हापुड़ में खाद्य विभाग की आधी रात को छापेमारी, 5 कुंतल मिलावटी क्रीम नष्ट जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा, 1.10 लाख रुपये की क्रीम कराई नष्ट; कारोबार बंद, तीन नमूने लिए हापुड़। जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। 2 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शेखरपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने क्रीम के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मौके पर करीब पांच कुंतल संदिग्ध मिलावटी क्रीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये बताई गई। टीम ने क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया। जांच में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, एसएमपी और दही से क्रीम तैयार किए जाने की बात सामने आई। खाद्य कारोबार का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 2 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे टीम ने छतनौरा गांव स्थित पहलवान डेयरी से दूध का नमूना लिया। वहीं अमित डेयरी से दूध, क्रीम और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरीश सादात और विपिन शामिल रहे।
हापुड़ में खाद्य विभाग की आधी रात को छापेमारी, 5 कुंतल मिलावटी क्रीम नष्ट जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा, 1.10 लाख रुपये की क्रीम कराई नष्ट; कारोबार बंद, तीन नमूने लिए हापुड़। जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। 2 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शेखरपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने क्रीम के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मौके पर करीब पांच कुंतल संदिग्ध मिलावटी क्रीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये बताई गई। टीम ने क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया। जांच में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, एसएमपी और दही से क्रीम तैयार किए जाने की बात सामने आई। खाद्य कारोबार का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 2 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे टीम ने छतनौरा गांव स्थित पहलवान डेयरी से दूध का नमूना लिया। वहीं अमित डेयरी से दूध, क्रीम और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरीश सादात और विपिन शामिल रहे।
- हापुड़ में खाद्य विभाग की आधी रात को छापेमारी, 5 कुंतल मिलावटी क्रीम नष्ट जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा, 1.10 लाख रुपये की क्रीम कराई नष्ट; कारोबार बंद, तीन नमूने लिए हापुड़। जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। 2 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शेखरपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने क्रीम के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मौके पर करीब पांच कुंतल संदिग्ध मिलावटी क्रीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये बताई गई। टीम ने क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया। जांच में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, एसएमपी और दही से क्रीम तैयार किए जाने की बात सामने आई। खाद्य कारोबार का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 2 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे टीम ने छतनौरा गांव स्थित पहलवान डेयरी से दूध का नमूना लिया। वहीं अमित डेयरी से दूध, क्रीम और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरीश सादात और विपिन शामिल रहे।1
- गैस रिसाव के कारण मकान में लगी आग, 4 झूलसे, मकान में रखा लाखो का सामान जला....... BAGHPAT DESK : बागपत में गैस रिसाव से मकान में भीषण आग, चार लोग झुलसे! बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट के पास ईदगाह मोहल्ले की यमुना विहार कॉलोनी में अफजाल के मकान में गैस रिसाव के चलते भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि शादी में मिला करीब 3.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में नवविवाहिता रुकैया, उनकी ननद नगमा, नावेद और समीर झुलस गए। नावेद की शादी महज 10 दिन पहले हुई थी। आग में शादी में मिला सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- सीतापुर: स्कूल में मिलीं कई खामियां, डीएम ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के दिए निर्देश1
- दिवाली से पहले खाद विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, समाजवादी व्यापार सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन दिवाली से पहले खाद विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, समाजवादी व्यापार सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान करने पर रोक लगाने की मांग मेरठ। दिवाली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों को कथित रूप से अकारण परेशान एवं उत्पीड़ित किए जाने के विरोध में आज समाजवादी व्यापार सभा, मेरठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि त्योहार के दौरान व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट ने व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई निष्पक्ष एवं नियमानुसार होनी चाहिए, ताकि व्यापारियों को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े। ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट जिला अध्यक्ष मेरठ खटीक संघ, जिला मंत्री मेरठ व्यापार मंडल एवं उपाध्यक्ष कैंट विधानसभा समाजवादी पार्टी, मेरठ हैं।1
