शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ। शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ। कथा व्यास आचार्य प्रवीण दीक्षित जी ने भगवान राम के जन्म के 4 दिव्य कारणों का वर्णन किया - रावण वध, जय-विजय को शाप मुक्त करना, मनु-शतरूपा को दिया वचन और मनुष्य के लिए आदर्श स्थापित करना। कथा के दौरान भक्तों में ऐसा उत्साह था कि महिलाएं भजनों पर झूम-झूम कर नाचने लगीं। आज की आरती पूजन श्री नीरज बाजपेई और सुदामा शिंदे जी ने किया। इस अवसर पर अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 📍 Location: Maharashtra Maratha Mandal, Shahjahanpur 🎙️ Katha Vyas: Acharya Praveen Dixit Ji #Shahjahanpur #GaneshMahotsav #RamJanmKatha #AcharyaPraveenDixit #ShahjahanpurNews #MarathaMandal #GaneshUtsav
शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ। शाहजहांपुर के महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आज राम जन्म कथा का भव्य आयोजन हुआ। कथा व्यास आचार्य प्रवीण दीक्षित जी ने भगवान राम के जन्म के 4 दिव्य कारणों का वर्णन किया - रावण वध, जय-विजय को शाप मुक्त करना, मनु-शतरूपा को दिया वचन और मनुष्य के लिए आदर्श स्थापित करना। कथा के दौरान भक्तों में ऐसा उत्साह था कि महिलाएं भजनों पर झूम-झूम कर नाचने लगीं। आज की आरती पूजन श्री नीरज बाजपेई और सुदामा शिंदे जी ने किया। इस अवसर पर अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 📍 Location: Maharashtra Maratha Mandal, Shahjahanpur 🎙️ Katha Vyas: Acharya Praveen Dixit Ji #Shahjahanpur #GaneshMahotsav #RamJanmKatha #AcharyaPraveenDixit #ShahjahanpurNews #MarathaMandal #GaneshUtsav
- शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष अभियान चलाया शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष अभियान चलाया। स्कूलों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098 के बारे में जागरूक किया और संदिग्ध युवकों की चेकिंग की। Shahjahanpur Police ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया। #ShahjahanpurPolice #AntiRomeoTeam #ShahjahanpurNews #SEBNews #ShahjahanpurExpressBharat #UPPolice #WomenSafety1
- **कलान में सबसे ज्यादा जर्जर स्कूल, फिर भी ध्वस्तीकरण ठप!** 👉डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जताई नाराजगी, शीघ्र कार्रवाई के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। विकासखंड कलान में सर्वाधिक जर्जर विद्यालय भवन चिह्नित होने के बावजूद ध्वस्तीकरण न होने पर डीएम ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में 303 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटाने में देरी पर भी कड़ा रुख अपनाया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर लाइनें शीघ्र हटवाने तथा विलंब के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। निगोही व तिलहर में निपुण प्लस आकलन की धीमी प्रगति पर सुधार के निर्देश दिए गए। कांट के नगला बनवारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन शेड जल्द पूरा कराने, कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर साक्षात्कार कराने और बच्चों के आधार अपडेट में तेजी लाने को भी कहा गया। बैठक में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद रहे।1
- *** यूपीआई शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन *** ***वित्त मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर नारेबाजी, प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन*** शाहजहांपुर : यूपीआई भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित शुल्क को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कैंप कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद मंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर शुल्क व्यवस्था वापस लेने की मांग की। इससे पहले कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित राजीव भवन में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगने से व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार से छोटे और मध्यम व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष ने सरकार पर व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, पवन सिंह, पूनम पांडेय, अनस इकबाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, पवन सिंह, गायत्री प्रकाश अवस्थी, रामजी अवस्थी, पूनम पांडेय, अनस इकबाल, अरुणोद मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हाथ धोने प्लेटफॉर्म पर उतरी महिला, ट्रेन चली तो छूट गए पति और