Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौबस्ता अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास में नाले से निकला लगभग ढाई मीटर लंबाई का अजगर *कानपुर--थाना नौबस्ता अंतर्गत विराटनगर चौकी क्षेत्र में गुप्ता भोजनालय के पास में* *नाले से निकला अजगर लगभग ढाई मीटर लंबाई* *मौके पर विराट नगर चौकी पुलिस मौजूद.* क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल...
Vipin patrkaar G.t.m
नौबस्ता अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास में नाले से निकला लगभग ढाई मीटर लंबाई का अजगर *कानपुर--थाना नौबस्ता अंतर्गत विराटनगर चौकी क्षेत्र में गुप्ता भोजनालय के पास में* *नाले से निकला अजगर लगभग ढाई मीटर लंबाई* *मौके पर विराट नगर चौकी पुलिस मौजूद.* क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल...
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *कानपुर--थाना नौबस्ता अंतर्गत विराटनगर चौकी क्षेत्र में गुप्ता भोजनालय के पास में* *नाले से निकला अजगर लगभग ढाई मीटर लंबाई* *मौके पर विराट नगर चौकी पुलिस मौजूद.* क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल...1
- कानपुर चर्चित लैंबॉर्गिनी कार 20 दिन बाद कोर्ट आदेश से रिलीज आरोपी शिवम मिश्रा को पहले ही मिल चुकी है जमानत कानूनी औपचारिकताएं अधूरी होने से थाने में खड़ी थी कार जरूरी दस्तावेज जमा होने के बाद अदालत ने दिया आदेश पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर स्वामी को सौंपी गाड़ी मामले को लेकर शहर में पहले काफी चर्चा रही1
- Post by गति प्रवाह सिद्धांत तत्व, चेतन, ब्रम्ह2
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश अपडेट थाना नौबस्ता क्षेत्र के विराटनगर चौकी अंतर्गत गुप्ता भोजनालय के पास नाले से निकले लगभग ढाई मीटर लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची विराट नगर चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शाम को पूरा प्रशासनिक तंत्र सतर्क हो गया। शहर के डायल 112 कंट्रोल रूम पर एक युवक ने फोन कर कहा कि शाम 7 बजे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और रेलवे स्टेशन परिसर को फौरन छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्मों, पार्किंग क्षेत्र और संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलवाया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले युवक ने अपना नाम अनिल बताया है। उसके फोन कॉल की जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने दावा किया है कि उसका मोबाइल फोन 24 फरवरी को कहीं गिर गया था और उसने यह कॉल नहीं की है। फिलहाल पुलिस इस बयान की भी गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "फोन करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।1
- कंट्रोल रूम 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शाम 7:00 बजे ब्लास्ट होने की सूचना दी गई, जिसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया सूचना मिलते ही पुलिस की संबंधित इकाइयों एवं बीडीएस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया तथा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों की सघन जांच की गई। निर्धारित समय 7:00 बजे तक किसी प्रकार की विस्फोटक घटना की पुष्टि नहीं हुई। शेष प्लेटफॉर्मों की जांच भी जारी है। प्रारंभिक जांच में कॉलर का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि संबंधित व्यक्ति का मोबाइल पूर्व में खो गया था, आशंका है कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल से भ्रामक सूचना दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु टीमें सक्रिय हैं। कुछ महत्वपूर्ण लीड्स प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्यवाही की जा रही है। स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *कानपुर सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी* कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुक्रवार शाम को पुलिस सेवा नंबर 112 पर कॉल करके धमकी दी गई। शाम 7 बजे स्टेशन को उड़ाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ तत्काल स्टेशन पहुंच गए। प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्सल घर और पार्किंग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध सामान की जांच की गई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। DCP ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- पुलिस कॉल डिटेल खंगालते हुए कॉलर तक पहुंची तो पता चला उसका नाम अनिल है। पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि उसका फोन 24 फरवरी से उसके पास नहीं है। इसके बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।1