logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोईदा के खेतों में खुले आम घूम रहे हैं मवेशी , किसान चिंतित

9 hrs ago
user_Dwarika prasad Yadaw
Dwarika prasad Yadaw
हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

बोईदा के खेतों में खुले आम घूम रहे हैं मवेशी , किसान चिंतित

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बालिकाओं के भविष्य से खिलवाड़? डेढ़ माह बाद भी 45 छात्राओं को नहीं मिली सरस्वती साइकिल, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल बिलासपुर/खोंगसरा।: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। लेकिन बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोंगसरा में इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए आई नई साइकिलें पिछले करीब डेढ़ माह से रखी हुई हैं, लेकिन अब तक 45 पात्र छात्राओं को उनका वितरण नहीं किया गया है। जिस योजना का उद्देश्य छात्राओं की राह आसान बनाना था, वही योजना अब देरी और लापरवाही की वजह से चर्चा का विषय बन गई है। विद्यालय में साइकिलें मौजूद, छात्राएं अब भी इंतजार में विद्यालय परिसर में दर्जनों नई साइकिलें कतारबद्ध खड़ी हैं। बावजूद इसके, दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन विद्यालय आने वाली छात्राएं आज भी पैदल या अन्य साधनों के सहारे स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि साइकिलें विद्यालय पहुंच चुकी हैं तो उनका वितरण तत्काल किया जाना चाहिए था।
    1
    बालिकाओं के भविष्य से खिलवाड़? डेढ़ माह बाद भी 45 छात्राओं को नहीं मिली सरस्वती साइकिल, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
बिलासपुर/खोंगसरा।: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। लेकिन बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोंगसरा में इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए आई नई साइकिलें पिछले करीब डेढ़ माह से रखी हुई हैं, लेकिन अब तक 45 पात्र छात्राओं को उनका वितरण नहीं किया गया है। जिस योजना का उद्देश्य छात्राओं की राह आसान बनाना था, वही योजना अब देरी और लापरवाही की वजह से चर्चा का विषय बन गई है।
विद्यालय में साइकिलें मौजूद, छात्राएं अब भी इंतजार में
विद्यालय परिसर में दर्जनों नई साइकिलें कतारबद्ध खड़ी हैं। बावजूद इसके, दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन विद्यालय आने वाली छात्राएं आज भी पैदल या अन्य साधनों के सहारे स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि साइकिलें विद्यालय पहुंच चुकी हैं तो उनका वितरण तत्काल किया जाना चाहिए था।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर नगर निगम की हालिया एमआईसी बैठक में एक टिप्पणी ने माहौल गर्म कर दिया। बैठक के दौरान पार्षद बंधु मौर्य ने निगम के इंजीनियरों को 'नाकारा' कह दिया, जिससे इंजीनियरों में भारी नाराजगी फैल गई। इस टिप्पणी के बाद नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि यदि किसी एक अधिकारी या कर्मचारी से शिकायत है तो उसका नाम लेकर बात करें, लेकिन पूरे इंजीनियरिंग अमले को नाकारा कहना उचित नहीं है। सोमवार को बड़ी संख्या में नगर निगम के इंजीनियर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने काली पट्टी बांधकर एमआईसी मेंबर बंधु मौर्य के बयान का विरोध किया और ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इंजीनियरों का कहना था कि निगम का इंजीनियरिंग अमला बारिश, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों में भी लगातार जनता के लिए कार्य करता है। ऐसे में पूरे विभाग को अपमानित करने वाली टिप्पणी से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हुआ है।
    1
    बिलासपुर नगर निगम की हालिया एमआईसी बैठक में एक टिप्पणी ने माहौल गर्म कर दिया। बैठक के दौरान पार्षद बंधु मौर्य ने निगम के इंजीनियरों को 'नाकारा' कह दिया, जिससे इंजीनियरों में भारी नाराजगी फैल गई। इस टिप्पणी के बाद नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि यदि किसी एक अधिकारी या कर्मचारी से शिकायत है तो उसका नाम लेकर बात करें, लेकिन पूरे इंजीनियरिंग अमले को नाकारा कहना उचित नहीं है।

सोमवार को बड़ी संख्या में नगर निगम के इंजीनियर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने काली पट्टी बांधकर एमआईसी मेंबर बंधु मौर्य के बयान का विरोध किया और ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इंजीनियरों का कहना था कि निगम का इंजीनियरिंग अमला बारिश, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों में भी लगातार जनता के लिए कार्य करता है। ऐसे में पूरे विभाग को अपमानित करने वाली टिप्पणी से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हुआ है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • अनुराग बाजपेई को बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव बिलासपुर जिले में हुआ। अनुराग बाजपेई अब इस संघ के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।
    1
    अनुराग बाजपेई को बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव बिलासपुर जिले में हुआ। अनुराग बाजपेई अब इस संघ के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर में पिछले आधे घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। दो दिन बाद बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, इस मूसलाधार बारिश से खेतों की प्यास बुझी है और किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश ने फसलों को नई जान दे दी है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि उन्हें अपनी फसलों की चिंता सता रही थी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है।
    1
    बिलासपुर में पिछले आधे घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। दो दिन बाद बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

