पक्के पुल एप्रोच हेतु भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण, मुनादी से दी गई सार्वजनिक सूचना पक्के पुल एप्रोच हेतु भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण, मुनादी से दी गई सार्वजनिक सूचना पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर निर्माणाधीन पक्के पुल के एप्रोच मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन द्वारा मुनादी कराकर सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण कार्य वर्ष 2015 से मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कराया जा रहा है। गुजरात की सेतु निर्माण कंपनी द्वारा लगभग 1 किलोमीटर लंबा, 19 पिलरों पर आधारित करीब 40 मीटर ऊंचा पुल बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मध्य प्रदेश सीमा में एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश सीमा में 19 पिलरों तक गार्डर पटाव का कार्य संपन्न हो चुका है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एप्रोच मार्ग के लिए किसानों से भूमि की सहमति न बनने के कारण निर्माण कार्य बाधित है । जिला प्रशासन द्वारा धारा 11 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकासखंड बाह तथा ग्राम पंचायत चचिहा में प्रधान को भी सार्वजनिक सूचना दे दी गई है। प्रस्तावित एप्रोच मार्ग ग्राम पंचायत चचिहा की भूमि पर बनाया जाएगा। परियोजना से जुड़े इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि धारा 11 की अंतिम कार्रवाई पूरी होने के बाद अब धारा 19 की प्रक्रिया शुरू की जानी है। प्रशासन चाहे तो आगे की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण कार्य में देरी हो रही है।

- पक्के पुल एप्रोच हेतु भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण, मुनादी से दी गई सार्वजनिक सूचना पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर निर्माणाधीन पक्के पुल के एप्रोच मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन द्वारा मुनादी कराकर सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण कार्य वर्ष 2015 से मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कराया जा रहा है। गुजरात की सेतु निर्माण कंपनी द्वारा लगभग 1 किलोमीटर लंबा, 19 पिलरों पर आधारित करीब 40 मीटर ऊंचा पुल बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मध्य प्रदेश सीमा में एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश सीमा में 19 पिलरों तक गार्डर पटाव का कार्य संपन्न हो चुका है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एप्रोच मार्ग के लिए किसानों से भूमि की सहमति न बनने के कारण निर्माण कार्य बाधित है । जिला प्रशासन द्वारा धारा 11 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकासखंड बाह तथा ग्राम पंचायत चचिहा में प्रधान को भी सार्वजनिक सूचना दे दी गई है। प्रस्तावित एप्रोच मार्ग ग्राम पंचायत चचिहा की भूमि पर बनाया जाएगा। परियोजना से जुड़े इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि धारा 11 की अंतिम कार्रवाई पूरी होने के बाद अब धारा 19 की प्रक्रिया शुरू की जानी है। प्रशासन चाहे तो आगे की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण कार्य में देरी हो रही है।1
- नगला सांवला कट के समीप हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ककुआ की ओर से न्यू दक्षिणी बाइपास होते हुए लालऊ गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह नगला सांवला कट के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल, आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।2
- आम रास्ता5
- Post by Maharaj Singh1
- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव केस्त के समीप सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला इंछा निवासी प्रियंका यादव पत्नी आधार यादव उर्फ जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कटहरी निवासी आशू भदौरिया पुत्र जमादार सिंह और कैस्त निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र गजाधर सिंह अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर उक्त जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। पीड़िता के अनुसार सूचना मिलने पर उनके पति आधार यादव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना में आधार यादव घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में सामने आया कि विवादित भूमि सरकारी है तथा इस संबंध में उच्च न्यायालय में चल रहा मामला पूर्व में खारिज हो चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- असीम वकार ने दिया बड़ा बयान अरविंद केजरीवाल–मनीष सिसोदिया को बधाई, संसद में कानून की मांग1
- शराब ठेका का विरोध करने पर दबंग ने बस्ती में घुसकर लाठी डंडों से बोला हमला,06 लोग घायल,ठेके पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे लोग, लोगों ने किया था विरोध हुआ था विवाद सेल्समैन ने दर्जनभर से अधिक लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडों से बोला हमला,हमले और मारपीट में पीड़ित परिवार के लोग हुए गंभीर घायल,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती पीड़ित पक्ष ने लगाये मारपीट फायरिंग के आरोप, पुलिस ने फायरिंग की घटना से किया इंकार शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी, आगरा के थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव विजयघढी का मामला।3