Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला। *®️😡अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।*
Mr. P. K. Tiwari
*अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला। *®️😡अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी हथकिला चौराहे पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी लेन-देन को लेकर विवाद की बात आई सामने, लकड़ी व्यवसायी ने कोतवाली में दी तहरीर। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला चौराहे पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। वेसनी, हथकिला निवासी लकड़ी व्यवसायी मनीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मनीष कुमार ने अपनी तहरीर में मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि विवाद लेन-देन से जुड़ा है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- *अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला। *®️😡अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।*1
- अमेठी में धान की पैदावार का आकलन, डीएम के सामने हुई क्रॉप कटिंग अमेठी में धान की पैदावार का आकलन, डीएम के सामने हुई क्रॉप कटिंग अमेठी। जिले में धान की पैदावार का आकलन करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गौरीगंज तहसील के बासुपुर गांव में अपने सामने क्रॉप कटिंग कराई। किसान विद्यावती देवी पत्नी रामकुमार के खेत में 43.03 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई के बाद मड़ाई कराई गई। वजन करने पर कुल 17.550 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 40.54 कुंतल उपज का अनुमान लगाया गया। क्रॉप कटिंग के दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम मौजूद रही। इसके जरिए जिले में धान की वास्तविक पैदावार और कृषि उत्पादकता का आकलन किया जाता है। इसके आंकड़े प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर खेती और उत्पादन से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना धान नजदीकी सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचें, ताकि उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल सके। डीएम ने फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और पराली नहीं जलाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। इस मौके पर उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार अजय जायसवाल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भूलेख दीपक कुमार, बीज गोदाम प्रभारी नरेंद्र कुमार, कृषि बीमा समन्वयक अरविंद कुशवाहा सहित कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।1
- एमएलसी गोपालजी का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद ने किया जोरदार स्वागत रमेश श्रीवास्तव। श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) का मानधाता ब्लाक मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजनीति को दरकिनार कर अशफाक अहमद ने दिया भाईचारा का संदेश मानधाता की राजनीति को दरकिनार कर समाज के सभी वर्ग के साथ जुड़कर सांप्रदायिक सौहार्द का खूबसूरत माहौल तैयार कर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने आज भाईचारे की एक सुन्दर मिशाल पेस की, हमेशा समाज के सभी वर्ग, धर्म का सम्मान करने वाले ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने मानधाता क्षेत्र मे श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर पहुंचे विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) का जोरदार स्वागत किया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने धार्मिक आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए ब्लाक परिसर मे गोपाल जी के स्वागत मे स्वागत समारोह का आयोजन किया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा सुन्दर और विशाल पुष्प हार से गोपाल जी, एमएलसी प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह (लाल साहब)का स्वागत किया, इस अवसर पर मानधाता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, मानधाता प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान उमेश सिंह, बरिस्ता के पूर्व प्रधान राजेश सिंह, गाजीपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाकीर अली, समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह, सहित भारी संख्या मे क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे। नवंबर माह मे कुंडा प्रतापगढ मे विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) द्वारा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज की कथा का आयोजन किया गया है जिसकी जिले मे जोरदार चर्चा है और लोगो मे श्रीराम कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।1
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सिपाही गंभीर घायल, ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को बाइक सवार ने मारी टक्कर, लखनऊ रेफर सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल सिपाही की पहचान दिव्यांश गुप्ता के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिव्यांश गुप्ता दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी के लिए कुड़वार आए थे। बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने साथी अरुण पांडे के साथ बाइक से कुड़वार थाने की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि थाने के ठीक सामने पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही दिव्यांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- कीचड़ मुक्त अभियान के तहत पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया डोमापुर गांव का निरीक्षण कीचड़ मुक्त अभियान के तहत पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया डोमापुर गांव का निरीक्षण1
- अमेठी में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, बच्ची को सीने से लगाकर चीखती रही मां मोहनगंज के चेतरा खुर्द गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अमेठी में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, बच्ची को सीने से लगाकर चीखती रही मां मोहनगंज के चेतरा खुर्द गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अमेठी। जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक मां अपनी मासूम बच्ची को सीने से लगाकर बचाने के लिए चीखती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दबंगों का कहर जारी रहा। बताया जा रहा है कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान एक महिला अपनी बच्ची को गोद में लेकर रोती-बिलखती रही और मारपीट रोकने की गुहार लगाती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने मोहनगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- रामनगर मजार पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में रामनगर मजार पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में जायसी मजार पर झाड़-फूंक के दौरान हुई घटना, कोतवाली पुलिस कर रही पूछताछ अमेठी। जिले में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित प्रसिद्ध मलिक मोहम्मद जायसी की मजार से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़िता ने मजार पर रहने वाले एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने मजार पर गई थी, जहां आरोपी ने उसे अकेले में बुलाकर छेड़छाड़ की। घटना के बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।3