logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा नगर में थोक गोदाम में एक्सपायर खाद्य सामान मिलने से मचा हड़कंप ➡️ स्टेशन रोड स्थित आंचल ट्रेडर्स के गोदाम में SDM-CO की छापेमारी ➡️ बच्चों के खाने के बिस्किट, टाफी समेत भारी मात्रा में एक्सपायर सामान मिला ➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ➡️ जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

15 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

मौदहा नगर में थोक गोदाम में एक्सपायर खाद्य सामान मिलने से मचा हड़कंप ➡️ स्टेशन रोड स्थित आंचल ट्रेडर्स के गोदाम में SDM-CO की छापेमारी ➡️ बच्चों के खाने के बिस्किट, टाफी समेत भारी मात्रा में एक्सपायर सामान मिला ➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ➡️ जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय हमीरपुर और सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि राठ में विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू कराया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए युवाओं व आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। राठ विधायक ने बताया कि सीएचसी राठ को 35 से बढ़ाकर 100 बेड का करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    हमीरपुर सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 
हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय हमीरपुर और सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया, जबकि राठ में विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू कराया।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए युवाओं व आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। जिला चिकित्सालय में सदर विधायक, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
राठ विधायक ने बताया कि सीएचसी राठ को 35 से बढ़ाकर 100 बेड का करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दो वर्षों से जनपदीय ड्रग वेयरहाउस को सड़क का इंतजार बारिश में दलदल बना रास्ता, तीन दिन से दवा उतारने के लिए खड़ा है डीसीएम हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 किनारे नरायनपुर गांव में बना जनपदीय ड्रग वेयरहाउस दो वर्षों से सड़क की राह देख रहा है। हाईवे से करीब 900 मीटर दूर स्थित वेयरहाउस तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता बारिश में दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे दवाओं की आवक और अस्पतालों के लिए दवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बाहर से दवाएं लेकर पहुंचे डीसीएम चालक अंकित ने बताया कि वह तीन दिन से दवा उतारने के लिए खड़ा है। बारिश के कारण रास्ता खराब होने से दवा उतारने में परेशानी हो रही है। वेयरहाउस हैंडलर विनय कुमार के मुताबिक वेयरहाउस दो वर्षों से संचालित है, लेकिन हाईवे से यहां तक सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण के लिए नापजोख कराई गई थी, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ। कीचड़ और दलदल के कारण मजदूर भी काम करने से कतराते हैं। सड़क निर्माण के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। वेयरहाउस के ठीक बगल में राज्य कर विभाग का कार्यालय भी निर्माणाधीन है, इसके बावजूद वेयरहाउस तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का इंतजार जारी है।
    1
    दो वर्षों से जनपदीय ड्रग वेयरहाउस को सड़क का इंतजार
बारिश में दलदल बना रास्ता, तीन दिन से दवा उतारने के लिए खड़ा है डीसीएम
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 किनारे नरायनपुर गांव में बना जनपदीय ड्रग वेयरहाउस दो वर्षों से सड़क की राह देख रहा है। हाईवे से करीब 900 मीटर दूर स्थित वेयरहाउस तक पहुंचने वाला कच्चा रास्ता बारिश में दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे दवाओं की आवक और अस्पतालों के लिए दवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
बाहर से दवाएं लेकर पहुंचे डीसीएम चालक अंकित ने बताया कि वह तीन दिन से दवा उतारने के लिए खड़ा है। बारिश के कारण रास्ता खराब होने से दवा उतारने में परेशानी हो रही है। वेयरहाउस हैंडलर विनय कुमार के मुताबिक वेयरहाउस दो वर्षों से संचालित है, लेकिन हाईवे से यहां तक सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण के लिए नापजोख कराई गई थी, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ। कीचड़ और दलदल के कारण मजदूर भी काम करने से कतराते हैं। सड़क निर्माण के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। वेयरहाउस के ठीक बगल में राज्य कर विभाग का कार्यालय भी निर्माणाधीन है, इसके बावजूद वेयरहाउस तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का इंतजार जारी है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु सुगिरा। महोबा जनपद के विकासखंड जैतपुर अंतर्गत ग्राम सुगिरा में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित आरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश के साथ भगवान शंकर एवं माता पार्वती की विधिवत आरती संपन्न कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान पंडित राकेश अवस्थी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वहीं विशाल भारती मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सुंदर आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और आरती की मधुर धुनों पर ग्रामीण श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों अंकित अग्निहोत्री, सोनू सेन, अंकित सोनी, आकाश सेन, नकुल तिवारी, संजय गुप्ता, तेज प्रताप राजपूत, राहुल गुप्ता, जितेंद्र यादव एवं अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश, भगवान शंकर एवं माता पार्वती से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम सुगिरा का माहौल भक्तिमय बना रहा।
    4
    गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
गणेश आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
सुगिरा। महोबा जनपद के विकासखंड जैतपुर अंतर्गत ग्राम सुगिरा में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित आरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश के साथ भगवान शंकर एवं माता पार्वती की विधिवत आरती संपन्न कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की।
आरती के दौरान पंडित राकेश अवस्थी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वहीं विशाल भारती मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सुंदर आरती ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और आरती की मधुर धुनों पर ग्रामीण श्रद्धालु झूमते नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों अंकित अग्निहोत्री, सोनू सेन, अंकित सोनी, आकाश सेन, नकुल तिवारी, संजय गुप्ता, तेज प्रताप राजपूत, राहुल गुप्ता, जितेंद्र यादव एवं अभिषेक सोनी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश, भगवान शंकर एवं माता पार्वती से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम सुगिरा का माहौल भक्तिमय बना रहा।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वाजिदपुर गांव में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आप सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। ​18 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दिव्य दर्शन, महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। आइए, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें। वाजिदपुर गांव में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आप सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। ​18 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दिव्य दर्शन, महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। आइए, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें।
    1
    वाजिदपुर गांव में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आप सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।

