शराब के लिए पैसे मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-तलवार जब्त बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हथियारों के प्रदर्शन से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार चाकू और 01 तलवार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 एवं 544/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर मामले में शामिल सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 139 नशीली टेबलेट और 800 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 139 नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, बिक्री की नगदी और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में एक युवक नशीली टेबलेट और गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर 27 जुलाई को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवेन्द्र इंगले (23 वर्ष), निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 139 नग नाइट्राजेपाम एवं नाइट्रोसन नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, ₹1,000 की बिक्री रकम तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG-10/3568) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला, अन्य संलिप्त आरोपियों तथा अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- बहू के साथ मारपीट करने वाले सास और उनकी दो ननंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- नंगे पैर 90 किलोमीटर का पैदल सफर कर पदयात्रा कर मेहंदी बजरंग बली का दर दर्शन किया1
- शासकीय तालाब को बिना अनुमति पाटकर रेलवे लाइन बिछाने के मामले में तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया, शासकीय तालाब को बिना अनुमति पाटकर रेलवे लाइन बिछाने के मामले में तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया, सक्ति जिला अंतर्गत डभरा ब्लॉक के निमोही गांव RKM पावर प्लांट के द्वारा रेलवे लाइन निर्माण के दौरान रास्ते में आए शासकीय तालाब का पानी मोटर पंप से निकाल दिया गया और बिना किसी शासकीय अनुमति के तालाब में मिट्टी भर दी गई। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम डभरा को जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद तहसील प्रशासन ने RKM पावर प्लांट पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया और एक सप्ताह के भीतर तालाब से मिट्टी हटाकर उसे पूर्व स्थिति में बहाल करने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले में शासकीय भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी पावर प्लांट के खिलाफ यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। प्रशासन की इस कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।1
- बड़ी खबर: चांपा के बेरियर चौक में आधी रात को चोरी, चोर की पहचान हुई! पुलिस तलाश में जुटी।,,,1