- मेरठ परतापुर थाने के भीतर धन सिंह कोतवाल किसान यूनियन का बेकाबू हंगामा, शांति बनाए रखने की अपील करते रहे पुलिसकर्मी, बदसलूकी करते रहे उग्र कार्यकर्ता, हाथ जोड़कर समझती रही खाकी,पवन गुर्जर के समर्थक थाने में मचाते रहे गदर, वर्दी का खौफ हुआ पूरी तरह खत्म, कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की, थाने के अंदर कानून की धज्जियां उड़ाकर खाकी के सम्मान पर सीधा प्रहार, घटना के बाद थाना परिसर में चरम पर पहुंचा तनाव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,1
- कमिश्नरी कूच की तैयारी में किसान, मंडलायुक्त से करेंगे मुलाकात अमित छबड़िया के निर्देशन में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता और किसान हो रहे एकत्रित मेरठ। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता और किसान मेरठ में एकत्रित हो रहे हैं। किसान एकजुट होकर कमिश्नरी की ओर कूच करेंगे और मंडलायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम में संगठन के जिला संगठन मंत्री अमित छबड़िया के निर्देशन में तैयारियां की जा रही हैं। उनके दिशा-निर्देश पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों को एकजुट करने में जुटे हैं। किसानों का उद्देश्य मंडलायुक्त के समक्ष अपनी मांगें रखकर उनके समाधान की मांग करना है।1
- हापुड़ में एंटी करप्शन टीम का छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार हापुड़ में एंटी करप्शन टीम का छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार फाइल पास करने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये, ब्लॉक परिसर में टीम ने बिछाया था जाल हापुड़। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक फाइल पास करने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और ब्लॉक परिसर में रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते ही आरोपी अधिकारी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।2
- *प्रेस नोट थाना नौचंदी जनपद मेरठ* *दिनांक- 02.11.2026* *पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार—गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग तथा भागते समय गिरने से हाथ में चोट लगने से घायल, कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद।* अवगत कराना है कि दिनांक 02.11.2026 को वारंटी अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो पुत्र शाकिर निवासी गली नं0 07 ढवाई नगर थाना नौचंदी जनपद मेरठ संबंधित अभियोग सं0 1635/2014 धारा 380/411 भादवि में थाना नौचंदी पर पुलिस अभिरक्षा में था। प्रातः के समय अभियुक्त अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर थाना कार्यालय से फरार हो गया। उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नौचंदी पर मु0अ0सं0 330/2026 धारा 261/262 बीएनएस पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन के निकट पर्यवेक्षण में थाना नौचंदी पुलिस की 03 टीमों का गठन कर लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 02.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना नौचंदी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी की गयी। स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तथा भागने का प्रयास किया गया। भागने के दौरान गिरने से अभियुक्त के हाथ में चोट आयी। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को अशोक की लाट के पास नौचंदी ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर 01 खोखा कारतूस .315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नौचंदी पर मु0अ0सं0 331/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1.अरशद उर्फ जोजो पुत्र शाकिर निवासी गली नं0 07 ढवाई नगर थाना नौचंदी जनपद मेरठ। *बरामदगी-* 01 अवैध तमंचा .315 बोर। 01 खोखा कारतूस .315 बोर। 01 जिंदा कारतूस .315 बोर। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 330/26 धारा 261/262 बीएनएस थाना नौचंदी मेरठ। 2.मु0अ0सं0 331/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 थाना नौचंदी मेरठ। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.थाना प्रभारी अरुण भाटी थाना नौचंदी । 2.व0उ0नि0 छैल बिहारी थाना नौचंदी। 3.उ0नि0 सतीश शर्मा थाना नौचंदी । 4.उ0नि0 आकाश मीणा पाण्डेय थाना नौचंदी। 5.उ0नि0 कुँवर आकाश सिंह थाना नौचंदी। 6.हे0का0 बंटी कुमार थाना नौचंदी। 7.का0 तरुण थाना नौचंदी। 8.का0 लोकेन्द्र कुमार थाना नौचंदी। 9.का0 लाखन सिंह थाना नौचंदी।1