प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता से लेकर पेयजल और पशु स्वास्थ्य तक विभागों ने तेज किए राहत कार्य बालाघाट, 28 अगस्त। प्रभावित ग्रामों में शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता, पेयजल, खाद्यान्न, पशु स्वास्थ्य एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कार्यवाही की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, पशु चिकित्सा तथा जनजातीय कार्य विभाग के अमले ने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बैहर के 2 ग्रामों में 3 स्थानों तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 4 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बैहर के 3 ग्रामों में 8 तथा बिरसा के 3 ग्रामों में 9 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा के 2 ग्रामों के 4 जलस्रोतों से पानी के नमूने लिए गए। वहीं बैहर के 1 ग्राम में 1 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 2 खराब हैंडपंपों का सुधार किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव, गड्ढों की भराई और सड़क मार्ग की सफाई कराई गई। बिरसा के 2 ग्रामों में 2 स्थानों पर नाली सफाई तथा 6 ग्रामों में 8 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई। खाद्य विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैहर विकासखंड के 2 ग्रामों के 79 परिवारों को ‘राशन आपके द्वार’ योजना एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैहर विकासखंड के 1 ग्राम में 68 पशुओं की जांच कर सभी 68 पशुओं का HSBQ टीकाकरण किया गया। इसी क्रम में जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावासों, आश्रमों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। सभी संस्थाओं में पानी की टंकियों की सफाई कराई जा चुकी है और परिसर में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। शुक्रवार को बैहर के 26 छात्रावासों एवं 6 आश्रमों तथा बिरसा के 32 छात्रावासों एवं 8 आश्रमों में परिसर की सफाई कराई गई।
प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता से लेकर पेयजल और पशु स्वास्थ्य तक विभागों ने तेज किए राहत कार्य बालाघाट, 28 अगस्त। प्रभावित ग्रामों में शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता, पेयजल, खाद्यान्न, पशु स्वास्थ्य एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कार्यवाही की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, पशु चिकित्सा तथा जनजातीय कार्य विभाग के अमले ने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बैहर के 2 ग्रामों में 3 स्थानों तथा
बिरसा के 2 ग्रामों में 4 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। बैहर के 3 ग्रामों में 8 तथा बिरसा के 3 ग्रामों में 9 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा के 2 ग्रामों के 4 जलस्रोतों से पानी के नमूने लिए गए। वहीं बैहर के 1 ग्राम में 1 तथा बिरसा के 2 ग्रामों में 2 खराब हैंडपंपों का सुधार किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव, गड्ढों की भराई और सड़क मार्ग की सफाई कराई
गई। बिरसा के 2 ग्रामों में 2 स्थानों पर नाली सफाई तथा 6 ग्रामों में 8 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई। खाद्य विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैहर विकासखंड के 2 ग्रामों के 79 परिवारों को ‘राशन आपके द्वार’ योजना एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैहर विकासखंड के 1 ग्राम में 68 पशुओं की जांच कर सभी 68 पशुओं का HSBQ टीकाकरण किया
गया। इसी क्रम में जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावासों, आश्रमों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। सभी संस्थाओं में पानी की टंकियों की सफाई कराई जा चुकी है और परिसर में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। शुक्रवार को बैहर के 26 छात्रावासों एवं 6 आश्रमों तथा बिरसा के 32 छात्रावासों एवं 8 आश्रमों में परिसर की सफाई कराई गई।
- कटंगी और तिरोड़ी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र, विधायक को भी बंधी राखी1
- अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग जिसे जिंदगी ने कमजोर समझा, उसने पत्थरों को बोलना सिखा दिया! हाथों की कला देख दंग रह जाते हैं लोग अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग1
- *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।1
- *चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर* *ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म करने समेत ग्रेड-पे और भत्तों की मांग, 25 अगस्त से उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना* सिवनी : मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला शाखा सिवनी ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 25 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सूचना देकर आंदोलन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। संघ के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारियों की eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन और विभाग का कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया। मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, ज्ञापन, कलमबंद कार्य बहिष्कार तथा धरना-प्रदर्शन जैसे चरणबद्ध आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया। भोपाल के प्रदेश स्तरीय धरने के बाद आंदोलन का निर्णय संघ पदाधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर के कृषि विस्तार अधिकारियों ने सहभागिता की। इसी दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार अब जिला स्तर पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। सिवनी जिले में कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने आंदोलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की बात कही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई है। ये हैं संघ की चार प्रमुख मांगें संघ ने शासन के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं— eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए। अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान 500 रुपये के स्थान पर 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए। पटवारियों के समान कृषि विस्तार अधिकारियों को 4000 रुपये एग्रीस्टैक भत्ता प्रदान किया जाए। किसानों तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभागीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संघ ने शासन एवं विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है।1
- Seoni News: खा गए शक्कर..पी गए तेल.. महंगाई पर बंडोल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन1
- बंडोल पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 245 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार सिवनी। बंडोल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बांकी में एक व्यक्ति को 245 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ठाकुर पिता भैय्यालाल ठाकुर (43), निवासी बांकी, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के थैले में पेपर के अंदर 245 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बंडोल में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में बंडोल पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- नारायणगंज से जिला जेल पहुंची बहने, भावुक माहौल में मनाया रक्षाबंधन पर्व कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र नारायणगंज से जिला जेल पहुंची बहने, भावुक माहौल में मनाया रक्षाबंधन पर्व कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र 28 अगस्त शुक्रवार 12 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर नारायणगंज से बहनें जिला जेल मंडला पहुंची। यहांं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला। जेल की चारदीवारी के पीछे बंद कैदी भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल परिसर पहुंचीं। जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। बहनों के आगमन पर सबसे पहले मुख्य द्वार पर पहचान पत्र आधार कार्ड और नाम दर्ज कर पंजीयन किया गया। इसके बाद लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से बहनों को अंदर प्रवेश दिया गया, जिससे मुलाकात और रक्षाबंधन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जेल परिसर के अंदर जैसे ही बहनों ने अपने बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, माहौल बेहद भावुक हो गया और कई बहनों व भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सलामती की दुआ की, वहीं उन्हें पुरानी गलतियों से सबक लेकर जीवन में एक नई और सकारात्मक शुरुआत करने की सीख भी दी। जेल परिसर में भाइयों और बहनों के बीच काफी उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखा गया। 0000000000000000000000000000000001
- ग्राम सेलवा में धूमधाम से मनाई गई सावन पूर्णिमा, बौद्ध विहार को भेंट की गई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा1