Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत पर फन फैलाए बैठा था भुजंग... जरा सी चूक होती तो नतीजा...? राजेश सरकार प्रयागराज। फूल मंडी के पास एक झोपड़ीनुमा घर की छत पर अचानक विशाल कोबरा साँप दिखाई देने से घरवालों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोबरा काफी देर तक घर की छत पर मौजूद था, जिसके बाद इसकी सूचना सर्प मित्र Ankit Tarzan को दी गई। सूचना मिलते ही Ankit Tarzan मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान लोगों को साँप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई। बाद में कोबरा को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।
Vishwanath sarkar(Rajesh)
छत पर फन फैलाए बैठा था भुजंग... जरा सी चूक होती तो नतीजा...? राजेश सरकार प्रयागराज। फूल मंडी के पास एक झोपड़ीनुमा घर की छत पर अचानक विशाल कोबरा साँप दिखाई देने से घरवालों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोबरा काफी देर तक घर की छत पर मौजूद था, जिसके बाद इसकी सूचना सर्प मित्र Ankit Tarzan को दी गई। सूचना मिलते ही Ankit Tarzan मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान लोगों को साँप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई। बाद में कोबरा को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं परिसर को स्वच्छ बनाना भी , एक सच्ची पूजा से कम नहीं कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह के नेतृत्व में दिनांक -13.09.2026 को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज* द्वारा पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेसवर मंदिर अरैल में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के *पदाधिकारी धीरज यादव द्वारा बताया गया* कि संस्था के समस्त स्वयंसेवियों द्वारा मंदिर के कोने-कोने से गंदगी को ढूंढ-ढूंढ कर साफ सुथरा किया जाता है, लेकिन सवाल उठता है कि हम ही अकेले कब तक स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे, क्या आम जनमानस का मूल कर्तव्य नहीं है, कि सभी लोग पूजा पाठ के साथ-साथ स्वच्छता पर भी ध्यान दें। जीवन में आस्था के पवित्र स्थानों से शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब तक ऐसे पवित्र स्थल साफ एवं स्वच्छ नहीं रहेंगे, इसलिए आईए हम सब मिलकर स्वच्छता की आवाज़ उठाएं एवं लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में सर्वश्री *कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय,सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया,सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा,संदीप केसरवानी,डॉ एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव,नीरज पांडेय,शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी* आदि उपस्थित रहे।2
- *लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।*1
- छत पर फन फैलाए बैठा था भुजंग... जरा सी चूक होती तो नतीजा...? राजेश सरकार प्रयागराज। फूल मंडी के पास एक झोपड़ीनुमा घर की छत पर अचानक विशाल कोबरा साँप दिखाई देने से घरवालों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोबरा काफी देर तक घर की छत पर मौजूद था, जिसके बाद इसकी सूचना सर्प मित्र Ankit Tarzan को दी गई। सूचना मिलते ही Ankit Tarzan मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान लोगों को साँप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई। बाद में कोबरा को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।1
- *लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के उपरांत संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।1
- प्रयागराज-सुख-दुख में परिवार के साथ खड़ी रहेंगी दीपा मौर्य हरसंभव मदद का दिया भरोसा प्रयागराज-सुख-दुख में परिवार के साथ खड़ी रहेंगी दीपा मौर्य हरसंभव मदद का दिया भरोसा प्रयागराज। फाफामऊ के प्रचारक मंत्री रहे कल्लू पटवा जी के निधन के बाद उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें बैटरी रिक्शा उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है, ताकि परिवार के लिए रोजगार का स्थायी साधन तैयार हो सके। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की फाफामऊ विधानसभा से भावी विधायक के रूप में सामने आ रहीं दीपा मौर्य परिवार के बीच पहुंचीं और अपनी ओर से सहयोग किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सुख-दुख की हर घड़ी में वह उनके साथ खड़ी रहेंगी तथा जरूरत के समय हरसंभव मदद का प्रयास करेंगी। दीपा मौर्य की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। साथ ही व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार परिवार की मदद करें, जिससे उन्हें रोजगार का साधन मिल सके और परिवार सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सके। इस पहल से जुड़े लोगों का कहना है कि छोटी-सी मदद भी किसी जरूरतमंद परिवार के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। फाफामऊवासियों से इस मानवीय पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई है।1
- बेटे को बचाने के लिए मौत से भिड़ गई मां मां घायल हुई, लेकिन उसका साहस हर किसी को भावुक कर गया प्रयागराज सिरोही (राजस्थान): आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में मानवता और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई। तीन वर्षीय मासूम पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनते ही उसकी मां बिना अपनी जान की परवाह किए गाय के सामने खड़ी हो गई। मां ने किसी तरह बच्चे को गाय के हमले से बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह स्वयं घायल हो गई। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मां का साहस, बेटे की जान बची।1
- आज का दिन देश के पत्रकारों के लिए अच्छा नहीं रहा है। बिहार के सहरसा में मिड डे मिल खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पत्रकार रिपोर्टिंग करने पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार को ऑपरेशन थियेटर में डाक्टरों ने बलभर पीटा।1
- किराए के होटेलों में ये क्या हो रहा... भाग रही महिला को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है.... राजेश सरकार यह वीडियो प्रयागराज शहर के नैनी औद्योगिक क्षेत्र में एक भवन में संचालित किराए के होटल का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि जिस होटल से महिला निकल कर भाग रही है वो किराए पर होटल संचालन करने वाली ब्रांडेड कंपनी है जहां आए दिन इस तरह की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। वीडियो क्लिप में इलाकाई पुलिस के दबिश डालने पर एक महिला होटल से निकल कर भागती दिख रही है। सिपाही ने उसका पैदल ही पीछा किया। फिर जब महिला उक्त सिपाही के साथ लौट रही थी तो दोबारा हाथ छुड़ाकर भाग निकली। इसके थोड़ी देर बाद दो सिपाही उसके पीछे बाइक से गए। सोशल प्लेटफार्म पर वायरल इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते।1