट्रिग के लकड़ी के टेको जो हटा रहा था। तभी युवक के पैर पर जहरीले जानवर ने काट लिया जिस पर उसे जलन होने की साथ ही चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसकी तबियत बिगड़ गई।1
- खेरवाडा विधानसभा क्षेत्र के आस-पास की पालो के आदिवासी निवासी मुलतः किसान है। पर्याप्त जमीन नही होने और उपलब्ध जमीन पर सिंचाई की सुविधा नही होने से उन्हे शहरों और कस्बो की ओर रोजगार के लिए भटकना पडता है जहां उनका भारी शोषण होता है। कार्यस्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर मजदूरों का जीवन खतरे में डालकर काम कराया जाता है। और मजदूरी भी बहुत कम दी जाती है कभी-कभी कम कर कर मजदूरी भी नहीं दी जाती है। इस शोषण की वजह से आर्थिक और सामाजिक हालत पीढी दर पीढी लगातार खराब होती जाती है। खेतोंको बारह मास पानी मिलेगा। किसान एक बजाय 4-4 फसले ले पायेगा तो अपने किसान का विकास होगा। रोजगार के लिए शहरो की तरफ नही भागना पडेगा। बेरोजगारी घटेगी। वेतन ज्यादा मिलेगा तो बाजार से ज्यादा वस्तुए खरीद पायेगा। बिक्री ज्यादा होगी तो माल की मांग बढेगी। मांग बढेगी तो नये उधोग लगेंगे। नये उधोग कितने भी लगे लोगो की क्रय शक्ति नही होगी और सामान नही बिकेगा तो उसे एक न एक दिन बंद होना ही है। उधोग धंधे चले उसके लिए भी मजदूर और किसान की आय बढना जरुरी है।1
- सीमलवाड़ा। बांसिया मुख्य गांव के रावला परिसर में आयोजित संगीतमय राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता के रस में सराबोर नजर आए। कथा वाचन करते हुए पूज्य श्याम महाराज ने भक्तों को जीवन के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया और धर्म, भक्ति एवं आस्था का महत्व समझाया। कथा के दौरान महाराज ने कहा कि भगवान अपने सच्चे भक्तों को सुख-दुख के माध्यम से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार बुलेट प्रूफ जैकेट व्यक्ति को बाहरी हमलों से सुरक्षित रखती है, उसी प्रकार ईश्वर अपने भक्त को ऐसी आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं कि जीवन की बड़ी से बड़ी विपत्ति भी उसे विचलित नहीं कर पाती। दूसरे दिन की कथा में शिव-पार्वती विवाह का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके साथ ही भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय द्वारा ताड़कासुर वध की कथा का भी मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा के दौरान संगीतमय भजनों और प्रसंगों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि प्रशंसा व्यक्ति के लिए अत्यंत घातक हो सकती है। अधिक प्रशंसा से मन में अहंकार उत्पन्न होता है, जो व्यक्ति को भक्ति और ईश्वर से दूर कर देता है। उन्होंने कहा कि सिद्धि और प्रसिद्धि के लिए किए गए कार्य सच्ची भक्ति नहीं कहलाते, बल्कि निष्काम भाव से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग है। कार्यक्रम में दूसरे दिन के यजमान जयपाल सिंह चौहान रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि यह संगीतमय राम कथा शुक्रवार से प्रारंभ हुई है। पहले दिन ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान एवं उनके परिवार द्वारा पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया था। राम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। संगीतमय कथा में आचार्य शिव पूजन मिश्रा, संगीत पवन महराज, तबला वादक कुंदन, गणेश मिश्रा ने भी सहयोग दिया था रहा है। इस दौरान लक्ष्मण सिंह चौहान, करण सिंह चौहान,विक्रम सिंह चौहान,महिपाल सिंह चौहान, देवीलाल कलाल,गुणवंत कलाल, हमराज सिंह,जयदीप सिंह,जितेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह,राजेंद्र सिंह चुंडावत, अजय दर्जी,हरेंद्रप्रताप सिंह सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त1
- चन्द्रशेखर ने कहा ST SC OBC एवं जनरल सभी आरक्षण का लाभ ले रहे है फिर भी जातिवादी मानसिकता के लोग मात्र जाति विषेश को टारगेट कर रहे है जो गलत है । चैनल को सबस्क्राईब जरूर करे । @awajtv3indianews1
- सज्जनगढ़ ब्लॉक में विश्व जल दिवस के अवसर पर कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन तथा वाग्धारा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 118 ग्रामों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। “जल एवं लैंगिक समानता” विषय पर केंद्रित इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को जल के महत्व, संरक्षण और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, कृषि और सामाजिक संतुलन का आधार है। जल संकट का सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और ग्रामीण परिवारों पर पड़ता है, इसलिए जल प्रबंधन में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान बाबूलाल डोडियार, मानसिंह कटारा, सोहननाथ जोगी, प्रभुलाल गरासिया और मानसिंह गरासिया ने जल संरक्षण, टिकाऊ प्रबंधन और सतत कृषि के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण और संरक्षण के लिए समुदाय एवं सरकार के संयुक्त प्रयासों पर बल दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों ने पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियों को पुनर्जीवित करने हेतु सामुदायिक हलमा आयोजित कर सोखता गड्ढों और जल स्रोतों की सामूहिक सफाई की। इस अवसर पर कमला भगोरा, इंद्रजीत डोडियार, कमलेश चरपोटा, लालसिंह डोडियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे प्रयासों से जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रह सकें।1
- स्पीकर ओम बिरला की जयपुर यात्रा ने मुख्यमंत्री से कहकर चीफ सेक्रेटरी को कोटा भिजवाया और ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की प्रगति समीक्षा बैठक करवाई। 9:30 पर कलेक्ट में। एक महत्वपूर्ण बैठक ली इसका प्रमुख एजेंडा ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा और गैस सिलेंडरों की तस्करी और कालाबाजारी के बारे में समीक्षा की। और कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए कालाबाजारी करने वालों को जेल भिजवाए। थाना भीमगंज मंडी के सीआई राम प्रसाद गोदारा ने भीमगंज मंडी थाने के क्षेत्र में आने वाले कई इलाकों में छापा मारकर सैकड़ो अवैध गैस सिलेंडर जप्त किया। मुख्य सचिव ने आईजी पुलिस कप्तान को भी बधाई दी कि पुलिस गैस की काला बाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अखबार नवीशों से रूबरू होते हुए मृदुभाषी हंसमुख मीडिया फ्रेंडली सूवे के प्रशासन के मुखिया वी श्री निवास ने अखबार नवीशों के प्रश्नों के भी जवाब वैवाक तरीके से दिए। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने जब दो दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि से अन्यदाओं की फैसले चौपट होने का प्रश्न पूछा तो वह चुप्पी साथ कर चले गए।2