वायरल वीडियो में कुशीनगर के निजी स्कूल में घोर लापरवाही और भावनाओं के साथ खिलवाड़ कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़िया बसंतपुर स्थित एसटीएमडी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। एक हिंदू छात्रा द्वारा धार्मिक पहचान (हिजाब) पहनकर नृत्य (Dance) प्रस्तुत करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाना घोर निंदनीय है।मनोरंजन के नाम पर किसी की आस्था और प्रतीकों का इस तरह अनुचित प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय जैसे संस्थान का कार्य बच्चों को संस्कार देना है, न कि आपसी भाईचारे और धार्मिक संवेदनशीलता को बिगाड़ना। हमारी स्पष्ट मांग जिला प्रशासन और BSA इस गंभीर मामले की तुरंत जाँच करें।दोषी विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हो।शिक्षा के मंदिर में ऐसी ओछी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वायरल वीडियो में कुशीनगर के निजी स्कूल में घोर लापरवाही और भावनाओं के साथ खिलवाड़ कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़िया बसंतपुर स्थित एसटीएमडी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। एक हिंदू छात्रा द्वारा धार्मिक पहचान (हिजाब) पहनकर नृत्य (Dance) प्रस्तुत करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाना घोर निंदनीय है।मनोरंजन के नाम पर किसी की आस्था और प्रतीकों का इस तरह अनुचित प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय जैसे संस्थान का कार्य बच्चों को संस्कार देना है, न कि आपसी भाईचारे और धार्मिक संवेदनशीलता को बिगाड़ना। हमारी स्पष्ट मांग जिला प्रशासन और BSA इस गंभीर मामले की तुरंत जाँच करें।दोषी विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हो।शिक्षा के मंदिर में ऐसी ओछी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- कुशीनगर। जनपद में आगामी Navratri, Eid al-Fitr, अलविदा जुमे और Ram Navami के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी Mahendra Singh Tanwar की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक Keshav Kumar सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और सहयोग से सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी त्योहार पारंपरिक तरीके से ही मनाए जाएं और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न हो। उन्होंने मेला स्थलों के निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और रात्रि में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है, ताकि जनपद में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहे।1
- जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के नवल छपरा ग्राम सभा में सोमवार शाम 7 बजे को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिल की पिराई करते समय स्पेलर मशीन में हाथ फंसने से एक युवक की बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नवल छपरा गांव निवासी रणविजय कुशवाहा (18 वर्ष) पुत्र ब्रह्मानंद कुशवाहा अपने घर पर लगी स्पेलर मशीन में तिल की पिराई कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय उसका ध्यान भटक गया और उसका बायां हाथ मशीन में फंस गया। हाथ फंसते ही मशीन की तेज रफ्तार चक्की में उसकी उंगलियां आ गईं, जिससे उसकी बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यमा उंगली कटकर अलग हो गई। घटना होते ही रणविजय दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा और छटपटाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद परिजन तुरंत मशीन की ओर दौड़े और किसी तरह स्पेलर मशीन को बंद किया। मशीन बंद होने के बाद उसका हाथ बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी दो उंगलियां पूरी तरह कट चुकी थीं और काफी खून बह चुका था। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रणविजय बेहोश हो गया। परिजन तत्काल घायल युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के हाथ से काफी खून बह चुका था और उसकी दो उंगलियां पूरी तरह कट गई थीं। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार रणविजय अभी अविवाहित है और पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता ब्रह्मानंद कुशवाहा किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल है और गांव में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांवों में अक्सर लोग घरेलू तेल पिराई के लिए स्पेलर मशीन का उपयोग करते हैं, लेकिन मशीन चलाते समय सुरक्षा के उपायों का अभाव रहता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं। फिलहाल घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गांव के लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- कुशीनगर। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पर्ची बनाने को लेकर मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। घटना से कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची बनवाने के दौरान काउंटर पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी मरीजों से आभा कार्ड (ABHA Card) की मांग कर रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र पर्ची बनवाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने आभा कार्ड नहीं दिखाया। इस बात को लेकर स्वास्थ्यकर्मी और छात्रों के बीच पहले बहस हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एमसीएच विंग के एल-2 महिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि मेडिकल छात्रों और पर्ची काउंटर पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, जिसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा दिया है। इसके बाद मामला शांत हो गया। प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में इलाज से जुड़ी सभी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए आधार आधारित आभा कार्ड बनवाना जरूरी किया जा रहा है। इसलिए मरीजों और अन्य लोगों से पर्ची बनवाते समय आभा कार्ड मांगा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इलाज की प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए सभी लोग अपना आभा कार्ड अवश्य बनवाएं।1
- कैंडल मार्च निकालकर पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि | BJP नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में शोक सभा कैंडल मार्च: मार्ग दुर्घटना में दिवंगत दो पत्रकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि 🕯️ भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मार्ग दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 🙏 कैंडल मार्च में निरंजन सिंह, नीतिश सिंह, शुभम, सत्यम पाठक, किशन चौधरी, अजहरुद्दीन अंसारी, उपेंद्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सुमित चौहान, सौरभ मिश्रा, खुशियाल यादव, राहुल यादव, पवन कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, आदर्श दीक्षित, विकास यादव, धनंजय चौहान, ममता शर्मा, आदर्श सिंह, शेखर शुक्ला, अरुण गुप्ता, पवन कुमार, हिमांशु गोंड, धर्मेंद्र गौड़, शिवम यादव, सोनू यादव, अक्षय पासवान, हरिकेश प्रसाद, विनय वर्मा, राहुल वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। ॐ शांति। 🕊️ 🏷️ Hashtags: #CandleMarch #Shraddhanjali #Journalist #RoadAccident #BJP #NirajSinghBittu #Tribute #BreakingNews #UPNews #Kushinagar #OmShanti1
- इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें आपकी वजह से किसी की जान बच सकती है1
- लखनऊ–फैजाबाद समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे पत्रकार, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र कुशीनगर। जिले में सड़क हादसे में 42 वर्षीय पत्रकार धनंजय पांडेय की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी उमाकांत पांडेय के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार धनंजय पांडेय सोमवार को लखनऊ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात खलीलाबाद के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं खबर फैलते ही पत्रकार जगत और क्षेत्रीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। मंगलवार को पनियहवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के दौरान सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब उनके 14 वर्षीय पुत्र अंश पांडेय ने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा नेता राजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। उपस्थित पत्रकारों में राजेश पांडेय उर्फ राजू दुबे, रतनेश तिवारी, अमित कुमार मिश्रा, अनुराग पांडेय, अभय मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, विजय कुमार पांडेय, राजन पांडेय, राजू पांडेय, आदित्य कुमार, एस.एन. शुक्ला, पवन मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा समेत कई अन्य साथी शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- बताया जा रहा है कि Pakistan ने काबुल में भीषण एयर स्ट्राइक की, जिसमें एक अस्पताल को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला रमजान के अंतिम सप्ताह में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। Afghanistan ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 👉 पलटवार बेहद खतरनाक होगा 👉 पाकिस्तान इस हमले को कभी नहीं भूल पाएगा क्या दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन रही है? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। ⚠️ #BreakingNews #KabulAttack #Pakistan #Afghanistan #AirStrike #WorldNews #WarNews #Kabul #Ramadan #InternationalNews #GlobalNews #HospitalAttack #LatestNews #HindiNews #BigBreaking1