​18 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दिव्य दर्शन, महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। आइए, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें।


वाजिदपुर गांव में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आप सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।
​18 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा के दिव्य दर्शन, महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। आइए, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें।
    user_Avinash Kumar
    Avinash Kumar
    Teacher बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *हमीरपुर: राठ में खाद्य विभाग का छापा, लक्ष्मी स्वीट्स की मिठाई सील, लाल बूंदी नष्ट* *हमीरपुर।* जनपद के राठ कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कस्बे की प्रसिद्ध लक्ष्मी स्वीट्स पर छापा मारकर मिठाई और ऑयल के सैंपल लिए और दुकान को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को मिलावटी मिठाइयों की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते टीम ने लक्ष्मी स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए दुकान में रखी लाल कलर की बूंदी को मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही मिठाई और तेल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। खाद्य विभाग की इस अचानक कार्रवाई से कस्बे के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर होते नजर आए। फिलहाल खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    *हमीरपुर: राठ में खाद्य विभाग का छापा, लक्ष्मी स्वीट्स की मिठाई सील, लाल बूंदी नष्ट*
*हमीरपुर।* जनपद के राठ कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कस्बे की प्रसिद्ध लक्ष्मी स्वीट्स पर छापा मारकर मिठाई और ऑयल के सैंपल लिए और दुकान को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को मिलावटी मिठाइयों की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते टीम ने लक्ष्मी स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए दुकान में रखी लाल कलर की बूंदी को मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही मिठाई और तेल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
खाद्य विभाग की इस अचानक कार्रवाई से कस्बे के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर होते नजर आए।
फिलहाल खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी । *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। *अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 3. मु0अ0सं0 229/2019 धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 4. मु0अ0सं0 231/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 5. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी। *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक 2. उ0नि0 अवधेश सिंह 3. का0 दिग्विजय सिंह 4. कां0 सुमित चौधरी 5. कां0 मधुर कुमार 6. कां0 रघुराज
    1
    *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया  व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। 
*अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* 
अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि  मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । 
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.	मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।
2.	मु0अ0सं0 290/2018  धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 
3.	मु0अ0सं0 229/2019  धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 
4.	मु0अ0सं0 231/2019  धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 
5.	मु0अ0सं0 506/2016  धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी।
*गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-*
1.	उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक
2.	उ0नि0 अवधेश सिंह 
3.	का0 दिग्विजय सिंह 
4.	कां0  सुमित चौधरी 
5.	कां0  मधुर कुमार
6.	कां0  रघुराज
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय सांसद राज्यसभा श्री बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के उपयोग तथा जनपद में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 66 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर 2,708.39 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर सहमति व्यक्त करते हुए माननीय अध्यक्ष श्री बाबूराम निषाद ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि DMF निधि का उपयोग जनपद के अत्यंत आवश्यक एवं उच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में ही नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों में निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न
हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय सांसद राज्यसभा श्री बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF), हमीरपुर की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (तृतीय संशोधन) नियमावली-2025 के प्रावधानों के अंतर्गत न्यास निधि के उपयोग तथा जनपद में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 66 विकास कार्यों के प्रस्तावों पर 2,708.39 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर सहमति व्यक्त करते हुए माननीय अध्यक्ष श्री बाबूराम निषाद ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि DMF निधि का उपयोग जनपद के अत्यंत आवश्यक एवं उच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में ही नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों में निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौदहा नगर में थोक गोदाम में एक्सपायर खाद्य सामान मिलने से मचा हड़कंप ➡️ स्टेशन रोड स्थित आंचल ट्रेडर्स के गोदाम में SDM-CO की छापेमारी ➡️ बच्चों के खाने के बिस्किट, टाफी समेत भारी मात्रा में एक्सपायर सामान मिला ➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए ➡️ जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
    1
    मौदहा नगर में थोक गोदाम में एक्सपायर खाद्य सामान मिलने से मचा हड़कंप 
➡️ स्टेशन रोड स्थित आंचल ट्रेडर्स के गोदाम में SDM-CO की छापेमारी
➡️ बच्चों के खाने के बिस्किट, टाफी समेत भारी मात्रा में एक्सपायर सामान मिला
➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
➡️ जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अम्बरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों महिला की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर काटा हंगामा रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    1
    अम्बरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों महिला की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर काटा हंगामा
रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझा बुझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.