हमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं यथा पेयजल, सिंचाई, सड़क, विद्युत आदि की निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से सीधे आम जनमानस प्रभावित होता है। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने से जनता को आवागमन, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः किसी भी स्तर पर कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *सेतु निगम के निर्माणाधीन सेतुओं की प्रगति पर स्पष्टीकरण के निर्देश* समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न सेतुओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन निर्माणाधीन सेतुओं की निर्धारित समयसीमा दिसंबर 2026 तक है, उनके कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाए। वर्तमान में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने सेतु निगम से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं विलंब के कारणों के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन ठेकेदारों अथवा कार्यदायी संस्थाओं के कारण कार्यों में विलंब हो रहा है, उनके विरुद्ध अनुबंधीय प्रावधानों के अनुसार पेनल्टी अधिरोपित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *पीडब्ल्यूडी की विलंबित परियोजनाओं पर कड़ी नाराजगी* लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2 की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क एवं बाईपास निर्माण से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण होना आवश्यक है। कार्यों में देरी होने से आम जनमानस को आवागमन में परेशानी होती है और जनता प्रभावित होती है। इस प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण खंड-1 की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यों में लगभग 40 प्रतिशत तक विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।चंद्रावल नदी की एप्रोच रोड का निर्माण जून 2026 में पूर्ण किया जाना निर्धारित था, लेकिन कार्य अभी तक लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।दोनों पीडब्ल्यूडी खंडों के अधिशासी अभियंताओं, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2, को अपने-अपने कार्यों में विलंब के संबंध में कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।निर्माण खंड-2 की समीक्षा में 10 कार्यों में से 5 कार्य विलंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एई एवं जेई की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। *सड़कों की गुणवत्ता पर कड़ी फटकार* जिलाधिकारी ने जनपद की सड़कों की गुणवत्ता की भी बारीकी से समीक्षा की। खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों तथा घटिया निर्माण कार्यों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जाए। किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के प्रयोग अथवा शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *डीएलपी समाप्त होने से पूर्व होगा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण* सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी सड़क का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) समाप्त होने से कम से कम एक सप्ताह पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए तथा सड़क की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक पाए जाने के बाद ही डीएलपी से संबंधित कार्रवाई की जाए। *यूपीपीसीएल की रिपोर्टिंग में विसंगति पर स्पष्टीकरण तलब* यूपीपीसीएल के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट एवं धरातलीय स्थिति में अंतर को गंभीरता से लिया। समीक्षा में 33 कार्यों को पूर्ण दर्शाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था से खराब/भ्रामक रिपोर्टिंग का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं यूपीपीसीएल के 27 कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ कराने में तेजी लाने तथा प्रत्येक कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य प्रारंभ न होने के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट वास्तविक भौतिक प्रगति पर आधारित होनी चाहिए। कागजी प्रगति और धरातलीय स्थिति में अंतर पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *विद्युत पोल लगाए जाने के बावजूद वर्षों से केबल लंबित, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश* विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान स्वासा खुर्द, थाना ललपुरा क्षेत्र में 90 विद्युत पोल लगाए जाने के बावजूद पिछले लगभग 10 वर्षों से केबल/तार न डाले जाने का मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना पूर्ण कार्ययोजना के विद्युत पोल स्थापित कर कार्य को वर्षों तक अधूरा छोड़ना गंभीर लापरवाही है।उन्होंने निर्देश दिए कि जिस स्तर से कार्ययोजना तैयार की गई थी तथा जिन जिम्मेदार अधिकारियों के कारण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका, उनकी भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित कार्य को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। *पेयजल एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी के निर्देश* ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का कार्य पूर्ण होने के तत्काल बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप रेस्टोरेशन कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। *नहरों की टेल तक पानी एवं नलकूपों को दुरुस्त करने के निर्देश* सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बंद एवं खराब पड़े नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा इस संबंध में संबंधित अभियंताओं की जिम्मेदारी निर्धारित करने को कहा। *बैठक में अनुपस्थित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश* बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा प्रतिभाग न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। *आंकड़ों का भौतिक सत्यापन कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट* जिलाधिकारी ने डीएसटीओ को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास संबंधी आंकड़ों एवं रिपोर्टों का गहन विश्लेषण करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार उनका भौतिक सत्यापन एवं मिलान कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर प्रस्तुत होने वाली प्रत्येक रिपोर्ट वास्तविक प्रगति पर आधारित एवं तथ्यात्मक होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराए जाएं। कार्यों में अनावश्यक विलंब, घटिया निर्माण, भ्रामक रिपोर्टिंग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं यथा पेयजल, सिंचाई, सड़क, विद्युत आदि की निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से सीधे आम जनमानस प्रभावित होता है। