जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए तिल्दा-नेवरा। स्थानीय जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। इस वर्ष स्कूल का कोई भी छात्र असफल नहीं हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इस उल्लेखनीय सफलता में कुल 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। टॉप छात्रों में मानस वर्मा (96.4%), कृष्णा सिंह (95.8%), राजवीर सिन्हा (95.0%), कांची बत्रा (94.6%), अनुष्का जेना (93.0%), चिराग वर्मा (92.6%), रितिका शर्मा (92.4%), जय आर्य (92.0%), चारु चौबे (91.0%), साक्षी भगवानी (90.8%), सृष्टि वर्मा (90.4%), मुस्कान सिंह (90.2%) और सौरभ तिवारी (90.0%) शामिल हैं। छात्रों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ-साथ शिक्षकों का समर्पण और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। शिक्षकों के निरंतर प्रयास और छात्रों के साथ उनके सहयोग ने इस शानदार परिणाम को संभव बनाया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या ममता ऐरी ने भी सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “यह 100% परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है। हम सभी को आप पर गर्व है और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” इस उपलब्धि से न केवल छात्रों के परिवारों में खुशी है, बल्कि पूरे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में गर्व का माहौल है। जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

- सहकार से समृद्धि: CM विष्णुदेव साय ने किया 515 नई सहकारी सोसायटियों का शुभारंभ, साजा के दनिया-सिल्ली-पथरिया में भी खुली समिति रायपुर/साजा, 15 जून 2026: छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई गति देते हुए आज प्रदेश में *515 नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों* का एक साथ भव्य शुभारंभ हुआ। *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी* के कर-कमलों से सहकारिता विभाग द्वारा साजा विधानसभा, बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के *ग्राम दनिया (पंजीयन क्र. 3420), ग्राम सिल्ली (पंजीयन क्र. 3436) एवं ग्राम पथरिया (पंजीयन क्र. 3421)* की नवगठित सोसायटियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। CM साय ने कहा कि नई समितियों से किसानों को धान उपार्जन, खाद-बीज, ऋण व भंडारण की सुविधा अब गांव में ही मिलेगी। यह 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम है। *शुभारंभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:* जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री कृष्णा पटेल*, सोसायटी अध्यक्ष *श्री संजय कश्यप जी*, मीडिया प्रभारी *श्री दिनेश पटेल जी*, जिला युवा मोर्चा मंत्री *श्री राजेन्द्र पटेल जी*, सरपंच *श्री हुलास पटेल*, उपसरपंच *श्री हिमांचल पटेल*, प्राधिकृत अधिकारी दनिया *सुश्री प्रीति सोनी*, समिति प्रबंधक *श्री लेखराम साहू*, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष *श्री शुभम मानिकपुरी*, मंडल उपाध्यक्ष पथरिया *श्री श्यामू पारकर*, कोषाध्यक्ष सिल्ली *श्री सीताराम पटेल*। इनके साथ *श्री गणेश पटेल, श्री रोमन पटेल, श्री बिरसिंग पटेल, श्री मानस पटेल, श्री पवन पटेल, पंच श्री ओमप्रकाश पटेल, पंच श्री पुन्नी पटेल, श्री महावीर पटेल, पूर्व सरपंच दनिया श्री रामपालक पटेल, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, समिति प्रबंधक श्री महेंद्र धीवर, श्री बृजलाल निषाद* एवं क्षेत्र के समस्त किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।1
- दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।1
- नवीन सोसायटी सहसपुर का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, 16 अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने केसीजी जिले अंतर्गत ग्राम सहसपुर नवीन सोसायटी का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व किसानों की बड़ी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और सहकारी व्यवस्था मजबूत होगी।1
- छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में में हो रहे हादसा जिसका विरोध जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सचिव कंचन दास मानिकपुरी ने जम कर विरोध किया। रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा स्थित बजरंग पावर प्लांट में अचानक कार्य के दौरान मृत्यु जिससे पुरा जिला में दहशत और मजदूरो में आक्रोश नजर आया । छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला तिल्दा से 10 किलोमीटर की दूरी में बजरंग पावर प्लांट में सुनील नायक कार्य के दौरान अचानक हुए हादसा मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना ने कंपनी प्रबंधन को उचित मुआवजा दिलाने पहुंचे।1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें 7 मई से 10 मई तक होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रशिक्षण की आवश्यकता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग महिलाओं के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें संस्कार, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रभावी योगदान दे सकें। जिला स्तर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेशभर में बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नैतिक और धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि जिले की महिलाएं संगठन से जुड़कर सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूलमंत्र पर कार्य कर रही हैं, जिससे सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है। प्रशिक्षण वर्ग में भागीदारी से उनकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन का उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना बताया गया।1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- कबीरधाम जिले के नेशनल हाइवे 30 चिल्फी घाट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक युवक की ट्रक के पहिये के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि चिल्फी घाट में अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह बैजलपुर क्षेत्र का रहने वाला है और दूसरा युवक जो उसके साथ था वह मंगली मध्यप्रदेश एरिया का बताया जा है.1