हमीरपुर सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय हमीरपुर और सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि राठ में विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू कराया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए युवाओं व आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। राठ विधायक ने बताया कि सीएचसी राठ को 35 से बढ़ाकर 100 बेड का करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हमीरपुर सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय हमीरपुर और सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि राठ में विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू कराया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए युवाओं व आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। राठ विधायक ने बताया कि सीएचसी राठ को 35 से बढ़ाकर 100 बेड का करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- मौदहा कोतवाली परिसर में कंस वध मेल को लेकर प्रशासन की अहम बैठक 📍 कोतवाली परिसर में एसडीएम करनवीर सिंह व सीओ राजकुमार पाण्डेय ने मेला कमेटी के साथ की बैठक। 📍 साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा। 📍 अलाव मैदान में सिर्फ 40 लोगों की मौजूदगी की अनुमति। 📍 अनावश्यक भीड़ या अराजकता पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई। 📍 जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश। 📍 मेला कमेटी समेत करीब आधा सैकड़ा लोग रहे मौजूद।1
- हमीरपुर :करोड़ों की GST चोरी के आरोप में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापा, लखनऊ से पांच वाहनों में पहुंची GST टीम, दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड खंगाले; कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में शुक्रवार को GST विभाग की टीम ने कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की। लखनऊ से करीब पांच वाहनों में पहुंची टीम को देखकर कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कारोबारी प्रतिष्ठान से जुड़े टैक्स दस्तावेजों, बिक्री-खरीद के रिकॉर्ड और अन्य अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई किस्मत गुटखा के कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान पर की गई। विभागीय जांच में बड़े पैमाने पर GST चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, करोड़ों रुपये की कर चोरी के आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टीम द्वारा करीब 10 वर्षों से संचालित बताए जा रहे गुटखा कारोबार से संबंधित पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की बात सामने आई है। इधर, छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी अमित कुमार के मौके से चले जाने अथवा फरार होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। GST टीम की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही कथित कर चोरी की वास्तविक स्थिति और संबंधित देनदारी स्पष्ट हो सकेगी।1
- शहर के इंदिरा नगर स्थित गणेश मूर्ति पंडाल में आज भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया को कमेटी के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित। शहर के इंदिरा नगर स्थित गणेश मूर्ति पंडाल में आज भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया को कमेटी के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित।1
- UPI टैक्स के नए शुल्क के मद्देनजर कांग्रेसजनों ने जलशक्ति राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर जताया विरोध UPI टैक्स के नए शुल्क के मद्देनजर कांग्रेसजनों ने जलशक्ति राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर जताया विरोध जनपद बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दलबल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, तिन्दवारी विधायक के इंदिरा नगर निवास पर पहुंचकर केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और UPI टैक्स, रोल बैक, रोल बैक, कांग्रेस लाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मंत्री रामकेश निषाद को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया गया है, उन्होंने कहा डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ एवं लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए, आम नागरिक तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी का निरंतर विरोध प्रदर्शनजारी रहेगा और हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे हम सब कांग्रेसजन उनके साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एड०, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारीसत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, महासचिव शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अंसार भाई सिद्दीकी एड०, जिला सचिव हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जनशामिल हुए।1
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 ₹1.38 लाख में महिला का सौदा! पहले से शादीशुदा महिला को हरियाणा ले जाकर कराया दूसरा विवाह, AHTU ने दबोचा एक और आरोपी रिश्तों को पैसों के तराजू पर तौलने का सनसनीखेज मामला! चित्रकूट की महिला को कथित तौर पर ₹1.38 लाख में बेचने और जबरन हरियाणा ले जाकर दूसरा विवाह कराने के मामले में बांदा AHTU ने मध्यस्थ प्रेमचन्दर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के सौदे और विवाह में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि कथित मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में पुलिस जुटी है।1
- फावड़ा-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचीं महिलाएं, पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी में गुरुवार रात दो फीट जमीन के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष की महिलाओं ने फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर दूसरे पक्ष के मकान पर पहुंचकर करीब 35 वर्ष पुरानी दीवार ढहाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा ने वर्ष 1990 में चांद थोक निवासी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा से उद्योग नगरी के समीप एक प्लाट खरीदा था। इसके बाद मकान बनाकर वह परिवार के साथ रह रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दो फीट जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रामप्रसाद के मुताबिक, वह मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष की कुछ महिलाएं फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचीं और पुरानी दीवार गिराने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने रामप्रसाद के पुत्र संजय तथा लक्ष्मीनारायण के पुत्र शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मकान की पुरानी दीवार गिराती और गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दो फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।4
- बांदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीयअजय राय पूर्व मंत्रीजी के निर्देशानुसार। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दलबल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद तिन्दवारी विधायक जी के इंदिरा नगर निवास पर पहुंचकर केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और upi टैक्स, रोल बैक, रोल बैक,कांग्रेस लाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मंत्री रामकेश निषाद को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट करअपना विरोध दर्ज कराया गया इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों परअतिरिक्त बोझ डालने का काम किया गया है डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ एवं लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए आम नागरिक तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में कार्य किया जाए अगर सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी का निरंतर विरोध प्रदर्शनजारी रहेगा और हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे हम सब कांग्रेस जन उनके साथ है।4
- हमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं यथा पेयजल, सिंचाई, सड़क, विद्युत आदि की निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से सीधे आम जनमानस प्रभावित होता है। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने से जनता को आवागमन, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः किसी भी स्तर पर कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *सेतु निगम के निर्माणाधीन सेतुओं की प्रगति पर स्पष्टीकरण के निर्देश* समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न सेतुओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन निर्माणाधीन सेतुओं की निर्धारित समयसीमा दिसंबर 2026 तक है, उनके कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाए। वर्तमान में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने सेतु निगम से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं विलंब के कारणों के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन ठेकेदारों अथवा कार्यदायी संस्थाओं के कारण कार्यों में विलंब हो रहा है, उनके विरुद्ध अनुबंधीय प्रावधानों के अनुसार पेनल्टी अधिरोपित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *पीडब्ल्यूडी की विलंबित परियोजनाओं पर कड़ी नाराजगी* लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2 की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क एवं बाईपास निर्माण से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण होना आवश्यक है। कार्यों में देरी होने से आम जनमानस को आवागमन में परेशानी होती है और जनता प्रभावित होती है। इस प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण खंड-1 की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यों में लगभग 40 प्रतिशत तक विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।चंद्रावल नदी की एप्रोच रोड का निर्माण जून 2026 में पूर्ण किया जाना निर्धारित था, लेकिन कार्य अभी तक लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।दोनों पीडब्ल्यूडी खंडों के अधिशासी अभियंताओं, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2, को अपने-अपने कार्यों में विलंब के संबंध में कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।निर्माण खंड-2 की समीक्षा में 10 कार्यों में से 5 कार्य विलंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एई एवं जेई की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। *सड़कों की गुणवत्ता पर कड़ी फटकार* जिलाधिकारी ने जनपद की सड़कों की गुणवत्ता की भी बारीकी से समीक्षा की। खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों तथा घटिया निर्माण कार्यों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जाए। किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के प्रयोग अथवा शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *डीएलपी समाप्त होने से पूर्व होगा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण* सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी सड़क का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) समाप्त होने से कम से कम एक सप्ताह पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए तथा सड़क की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक पाए जाने के बाद ही डीएलपी से संबंधित कार्रवाई की जाए। *यूपीपीसीएल की रिपोर्टिंग में विसंगति पर स्पष्टीकरण तलब* यूपीपीसीएल के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट एवं धरातलीय स्थिति में अंतर को गंभीरता से लिया। समीक्षा में 33 कार्यों को पूर्ण दर्शाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था से खराब/भ्रामक रिपोर्टिंग का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं यूपीपीसीएल के 27 कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ कराने में तेजी लाने तथा प्रत्येक कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य प्रारंभ न होने के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट वास्तविक भौतिक प्रगति पर आधारित होनी चाहिए। कागजी प्रगति और धरातलीय स्थिति में अंतर पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *विद्युत पोल लगाए जाने के बावजूद वर्षों से केबल लंबित, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश* विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान स्वासा खुर्द, थाना ललपुरा क्षेत्र में 90 विद्युत पोल लगाए जाने के बावजूद पिछले लगभग 10 वर्षों से केबल/तार न डाले जाने का मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना पूर्ण कार्ययोजना के विद्युत पोल स्थापित कर कार्य को वर्षों तक अधूरा छोड़ना गंभीर लापरवाही है।उन्होंने निर्देश दिए कि जिस स्तर से कार्ययोजना तैयार की गई थी तथा जिन जिम्मेदार अधिकारियों के कारण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका, उनकी भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित कार्य को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। *पेयजल एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी के निर्देश* ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का कार्य पूर्ण होने के तत्काल बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप रेस्टोरेशन कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। *नहरों की टेल तक पानी एवं नलकूपों को दुरुस्त करने के निर्देश* सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बंद एवं खराब पड़े नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा इस संबंध में संबंधित अभियंताओं की जिम्मेदारी निर्धारित करने को कहा। *बैठक में अनुपस्थित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश* बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा प्रतिभाग न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। *आंकड़ों का भौतिक सत्यापन कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट* जिलाधिकारी ने डीएसटीओ को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास संबंधी आंकड़ों एवं रिपोर्टों का गहन विश्लेषण करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार उनका भौतिक सत्यापन एवं मिलान कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर प्रस्तुत होने वाली प्रत्येक रिपोर्ट वास्तविक प्रगति पर आधारित एवं तथ्यात्मक होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराए जाएं। कार्यों में अनावश्यक विलंब, घटिया निर्माण, भ्रामक रिपोर्टिंग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।2