कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में पर्ची काउंटर पर बवाल: मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों में झड़प, प्राचार्य की समझाइश से मामला शांत कुशीनगर। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पर्ची बनाने को लेकर मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। घटना से कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची बनवाने के दौरान काउंटर पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी मरीजों से आभा कार्ड (ABHA Card) की मांग कर रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र पर्ची बनवाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने आभा कार्ड नहीं दिखाया। इस बात को लेकर स्वास्थ्यकर्मी और छात्रों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एमसीएच विंग के एल-2 महिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि मेडिकल छात्रों और पर्ची काउंटर पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, जिसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा दिया है। इसके बाद मामला शांत हो गया। प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में इलाज से जुड़ी सभी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए आधार आधारित आभा कार्ड बनवाना जरूरी किया जा रहा है। इसलिए मरीजों और अन्य लोगों से पर्ची बनवाते समय आभा कार्ड मांगा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इलाज की प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए सभी लोग अपना आभा कार्ड अवश्य बनवाएं।

- कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के खैरटवा गांव निवासी 35 वर्षीय सुमित्रा देवी (पत्नी बंशबहादुर प्रसाद) की टीबी (क्षय रोग) से इलाज के दौरान कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सुमित्रा देवी पिछले कई महीनों से टीबी से पीड़ित थीं और उनका इलाज कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा था। बीते दिनों हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल से शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस (शव वाहन) नहीं मिल सका, जिसके कारण परिजन मजबूरी में ₹2000 देकर निजी एंबुलेंस से शव को घर ले गए। बाद में गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ❗ सरकारी योजना का नहीं मिला लाभ परिजनों का आरोप है कि सुमित्रा देवी को टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही निश्चय योजना के तहत मिलने वाली पोषण सहायता (पोषण पोटली/राशि) का लाभ भी नहीं मिला। इस संबंध में जिले के टीबी नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि निश्चय पोर्टल में बदलाव (सन पोर्टल में परिवर्तन) के कारण फिलहाल मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मौत की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है और मामले की जांच की जाएगी। ⚠️ पहले भी हो चुकी है मौत गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक 10वीं कक्षा की किशोरी की भी गंभीर टीबी के चलते मौत हो चुकी है। जबकि हाल ही में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा टीबी मरीजों को “गोद लेकर” उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई थी। इसके बावजूद लगातार हो रही मौतें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। 🔎 बड़े सवाल टीबी मरीजों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिल रहा? अस्पताल में शव वाहन जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध है? “टीबी मुक्त अभियान” के दावों के बीच लगातार हो रही मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?3
- Breaking- कुशीनगर - ग्राम प्रधान और सचिव के तानाशाही के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन - ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का फूंका पुतला - ग्राम प्रधान और सचिव मुर्दाबाद के लगाए नारे - प्रस्तावित भूमि पर अनुपूर्णाना भवन न बनने से ग्रामीण हैं नाराज - ग्राम प्रधान नवीन परती के भूमि पर दबंगई के बल पर करा रहे हैं अपूर्णना भवन का निर्माण - ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान की किया शिकायत - विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के पकड़ीहार गांव का मामला1
- कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़िया बसंतपुर स्थित एसटीएमडी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। एक हिंदू छात्रा द्वारा धार्मिक पहचान (हिजाब) पहनकर नृत्य (Dance) प्रस्तुत करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाना घोर निंदनीय है।मनोरंजन के नाम पर किसी की आस्था और प्रतीकों का इस तरह अनुचित प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय जैसे संस्थान का कार्य बच्चों को संस्कार देना है, न कि आपसी भाईचारे और धार्मिक संवेदनशीलता को बिगाड़ना। हमारी स्पष्ट मांग जिला प्रशासन और BSA इस गंभीर मामले की तुरंत जाँच करें।दोषी विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हो।शिक्षा के मंदिर में ऐसी ओछी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली ग्राम सभा के पास लगभग 6 बजे एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया है जिसमे साइकिल सवार 50 वर्षीया युवक कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई कुशीनगर ज़िलें के कप्तानगंज थाना क्षेत्र कप्तानगंज गोरखपुर मार्ग पर पटखौली ग्राम सभा के दादी राजमाती महाविद्यालय के पास साइकिल सवार युवक को तेज रफ़्तार से जा रही ट्रक पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतना जबरदस्त था कि साइकिल सवार युवक कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मृतक युवक कि पहचान रामहरी सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह ग्राम सभा राजमंदिर पाही टोला थाना कप्तानगंज के रूप मे हुई, मृतक कप्तानगंज से बाजार करके घर वापस जा रहे थे उसी दौरान कप्तानगंज से गोरखपुर कि तरफ जा रही तेज रफ़्तार ट्रक पटखौली ग्राम सभा के पास पीछे से टक्कर मार दिया, साइकिल सवार युवक कि दर्दनाक मौत हो गई, मृतक पेशे से किसान था, मृतक के एक लड़के और 4 लड़किया है, मृतक का लड़का भी लगभग 10 साल पहले एक सडक हादसे का शिकार हो गया उसकी भी सडक हादसे मे मौत हो गई, मृतक 4 लड़कियों मे से 3 लड़की कि शादी कर चुके है वही चौथे लड़की कि शादी अगले साल करने के लिए सुनिश्चित किये थे, मृतक का 8 साल का एक नाती है अब परिवार का कोई सहारा नहीं है, इस सडक हादसे से पूरा परिवार सहमा हुआ है और रो रो कर पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया है, बोदरवार चौकी इंचार्ज सनी जावला नें बताया कि बॉडी को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया गया है ट्रक और ट्रक ड्राइवर को कब्जे मे ले लिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही कि जा रही है1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- कुशीनगर3
- कुशीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पत्रकारों की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च में निरंजन सिंह, नीतिश सिंह, शुभम, सत्यम पाठक, किशन चौधरी, अजहरुद्दीन अंसारी, उपेंद्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सुमित चौहान, सौरभ मिश्रा, खुशियाल यादव, राहुल यादव, पवन कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, आदर्श दीक्षित, विकास यादव, धनंजय चौहान, ममता शर्मा, आदर्श सिंह, शेखर शुक्ला, अरुण गुप्ता, पवन कुमार, हिमांशु गोंड, धर्मेंद्र गौड़, शिवम यादव, सोनू यादव, अक्षय पासवान, हरिकेश प्रसाद, विनय वर्मा और राहुल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत पत्रकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।1
- कुशीनगर तहसील हाटा ग्राम सभा पगरा ब्लॉक सुकरौली नहर पर सिंचाई विभाग द्वारा सेम ईंटों से खड़ंजा का कार्य कराया जा रहा है जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो इस वीडियो में सेम ईंटों का उपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि यह वीडियो उन अधिकारियों तक पहुंचे जो जिले का जिम्मेदार अधिकारी हैं ग्रामीणों ने कहा कि इस वीडियो साथ में है इस ईटको देखते हुए शासन और प्रशासन को अवगत कराया जाता है की तत्काल प्रभाव से देखते हुए जांच कर उचित करवाई एटा का प्रयोग कराया जाए ताकि समय पर अच्छा इंटर लगवाने का कारण किया जाए4