बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली बरहरवा (साहिबगंज): शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर आगामी 04 मई को बरहरवा प्रखंड परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस क्रम में संगठन के सदस्यों ने बाइक रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। बाइक रैली श्रीकुंड, पलाशबोना, अगलोई, हस्तीपाड़ा, जमालपुर, हरिहरा, महाराजपुर, रूपसपुर, कांकजोल समेत दर्जनों गांवों से होकर गुजरी, जहां समाज के लोगों को आगामी 4 मई से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा जताया। विदित हो कि बरहरवा प्रखंड में शेरशाहबादी समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जो सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ी हुई है। पूर्व में इस समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते थे, जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन पिछले लगभग 14 वर्षों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना बंद कर दिया गया है, जिसके कारण समुदाय के युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे लंबे समय से आंदोलनरत हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब 4 मई से प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। संगठन ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समुदाय को उसका हक मिल सके। मौके पर आजमाइल शेख, इंतखाब आलम, फहीम शेख, नईम अख्तर, आफताब आलम, शाहीन अख्तर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली बरहरवा (साहिबगंज): शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर आगामी 04 मई को बरहरवा प्रखंड परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस क्रम में संगठन के सदस्यों ने बाइक रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। बाइक रैली श्रीकुंड, पलाशबोना, अगलोई, हस्तीपाड़ा, जमालपुर, हरिहरा, महाराजपुर, रूपसपुर, कांकजोल समेत दर्जनों गांवों से होकर गुजरी, जहां समाज के लोगों को आगामी 4 मई से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा जताया। विदित हो कि बरहरवा प्रखंड में शेरशाहबादी समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जो सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ी
हुई है। पूर्व में इस समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते थे, जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन पिछले लगभग 14 वर्षों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना बंद कर दिया गया है, जिसके कारण समुदाय के युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे लंबे समय से आंदोलनरत हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब 4 मई से प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। संगठन ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समुदाय को उसका हक मिल सके। मौके पर आजमाइल शेख, इंतखाब आलम, फहीम शेख, नईम अख्तर, आफताब आलम, शाहीन अख्तर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- Post by Rihan1
- Post by Dipak Kumar2
- अभी-अभी: कन्नौज के पास बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा नहीं रहे1
- Post by Balkrishan Live1
- बाराहाट विकास मंच द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया बाराहाट विकास मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के योगदान को सराहा गया तथा समाज में उनके महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रमिकों के सम्मान, समानता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। मंच के सदस्यों ने कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर श्रमिकों एवं आम जन के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सहयोग, एकता एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया। 👉 इस अवसर पर जयशंकर चौधरी, रविशंकर चौधरी एवं कुंदन चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सभी मजदूर हैं और श्रम ही हमारे जीवन का आधार है। समाज के विकास में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।” 👉 कार्यक्रम में स्थानीय श्रमिक — देवेंद्र राय, सरवन दास, प्रमोद साह, सुभाष एवं फुच्चो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंच द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम “मन की बात” का भी सामूहिक श्रवण किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच के सक्रिय सदस्य — मनोज चौधरी, जयशंकर चौधरी, रविशंकर चौधरी, उदयशंकर चौधरी, दीपक चौधरी (प्लाईवुड), दीपक चौधरी, मनोज चौधरी (शिक्षक), निक्की चौधरी, प्रीतम चौधरी, कुंदन चौधरी, गौतम चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, संदीप चौधरी, रौशन चौधरी, गुड्डू साह, मोहम्मद अंसार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 👉 इसी अवसर पर जयशंकर चौधरी की माता स्व. प्रभा देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मंच ने सभी लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। — बाराहाट विकास मंच 👉 “सहयोग से परिवर्तन”1
- बरहरवा:-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड अंतर्गत हस्तिपाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों का सघन भ्रमण कर आमजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। भ्रमण कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार रहा— सबसे पहले विधायक अपराह्न 03:30 बजे जूहीबोना मध्य टोला पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पेयजल संकट, जर्जर सड़क एवं नाली निर्माण की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके पश्चात शाम 04:00 बजे जूहीबोन पश्चिम टोला स्थित हाई स्कूल के समीप आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की कमी एवं युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शाम 04:30 बजे NTPC टोला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। अंत में शाम 05:00 बजे धोबाही पोखर के पीछे हेमा जी के घर के समीप पहुंचकर विधायक ने विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक निसात आलम ने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलता है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी बात उन्होंने कही। भ्रमण कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, कार्यकारी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, मुफक्कर हुसैन, बैदूल रहमान, अक्तारुल,सफ़ातुल्ला, नाबीद अंजुम, दिलदार आलम,नेहाल अख्तर,महबूब आलम, हेमातूर रहमान, शकील अहमद, अब्दुस सुकुर, परवेज, शारिक रब्बानी, थॉमस रॉबर्ट,शेखावत आलम, हबीबुल्ला, फिरोज आलम, मुसफेक आलम, कमीरुल इस्लाम, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है इसी क्रम में आज शहर के व्यस्त इलाके तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया बताया जा रहा है कि रिमझिम होटल नगर निगम से 99 साल की लीज पर लिया गया था हालांकि लीज की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी होटल संचालक द्वारा परिसर को खाली नहीं किया गया कई बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद जब होटल खाली नहीं हुआ तो आखिरकार मामला कोर्ट तक पहुंचा कोर्ट के आदेश के बाद आज नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।इसके बाद बुलडोजर की मदद से होटल के अवैध कब्जे वाले हिस्से को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई हालांकि पुलिस बल की सतर्कता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि शहर में अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन या लीज खत्म होने के बाद भी कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी बाइट --- राजेश कुमार, दंडाधिकारी1