Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहू के साथ मारपीट करने वाले सास और उनकी दो ननंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
बहू के साथ मारपीट करने वाले सास और उनकी दो ननंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बोईदा के खेतों में खुले आम घूम रहे हैं मवेशी , किसान चिंतित1
- ♦️ *युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।* ♦️ *दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।* *गिर० आरोपी का नाम:-* *01* *इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी पिता सुरेश कुमार वैष्णव उम्र 44 साल निवासी लिमतरा पहरी पारा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर* 02अम्बिका वैष्णव पति इन्द्र कुमार वैष्णव उम्र 35 साल निवासी लिमतरा पहरी पारा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर1
- बालिकाओं के भविष्य से खिलवाड़? डेढ़ माह बाद भी 45 छात्राओं को नहीं मिली सरस्वती साइकिल, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल बिलासपुर/खोंगसरा।: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। लेकिन बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोंगसरा में इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए आई नई साइकिलें पिछले करीब डेढ़ माह से रखी हुई हैं, लेकिन अब तक 45 पात्र छात्राओं को उनका वितरण नहीं किया गया है। जिस योजना का उद्देश्य छात्राओं की राह आसान बनाना था, वही योजना अब देरी और लापरवाही की वजह से चर्चा का विषय बन गई है। विद्यालय में साइकिलें मौजूद, छात्राएं अब भी इंतजार में विद्यालय परिसर में दर्जनों नई साइकिलें कतारबद्ध खड़ी हैं। बावजूद इसके, दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन विद्यालय आने वाली छात्राएं आज भी पैदल या अन्य साधनों के सहारे स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि साइकिलें विद्यालय पहुंच चुकी हैं तो उनका वितरण तत्काल किया जाना चाहिए था।1
- बिलासपुर नगर निगम की हालिया एमआईसी बैठक में एक टिप्पणी ने माहौल गर्म कर दिया। बैठक के दौरान पार्षद बंधु मौर्य ने निगम के इंजीनियरों को 'नाकारा' कह दिया, जिससे इंजीनियरों में भारी नाराजगी फैल गई। इस टिप्पणी के बाद नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि यदि किसी एक अधिकारी या कर्मचारी से शिकायत है तो उसका नाम लेकर बात करें, लेकिन पूरे इंजीनियरिंग अमले को नाकारा कहना उचित नहीं है। सोमवार को बड़ी संख्या में नगर निगम के इंजीनियर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने काली पट्टी बांधकर एमआईसी मेंबर बंधु मौर्य के बयान का विरोध किया और ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इंजीनियरों का कहना था कि निगम का इंजीनियरिंग अमला बारिश, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों में भी लगातार जनता के लिए कार्य करता है। ऐसे में पूरे विभाग को अपमानित करने वाली टिप्पणी से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हुआ है।1
- अनुराग बाजपेई को बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव बिलासपुर जिले में हुआ। अनुराग बाजपेई अब इस संघ के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।1
- बिलासपुर में पिछले आधे घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। दो दिन बाद बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, इस मूसलाधार बारिश से खेतों की प्यास बुझी है और किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश ने फसलों को नई जान दे दी है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि उन्हें अपनी फसलों की चिंता सता रही थी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है।1
- सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच पर बवाल: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राजस्व कर्मचारियों का मोर्चा, हाई पावर कमेटी की मांग2
- "सेवा ही हमारा धर्म है, नर सेवा ही परम कर्म है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित हैं।" हर-हर महादेव… बोल बम! 🚩 हर-हर महादेव | बोल बम 2026 🚩 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिथिला एवं मां नीलकंठ वासनी सेवा समिति द्वारा बोल बम कांवरिया पथ पर एक माह तक चलने वाले सेवा महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। 🔸 निःशुल्क मेडिकल सेवा 🔸 पैर कटने, छिलने व फफोलों का तत्काल उपचार 🔸 मूव स्प्रे, डिटॉल, बेटाडिन, क्रेप बैंडेज सहित मेडिकल सुविधा 🔸 फल एवं बिस्किट वितरण 🔸 झाड़ू लगाकर कांवरिया पथ की स्वच्छता सेवा 🔸 तिरंगा एवं हनुमान ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश समिति के प्रमुख नंदन बाबा ने सभी शिवभक्त कांवरियों का स्वागत करते हुए इस सेवा अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपील की है। "सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और शिवभक्तों की सेवा ही महादेव की सच्ची आराधना है।" 🔱 हर-हर महादेव! बोल बम!! 🚩 🎥 POWER NEWS 24 BHARAT #BolBam2026 #HarHarMahadev #KanwarYatra #Kanwariya #Mahadev #Shravan #Seva #MedicalCamp #CleanIndia #Jharkhand #Dhanbad #Katras #NandanBaba #POWERNEWS24BHARAT #Bholenath #BolBam #India #SanatanDharm #Trending #ReelsIndia1
- बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से दो महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों महिलाएं बीच सड़क पर एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से में दोनों महिलाएं लगातार एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।1