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने से जनता को आवागमन, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः किसी भी स्तर पर कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *सेतु निगम के निर्माणाधीन सेतुओं की प्रगति पर स्पष्टीकरण के निर्देश* समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न सेतुओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन निर्माणाधीन सेतुओं की निर्धारित समयसीमा दिसंबर 2026 तक है, उनके कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाए। वर्तमान में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने सेतु निगम से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं विलंब के कारणों के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन ठेकेदारों अथवा कार्यदायी संस्थाओं के कारण कार्यों में विलंब हो रहा है, उनके विरुद्ध अनुबंधीय प्रावधानों के अनुसार पेनल्टी अधिरोपित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *पीडब्ल्यूडी की विलंबित परियोजनाओं पर कड़ी नाराजगी* लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2 की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क एवं बाईपास निर्माण से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण होना आवश्यक है। कार्यों में देरी होने से आम जनमानस को आवागमन में परेशानी होती है और जनता प्रभावित होती है। इस प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण खंड-1 की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यों में लगभग 40 प्रतिशत तक विलंब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।चंद्रावल नदी की एप्रोच रोड का निर्माण जून 2026 में पूर्ण किया जाना निर्धारित था, लेकिन कार्य अभी तक लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।दोनों पीडब्ल्यूडी खंडों के अधिशासी अभियंताओं, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2, को अपने-अपने कार्यों में विलंब के संबंध में कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।निर्माण खंड-2 की समीक्षा में 10 कार्यों में से 5 कार्य विलंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एई एवं जेई की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। *सड़कों की गुणवत्ता पर कड़ी फटकार* जिलाधिकारी ने जनपद की सड़कों की गुणवत्ता की भी बारीकी से समीक्षा की। खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों तथा घटिया निर्माण कार्यों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जाए। किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के प्रयोग अथवा शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *डीएलपी समाप्त होने से पूर्व होगा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण* सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी सड़क का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) समाप्त होने से कम से कम एक सप्ताह पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए तथा सड़क की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक पाए
जाने के बाद ही डीएलपी से संबंधित कार्रवाई की जाए। *यूपीपीसीएल की रिपोर्टिंग में विसंगति पर स्पष्टीकरण तलब* यूपीपीसीएल के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट एवं धरातलीय स्थिति में अंतर को गंभीरता से लिया। समीक्षा में 33 कार्यों को पूर्ण दर्शाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था से खराब/भ्रामक रिपोर्टिंग का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं यूपीपीसीएल के 27 कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ कराने में तेजी लाने तथा प्रत्येक कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य प्रारंभ न होने के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट वास्तविक भौतिक प्रगति पर आधारित होनी चाहिए। कागजी प्रगति और धरातलीय स्थिति में अंतर पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। *विद्युत पोल लगाए जाने के बावजूद वर्षों से केबल लंबित, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश* विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान स्वासा खुर्द, थाना ललपुरा क्षेत्र में 90 विद्युत पोल लगाए जाने के बावजूद पिछले लगभग 10 वर्षों से केबल/तार न डाले जाने का मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना पूर्ण कार्ययोजना के विद्युत पोल स्थापित कर कार्य को वर्षों तक अधूरा छोड़ना गंभीर लापरवाही है।उन्होंने निर्देश दिए कि जिस स्तर से कार्ययोजना तैयार की गई थी तथा जिन जिम्मेदार अधिकारियों के कारण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका, उनकी भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित कार्य को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। *पेयजल एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी के निर्देश* ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल से जल पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का कार्य पूर्ण होने के तत्काल बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप रेस्टोरेशन कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। *नहरों की टेल तक पानी एवं नलकूपों को दुरुस्त करने के निर्देश* सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बंद एवं खराब पड़े नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने तथा इस संबंध में संबंधित अभियंताओं की जिम्मेदारी निर्धारित करने को कहा। *बैठक में अनुपस्थित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश* बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा प्रतिभाग न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। *आंकड़ों का भौतिक सत्यापन कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट* जिलाधिकारी ने डीएसटीओ को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास संबंधी आंकड़ों एवं रिपोर्टों का गहन विश्लेषण करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार उनका भौतिक सत्यापन एवं मिलान कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर प्रस्तुत होने वाली प्रत्येक रिपोर्ट वास्तविक प्रगति पर आधारित एवं तथ्यात्मक होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराए जाएं। कार्यों में अनावश्यक विलंब, घटिया निर्माण, भ्रामक रिपोर्टिंग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार अथवा कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-1 एवं निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- हमीरपुर सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय हमीरपुर और सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि राठ में विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू कराया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए युवाओं व आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। राठ विधायक ने बताया कि सीएचसी राठ को 35 से बढ़ाकर 100 बेड का करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- दो वर्षों से जनपदीय ड्रग वेयरहाउस को सड़क का इंतजार बारिश में दलदल बना रास्ता, तीन दिन से दवा उतारने के लिए खड़ा है डीसीएम हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 किनारे नरायनपुर गांव में बना जनपदीय ड्रग वेयरहाउस दो वर्षों से सड़क की राह देख रहा है। हाईवे से करीब 900 मीटर दूर स्थित वेयरहाउस तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता बारिश में दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे दवाओं की आवक और अस्पतालों के लिए दवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बाहर से दवाएं लेकर पहुंचे डीसीएम चालक अंकित ने बताया कि वह तीन दिन से दवा उतारने के लिए खड़ा है। बारिश के कारण रास्ता खराब होने से दवा उतारने में परेशानी हो रही है। वेयरहाउस हैंडलर विनय कुमार के मुताबिक वेयरहाउस दो वर्षों से संचालित है, लेकिन हाईवे से यहां तक सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण के लिए नापजोख कराई गई थी, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ। कीचड़ और दलदल के कारण मजदूर भी काम करने से कतराते हैं। सड़क निर्माण के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। वेयरहाउस के ठीक बगल में राज्य कर विभाग का कार्यालय भी निर्माणाधीन है, इसके बावजूद वेयरहाउस तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का इंतजार जारी है।1
- गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु सुगिरा। महोबा जनपद के विकासखंड जैतपुर अंतर्गत ग्राम सुगिरा में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित आरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश के साथ भगवान शंकर एवं माता पार्वती की विधिवत आरती संपन्न कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान पंडित राकेश अवस्थी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वहीं विशाल भारती मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सुंदर आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और आरती की मधुर धुनों पर ग्रामीण श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों अंकित अग्निहोत्री, सोनू सेन, अंकित सोनी, आकाश सेन, नकुल तिवारी, संजय गुप्ता, तेज प्रताप राजपूत, राहुल गुप्ता, जितेंद्र यादव एवं अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश, भगवान शंकर एवं माता पार्वती से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम सुगिरा का माहौल भक्तिमय बना रहा।4
- वाजिदपुर गांव में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आप सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। 18 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दिव्य दर्शन, महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। आइए, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें। वाजिदपुर गांव में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आप सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। 18 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दिव्य दर्शन, महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। आइए, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें।1
- *हमीरपुर: राठ में खाद्य विभाग का छापा, लक्ष्मी स्वीट्स की मिठाई सील, लाल बूंदी नष्ट* *हमीरपुर।* जनपद के राठ कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कस्बे की प्रसिद्ध लक्ष्मी स्वीट्स पर छापा मारकर मिठाई और ऑयल के सैंपल लिए और दुकान को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को मिलावटी मिठाइयों की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते टीम ने लक्ष्मी स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए दुकान में रखी लाल कलर की बूंदी को मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही मिठाई और तेल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। खाद्य विभाग की इस अचानक कार्रवाई से कस्बे के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर होते नजर आए। फिलहाल खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी । *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। *अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 3. मु0अ0सं0 229/2019 धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 4. मु0अ0सं0 231/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 5. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी। *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक 2. उ0नि0 अवधेश सिंह 3. का0 दिग्विजय सिंह 4. कां0 सुमित चौधरी 5. कां0 मधुर कुमार 6. कां0 रघुराज1
- हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय सांसद राज्यसभा श्री बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के उपयोग तथा जनपद में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 66 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर 2,708.39 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर सहमति व्यक्त करते हुए माननीय अध्यक्ष श्री बाबूराम निषाद ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि DMF निधि का उपयोग जनपद के अत्यंत आवश्यक एवं उच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में ही नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों में निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।1
- मौदहा नगर में थोक गोदाम में एक्सपायर खाद्य सामान मिलने से मचा हड़कंप ➡️ स्टेशन रोड स्थित आंचल ट्रेडर्स के गोदाम में SDM-CO की छापेमारी ➡️ बच्चों के खाने के बिस्किट, टाफी समेत भारी मात्रा में एक्सपायर सामान मिला ➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ➡️ जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई1
- अम्बरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों महिला की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर काटा हंगामा रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।1