logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में पेपर लीक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्य चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। विधायक एवं जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा की मांग उठाई। इस दौरान डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि तानाशाही से युवाओं की आवाज नहीं दबेगी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

18 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
18 hrs ago

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में पेपर लीक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्य चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। विधायक एवं जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा की मांग उठाई। इस दौरान डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि तानाशाही से युवाओं की आवाज नहीं दबेगी और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में बीती रात से हो रही तेज और अच्छी बरसात के चलते ऐतिहासिक गोरम घाट का झरना शुरू हो गया है, वहीं भील बेरी का झरना भी बहना शुरू हो चुका है। झरनों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। मारवाड़ जंक्शन के अरावली क्षेत्र में स्थित और 'राजस्थान के मिनी कश्मीर' के नाम से विख्यात गोरम घाट में झरने शुरू होते ही पर्यटकों का पहुँचना शुरू हो चुका है। सावन और भादवा के महीने में देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहाँ आकर अरावली की वादियों और झरनों का आनंद उठाते हैं।
    1
    राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में बीती रात से हो रही तेज और अच्छी बरसात के चलते ऐतिहासिक गोरम घाट का झरना शुरू हो गया है, वहीं भील बेरी का झरना भी बहना शुरू हो चुका है। झरनों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।

मारवाड़ जंक्शन के अरावली क्षेत्र में स्थित और 'राजस्थान के मिनी कश्मीर' के नाम से विख्यात गोरम घाट में झरने शुरू होते ही पर्यटकों का पहुँचना शुरू हो चुका है। सावन और भादवा के महीने में देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहाँ आकर अरावली की वादियों और झरनों का आनंद उठाते हैं।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मथुरा के बरसाना में गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज के पास नाले की पाइप में कूड़ा फंसने से जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र अध्यक्ष कृष्ण, नितिन गोस्वामी और गणेश अग्रवाल ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वयं आगे आकर जाम पाइप को खोजा और अपने हाथों से फंसा कूड़ा निकालकर सफाई की। विद्यार्थियों के इस प्रयास से पानी की निकासी सुचारु रूप से शुरू हो गई और नाले की पटरी पर भरा पानी बहकर निकल गया, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली। छात्रों की इस सराहनीय पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनकी जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं तथा इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि केवल यह सोचकर बैठ जाना कि सफाई कर्मचारी आएंगे और सफाई करेंगे, उचित नहीं है। हम सभी भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं और अपने विद्यालय, घर, अस्पताल तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यार्थियों ने कहा कि जब हम स्वयं सुधरेंगे, तभी हमारा देश स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और संदेश दिया कि स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।
    1
    मथुरा के बरसाना में गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज के पास नाले की पाइप में कूड़ा फंसने से जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र अध्यक्ष कृष्ण, नितिन गोस्वामी और गणेश अग्रवाल ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वयं आगे आकर जाम पाइप को खोजा और अपने हाथों से फंसा कूड़ा निकालकर सफाई की। विद्यार्थियों के इस प्रयास से पानी की निकासी सुचारु रूप से शुरू हो गई और नाले की पटरी पर भरा पानी बहकर निकल गया, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली।

