Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर नरहौली पुल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक, मध्य प्रदेश की निजी बस, एक और ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए। 40 से 45 यात्रियों से भरी इस निजी बस में टक्कर के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस सवार महिला भास्कर राठौर (निवासी अटुर, थाना सनावल, खंडवा, मध्य प्रदेश) की मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर (सभी निवासी खंडवा, मध्य प्रदेश) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raju kashyap
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर नरहौली पुल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक, मध्य प्रदेश की निजी बस, एक और ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए। 40 से 45 यात्रियों से भरी इस निजी बस में टक्कर के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस सवार महिला भास्कर राठौर (निवासी अटुर, थाना सनावल, खंडवा, मध्य प्रदेश) की मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर (सभी निवासी खंडवा, मध्य प्रदेश) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा के बरसाना में गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज के पास नाले की पाइप में कूड़ा फंसने से जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र अध्यक्ष कृष्ण, नितिन गोस्वामी और गणेश अग्रवाल ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वयं आगे आकर जाम पाइप को खोजा और अपने हाथों से फंसा कूड़ा निकालकर सफाई की। विद्यार्थियों के इस प्रयास से पानी की निकासी सुचारु रूप से शुरू हो गई और नाले की पटरी पर भरा पानी बहकर निकल गया, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली। छात्रों की इस सराहनीय पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनकी जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं तथा इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि केवल यह सोचकर बैठ जाना कि सफाई कर्मचारी आएंगे और सफाई करेंगे, उचित नहीं है। हम सभी भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं और अपने विद्यालय, घर, अस्पताल तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। विद्यार्थियों ने कहा कि जब हम स्वयं सुधरेंगे, तभी हमारा देश स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और संदेश दिया कि स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।1
- मथुरा के गोवर्धन में प्रसिद्ध 'मुड़िया पूर्णिमा मेला' का भव्य आगाज़ गुरुवार से हो रहा है, जो 30 जुलाई तक चलेगा। मेले में उमड़ने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद बुधवार शाम 6 बजे SSP श्लोक कुमार ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत रूपरेखा साझा की। मेला परिसर की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को 9 सुपर ज़ोन, 21 ज़ोन और 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां हर समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6 स्थायी और 37 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर नज़र रखने के लिए 31 वॉच टावर और यातायात नियंत्रण हेतु 150 बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही, गोवर्धन धाम की 24 घंटे निगरानी के लिए 183 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सीधी पहरेदारी कंट्रोल रूम से की जाएगी।4
- डीग के जिला कलक्टर मयंक मनीष ने पूंछरी स्थित गोवर्धन पर्वत के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 की पूर्व तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित आन्यौर द्वार से पैदल अवलोकन शुरू करते हुए राजस्थान सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर चल रहे अंतिम दौर के कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बनाए जा रहे वॉच टावर्स, पुलिस चौकियों, टेंट-कनात और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाएं परखीं। विश्राम आश्रय स्थलों में पेयजल व रोशनी के माकूल प्रबंध करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों, विद्युत व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मार्ग में स्थित सभी विद्युत ट्रांसफॉर्मरों को विशेष प्रोटेक्टिव शीट्स से ढका गया है। इसके अलावा बारिश के पानी से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को नालों के कवर से ढका जा रहा है और जल निकासी के लिए पर्याप्त पंप सेट तैनात किए गए हैं। मेले के दौरान 24 घंटे निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व, नगर परिषद, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, भरतपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, उपखण्ड अधिकारी अमित मीना और तहसीलदार अंकित गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कामां के अंबेडकर चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष फ़ज़्ज़र ख़ान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान डीग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम. जुबेर ख़ान ने कहा कि पार्टी युवाओं, छात्रों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ती रहेगी और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीसीसी महासचिव इनामुल हसन, पूर्व सरपंच रामवीर गुर्जर (बोलखेड़ा), अल्ली मिस्त्री (कामां) और जुनैद ख़ान (गढ़ अजान) सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा में पारदर्शिता और न्याय की मांग दोहराई।1
- राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में बीती रात से हो रही तेज और अच्छी बरसात के चलते ऐतिहासिक गोरम घाट का झरना शुरू हो गया है, वहीं भील बेरी का झरना भी बहना शुरू हो चुका है। झरनों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। मारवाड़ जंक्शन के अरावली क्षेत्र में स्थित और 'राजस्थान के मिनी कश्मीर' के नाम से विख्यात गोरम घाट में झरने शुरू होते ही पर्यटकों का पहुँचना शुरू हो चुका है। सावन और भादवा के महीने में देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहाँ आकर अरावली की वादियों और झरनों का आनंद उठाते हैं।1
- मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर नरहौली पुल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक, मध्य प्रदेश की निजी बस, एक और ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए। 40 से 45 यात्रियों से भरी इस निजी बस में टक्कर के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस सवार महिला भास्कर राठौर (निवासी अटुर, थाना सनावल, खंडवा, मध्य प्रदेश) की मृत्यु हो गई। वहीं दुर्घटना में शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर (सभी निवासी खंडवा, मध्य प्रदेश) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1