logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर के सरकंडा स्थित यूनिटी हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इस अस्पताल पर बिजली चोरी करने और लोगों की जान जोखिम में डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर से अवैध रूप से बिजली ले रहा है और बिजली की तार को टैपिंग करके ऐसे ही छोड़ देता है, जिससे लोगों को करेंट लगने का खतरा बना रहता है। इसी मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार और स्थानीय लोगों के साथ वहां कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इस व्यवहार के बाद वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया।

1 hr ago
user_Ziya khan
Ziya khan
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

बिलासपुर के सरकंडा स्थित यूनिटी हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इस अस्पताल पर बिजली चोरी करने और लोगों की जान जोखिम में डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर से अवैध रूप से बिजली ले रहा है और बिजली की तार को टैपिंग करके ऐसे ही छोड़ देता है, जिससे लोगों को करेंट लगने का खतरा बना रहता है। इसी मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार और स्थानीय लोगों के साथ वहां कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इस व्यवहार के बाद वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर के सरकंडा स्थित यूनिटी हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इस अस्पताल पर बिजली चोरी करने और लोगों की जान जोखिम में डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर से अवैध रूप से बिजली ले रहा है और बिजली की तार को टैपिंग करके ऐसे ही छोड़ देता है, जिससे लोगों को करेंट लगने का खतरा बना रहता है। इसी मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार और स्थानीय लोगों के साथ वहां कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इस व्यवहार के बाद वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया।
    1
    बिलासपुर के सरकंडा स्थित यूनिटी हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इस अस्पताल पर बिजली चोरी करने और लोगों की जान जोखिम में डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर से अवैध रूप से बिजली ले रहा है और बिजली की तार को टैपिंग करके ऐसे ही छोड़ देता है, जिससे लोगों को करेंट लगने का खतरा बना रहता है।

इसी मामले की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार और स्थानीय लोगों के साथ वहां कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इस व्यवहार के बाद वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर पुलिस कार्यालय पहुंचे आदतन अपराधी चाहत शुक्ला उर्फ आदित्य का हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे पहुंचकर खत्म हुआ। पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल लेकर पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाले इस आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तत्काल काबू में लेते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की शाम जिला बदर आरोपी चाहत शुक्ला पुलिस कार्यालय पहुंचा और अपने खिलाफ हुई जिला बदर कार्रवाई को लेकर जोर-जोर से शोर-शराबा करने लगा। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल थी, जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह लगातार अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा करता रहा। इसके बाद कानून-व्यवस्था बिगड़ने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में पेश किए जाने के बाद जारी जेल वारंट के आधार पर उसे जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 29 वर्षीय चाहत शुक्ला उर्फ आदित्य वर्ष 2023 से लगातार मारपीट समेत कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2024 में उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन इस अवधि के समाप्त होने के बाद भी उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं। इसके बाद वर्ष 2025 में उस पर दोबारा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा गया। जिला दंडाधिकारी रायगढ़ ने 23 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 (क) एवं (ख) के तहत चाहत शुक्ला को एक वर्ष के लिए रायगढ़ सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, बलौदा बाजार-भाटापारा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा और जशपुर जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया था। इसके बावजूद आरोपी ने आदेश की अवहेलना करते हुए रायगढ़ सीमा में प्रवेश किया। इस पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने, लोक शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस तत्काल और बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।
    4
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर पुलिस कार्यालय पहुंचे आदतन अपराधी चाहत शुक्ला उर्फ आदित्य का हाई-वोल्टेज ड्रामा आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे पहुंचकर खत्म हुआ। पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल लेकर पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाले इस आरोपी को कोतवाली पुलिस ने तत्काल काबू में लेते हुए गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की शाम जिला बदर आरोपी चाहत शुक्ला पुलिस कार्यालय पहुंचा और अपने खिलाफ हुई जिला बदर कार्रवाई को लेकर जोर-जोर से शोर-शराबा करने लगा। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल थी, जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह लगातार अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा करता रहा। इसके बाद कानून-व्यवस्था बिगड़ने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में पेश किए जाने के बाद जारी जेल वारंट के आधार पर उसे जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 29 वर्षीय चाहत शुक्ला उर्फ आदित्य वर्ष 2023 से लगातार मारपीट समेत कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2024 में उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन इस अवधि के समाप्त होने के बाद भी उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं। इसके बाद वर्ष 2025 में उस पर दोबारा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा गया। जिला दंडाधिकारी रायगढ़ ने 23 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 (क) एवं (ख) के तहत चाहत शुक्ला को एक वर्ष के लिए रायगढ़ सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, बलौदा बाजार-भाटापारा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा और जशपुर जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया था। इसके बावजूद आरोपी ने आदेश की अवहेलना करते हुए रायगढ़ सीमा में प्रवेश किया।

इस पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने, लोक शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस तत्काल और बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर स्थित CIMS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कई हिस्सों में पिछले करीब 2 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से अस्पताल की विभिन्न ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें मुख्य रूप से जनरल मेडिसिन और ENT विभाग के साथ-साथ अन्य सेवाएं भी शामिल हैं। बिजली गुल रहने से हो रही दिक्कतों के बीच अब मरीजों ने अस्पताल में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।
    1
    बिलासपुर स्थित CIMS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कई हिस्सों में पिछले करीब 2 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से अस्पताल की विभिन्न ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें मुख्य रूप से जनरल मेडिसिन और ENT विभाग के साथ-साथ अन्य सेवाएं भी शामिल हैं। बिजली गुल रहने से हो रही दिक्कतों के बीच अब मरीजों ने अस्पताल में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रतनपुर में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने खूनी खेल खेलते हुए अपने ही लकवाग्रस्त पिता की हत्या कर दी है। इस वारदात से पूरा रतनपुर दहल उठा है।
    1
    छत्तीसगढ़ के रतनपुर में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने खूनी खेल खेलते हुए अपने ही लकवाग्रस्त पिता की हत्या कर दी है। इस वारदात से पूरा रतनपुर दहल उठा है।
    user_Vandana News
    Vandana News
    Court reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • संवाददाता आशीष मिश्रा के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक और फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। यहां साइबर क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने 'ऑपरेशन साय-वज्र' के तहत एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित ओमेक्स आर-2 अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से मौके पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी फर्जी तरीके से अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों से संपर्क साधते थे और उन्हें अपना निशाना बनाकर ठगी करते थे।
    1
    संवाददाता आशीष मिश्रा के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक और फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। यहां साइबर क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने 'ऑपरेशन साय-वज्र' के तहत एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित ओमेक्स आर-2 अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां से मौके पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी फर्जी तरीके से अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों से संपर्क साधते थे और उन्हें अपना निशाना बनाकर ठगी करते थे।
    user_आशीष कुमार मिश्रा
    आशीष कुमार मिश्रा
    Local News Reporter Bilaspur, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के पामगढ़ स्थित बनहिल मोड़ चौक पर पानी के कहर और तेज बहाव के कारण एक थार कार बहकर नाले में चली गई। पानी के इस जबरदस्त बहाव के चलते कार के बह जाने से लोग बेहद परेशान हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के पामगढ़ स्थित बनहिल मोड़ चौक पर पानी के कहर और तेज बहाव के कारण एक थार कार बहकर नाले में चली गई। पानी के इस जबरदस्त बहाव के चलते कार के बह जाने से लोग बेहद परेशान हैं।
    user_Sachin Bhandari
    Sachin Bhandari
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.