वहीं, इस मूसलाधार बारिश से खेतों की प्यास बुझी है और किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश ने फसलों को नई जान दे दी है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि उन्हें अपनी फसलों की चिंता सता रही थी।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • शासकीय तालाब को बिना अनुमति पाटकर रेलवे लाइन बिछाने के मामले में तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया, शासकीय तालाब को बिना अनुमति पाटकर रेलवे लाइन बिछाने के मामले में तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया, सक्ति जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के निमोही गांव RKM पावर प्लांट के द्वारा रेलवे लाइन निर्माण के दौरान रास्ते में आए शासकीय तालाब का पानी मोटर पंप से निकाल दिया गया और बिना किसी शासकीय अनुमति के तालाब में मिट्टी भर दी गई। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम डभरा को जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया और एक सप्ताह के भीतर तालाब से मिट्टी हटाकर उसे पूर्व स्थिति में बहाल करने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले में शासकीय भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी पावर प्लांट के खिलाफ यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। प्रशासन की इस कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
    1
    शासकीय तालाब को बिना अनुमति पाटकर रेलवे लाइन बिछाने के मामले में तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया,
शासकीय तालाब को बिना अनुमति पाटकर रेलवे लाइन बिछाने के मामले में तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया,
सक्ति जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के निमोही गांव RKM पावर प्लांट के द्वारा  रेलवे लाइन निर्माण के दौरान रास्ते में आए शासकीय तालाब का पानी मोटर पंप से निकाल दिया गया और बिना किसी शासकीय अनुमति के तालाब में मिट्टी भर दी गई। समाचार प्रकाशित होने के  बाद जिला कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम डभरा को जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में आरोप सही पाए गए।
इसके बाद तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया और एक सप्ताह के भीतर तालाब से मिट्टी हटाकर उसे पूर्व स्थिति में बहाल करने के निर्देश भी दिए हैं।
बताया जा रहा है कि जिले में शासकीय भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी पावर प्लांट के खिलाफ यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। प्रशासन की इस कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच पर बवाल: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राजस्व कर्मचारियों का मोर्चा, हाई पावर कमेटी की मांग
    2
    सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच पर बवाल: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राजस्व कर्मचारियों का मोर्चा, हाई पावर कमेटी की मांग
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • "सेवा ही हमारा धर्म है, नर सेवा ही परम कर्म है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित हैं।" हर-हर महादेव… बोल बम! 🚩 हर-हर महादेव | बोल बम 2026 🚩 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिथिला एवं मां नीलकंठ वासनी सेवा समिति द्वारा बोल बम कांवरिया पथ पर एक माह तक चलने वाले सेवा महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। 🔸 निःशुल्क मेडिकल सेवा 🔸 पैर कटने, छिलने व फफोलों का तत्काल उपचार 🔸 मूव स्प्रे, डिटॉल, बेटाडिन, क्रेप बैंडेज सहित मेडिकल सुविधा 🔸 फल एवं बिस्किट वितरण 🔸 झाड़ू लगाकर कांवरिया पथ की स्वच्छता सेवा 🔸 तिरंगा एवं हनुमान ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश समिति के प्रमुख नंदन बाबा ने सभी शिवभक्त कांवरियों का स्वागत करते हुए इस सेवा अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपील की है। "सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और शिवभक्तों की सेवा ही महादेव की सच्ची आराधना है।" 🔱 हर-हर महादेव! बोल बम!! 🚩 🎥 POWER NEWS 24 BHARAT #BolBam2026 #HarHarMahadev #KanwarYatra #Kanwariya #Mahadev #Shravan #Seva #MedicalCamp #CleanIndia #Jharkhand #Dhanbad #Katras #NandanBaba #POWERNEWS24BHARAT #Bholenath #BolBam #India #SanatanDharm #Trending #ReelsIndia
    1
    "सेवा ही हमारा धर्म है, नर सेवा ही परम कर्म है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित हैं।"
हर-हर महादेव… बोल बम!
🚩 हर-हर महादेव | बोल बम 2026 🚩
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिथिला एवं मां नीलकंठ वासनी सेवा समिति द्वारा बोल बम कांवरिया पथ पर एक माह तक चलने वाले सेवा महाअभियान का शुभारंभ किया गया है।
🔸 निःशुल्क मेडिकल सेवा
🔸 पैर कटने, छिलने व फफोलों का तत्काल उपचार
🔸 मूव स्प्रे, डिटॉल, बेटाडिन, क्रेप बैंडेज सहित मेडिकल सुविधा
🔸 फल एवं बिस्किट वितरण
🔸 झाड़ू लगाकर कांवरिया पथ की स्वच्छता सेवा
🔸 तिरंगा एवं हनुमान ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश
समिति के प्रमुख नंदन बाबा ने सभी शिवभक्त कांवरियों का स्वागत करते हुए इस सेवा अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।
"सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और शिवभक्तों की सेवा ही महादेव की सच्ची आराधना है।"
🔱 हर-हर महादेव! बोल बम!! 🚩
🎥 POWER NEWS 24 BHARAT
#BolBam2026 #HarHarMahadev #KanwarYatra #Kanwariya #Mahadev #Shravan #Seva #MedicalCamp #CleanIndia #Jharkhand #Dhanbad #Katras #NandanBaba #POWERNEWS24BHARAT #Bholenath #BolBam #India #SanatanDharm #Trending #ReelsIndia
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • शराब के लिए पैसे मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-तलवार जब्त बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हथियारों के प्रदर्शन से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार चाकू और 01 तलवार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 एवं 544/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर मामले में शामिल सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    1
    शराब के लिए पैसे मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-तलवार जब्त
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हथियारों के प्रदर्शन से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार चाकू और 01 तलवार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 एवं 544/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर मामले में शामिल सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.