छात्रों की इस सराहनीय पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनकी जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं तथा इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि केवल यह सोचकर बैठ जाना कि सफाई कर्मचारी आएंगे और सफाई करेंगे, उचित नहीं है। हम सभी भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं और अपने विद्यालय, घर, अस्पताल तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यार्थियों ने कहा कि जब हम स्वयं सुधरेंगे, तभी हमारा देश स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और संदेश दिया कि स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।
    user_राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    Media company गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कामां के अंबेडकर चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष फ़ज़्ज़र ख़ान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान डीग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम. जुबेर ख़ान ने कहा कि पार्टी युवाओं, छात्रों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ती रहेगी और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीसीसी महासचिव इनामुल हसन, पूर्व सरपंच रामवीर गुर्जर (बोलखेड़ा), अल्ली मिस्त्री (कामां) और जुनैद ख़ान (गढ़ अजान) सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा में पारदर्शिता और न्याय की मांग दोहराई।
    1
    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कामां के अंबेडकर चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष फ़ज़्ज़र ख़ान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान डीग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम. जुबेर ख़ान ने कहा कि पार्टी युवाओं, छात्रों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ती रहेगी और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीसीसी महासचिव इनामुल हसन, पूर्व सरपंच रामवीर गुर्जर (बोलखेड़ा), अल्ली मिस्त्री (कामां) और जुनैद ख़ान (गढ़ अजान) सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा में पारदर्शिता और न्याय की मांग दोहराई।
    user_एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    Newspaper advertising department डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मथुरा के गोवर्धन में प्रसिद्ध 'मुड़िया पूर्णिमा मेला' का भव्य आगाज़ गुरुवार से हो रहा है, जो 30 जुलाई तक चलेगा। मेले में उमड़ने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद बुधवार शाम 6 बजे SSP श्लोक कुमार ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत रूपरेखा साझा की। मेला परिसर की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को 9 सुपर ज़ोन, 21 ज़ोन और 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां हर समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6 स्थायी और 37 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर नज़र रखने के लिए 31 वॉच टावर और यातायात नियंत्रण हेतु 150 बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही, गोवर्धन धाम की 24 घंटे निगरानी के लिए 183 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सीधी पहरेदारी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
    4
    मथुरा के गोवर्धन में प्रसिद्ध 'मुड़िया पूर्णिमा मेला' का भव्य आगाज़ गुरुवार से हो रहा है, जो 30 जुलाई तक चलेगा। मेले में उमड़ने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद बुधवार शाम 6 बजे SSP श्लोक कुमार ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

मेला परिसर की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को 9 सुपर ज़ोन, 21 ज़ोन और 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां हर समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6 स्थायी और 37 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर नज़र रखने के लिए 31 वॉच टावर और यातायात नियंत्रण हेतु 150 बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही, गोवर्धन धाम की 24 घंटे निगरानी के लिए 183 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सीधी पहरेदारी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
    user_Rajesh lawaniya
    Rajesh lawaniya
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डीग के जिला अस्पताल में बुधवार को पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार का जन्मदिवस सेवा और मानवता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस आयोजन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया, जिसमें युवा नेता नरेश फौजदार पहलवाड़ा की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जितेंद्र फौजदार अपने सरल, मिलनसार और संवेदनशील स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अपने इसी सेवाभावी व्यक्तित्व के कारण वे आमजन और अस्पताल स्टाफ के बीच विशेष सम्मान रखते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इससे पहले पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान नर्सिंग अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ठाकुर को माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
    4
    डीग के जिला अस्पताल में बुधवार को पीएमओ डॉ. जितेंद्र फौजदार का जन्मदिवस सेवा और मानवता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस आयोजन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया, जिसमें युवा नेता नरेश फौजदार पहलवाड़ा की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जितेंद्र फौजदार अपने सरल, मिलनसार और संवेदनशील स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अपने इसी सेवाभावी व्यक्तित्व के कारण वे आमजन और अस्पताल स्टाफ के बीच विशेष सम्मान रखते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इससे पहले पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान नर्सिंग अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ठाकुर को माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • डीग के PMO डॉ. जीतेंद्र फौजदार को उनके 41वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। इस अवसर पर रिपोर्टर राजेश चौधरी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
    1
    डीग के PMO डॉ. जीतेंद्र फौजदार को उनके 41वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। इस अवसर पर रिपोर्टर राजेश चौधरी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर नरहौली पुल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक, मध्य प्रदेश की निजी बस, एक और ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए। 40 से 45 यात्रियों से भरी इस निजी बस में टक्कर के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस सवार महिला भास्कर राठौर (निवासी अटुर, थाना सनावल, खंडवा, मध्य प्रदेश) की मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर (सभी निवासी खंडवा, मध्य प्रदेश) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर नरहौली पुल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक, मध्य प्रदेश की निजी बस, एक और ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए। 40 से 45 यात्रियों से भरी इस निजी बस में टक्कर के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में बस सवार महिला भास्कर राठौर (निवासी अटुर, थाना सनावल, खंडवा, मध्य प्रदेश) की मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर (सभी निवासी खंडवा, मध्य प्रदेश) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.