बच्चे न कोच नंबर याद , न मोबाइल नंबर; समाज सेवी व टीटीई की सूझबूझ से बेटे से हुआ मिलन दो मिनट के ठहराव में बिछड़ गया परिवार, रोती रही मां… हाथ धोने प्लेटफॉर्म पर उतरी महिला, ट्रेन चली तो छूट गए पति और बच्चे न कोच नंबर याद , न मोबाइल नंबर; समाज सेवी व टीटीई की सूझबूझ से बेटे से हुआ मिलन शाहजहांपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले एक परिवार के लिए गुरुवार की शाम कुछ देर के लिए ऐसा मोड़ लेकर आई, जिसे वे शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। बरेली से अयोध्या जा रही वाराणसी एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर रुकी तो परिवार की 45 वर्षीय बबली कश्यप लड्डू गोपाल को साथ लेकर हाथ धोने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गईं। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। जब तक वह वापस पहुंचतीं, ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और उनका पूरा परिवार आंखों के सामने आगे निकल गया। बबली ने ट्रेन के साथ दौड़ते हुए गार्ड से गाड़ी रोकने की गुहार लगाई। वह रोते हुए कहती रहीं कि “मेरे बच्चे ट्रेन में रह गए हैं, गाड़ी रोक दीजिए।” लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। महिला की आंखों के सामने पति और बच्चे उनसे दूर होते चले गए। वह प्लेटफार्म पर बदहवास होकर रोने लगीं। इसी दौरान वहां मौजूद समाजसेवी अजीत मिश्रा की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उन्हें चलती ट्रेन से दूर सुरक्षित किया और ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिला ने पत्रकार पर भरोसा किया और इसके बाद शुरू हुआ परिवार को खोजने का सिलसिला। मुश्किल यह थी कि बबली कश्यप को न तो अपना कोच नंबर याद था और न ही पति संतोष कश्यप का मोबाइल नंबर। उन्होंने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कोचों में बैठे हैं। परिवार में संतोष कश्यप (50), बबली कश्यप (45), शिवम कश्यप (27), हर्ष कश्यप (25), शिवानी कश्यप (23), माया देवी (65), आलोक (21), करण (22) और आरुष (23) शामिल थे। परिवार पीलीभीत के नेउरिया क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। संतोष कश्यप ने बरेली से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन संख्या 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में नौ लोगों का रिजर्वेशन कराया था। परिवार के पांच सदस्य एस-6, दो एस-3 और दो एस-2 कोच में सवार थे। अजीत मिश्रा महिला को लेकर पहले स्टेशन कार्यालय पहुंचे। वहां से पावर केबिन से संपर्क करने की सलाह मिली। इसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंचे और पूरी घटना बताई। पुलिसकर्मियों ने रोजा पुलिस चौकी से संपर्क किया। अनुमान के आधार पर ट्रेन के संबंधित कोचों में तलाश कराई गई, लेकिन तब तक ट्रेन शाहजहांपुर से आगे निकल चुकी थी। 139 पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिली। महिला लगातार रो रही थीं। पत्रकार अजीत मिश्रा उन्हें समझाते रहे कि “हिम्मत मत हारिए, आपको आपके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।” इसके बाद अजीत मिश्रा ने सीधे इंक्वायरी कार्यालय और पावर केबिन से संपर्क किया। पावर केबिन के स्टेशन मास्टर सुनील कुमार से बात हुई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी जुटाने में मदद की। इसी प्रयास के दौरान महिला के पति का मोबाइल नंबर मिल गया। अजीत मिश्रा ने तत्काल नंबर पर फोन किया। फोन उनके बेटे शिवम ने उठाया। मां की बेटे से बात कराई गई तो बबली कश्यप की आंखों में आंसू जरूर थे, लेकिन उनमें उम्मीद लौट आई। उन्हें पता चल गया कि परिवार सुरक्षित है। इसके बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर तैनात टीटीई आयुष शर्मा ने भी मामले में सक्रियता दिखाई। उन्होंने महिला को पहले शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उन्हें उनके परिवार से मिलाया जाएगा। सबसे बड़ी चुनौती थी कि ट्रेन में परिवार अलग-अलग कोचों में था। न महिला को कोच नंबर पता था और न परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर। ऐसे में पत्रकार अजीत मिश्रा और टीटीई आयुष शर्मा ने मिलकर संपर्क का रास्ता तैयार किया। बरेली में तैनात टीटीई से संपर्क कर ट्रेन के अलग-अलग कोचों में सूचना पहुंचाई गई। इसी बीच बरेली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन संख्या 14308 शाहजहांपुर पहुंची। महिला को इसी ट्रेन से आगे भेजने की व्यवस्था की गई। टीटीई ने संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी कि महिला के बेटे को हरदोई में तलाश कर उन्हें दोनों को मिलाया जाए। महिला ट्रेन में बैठीं तो कुछ देर पहले जिस चेहरे पर घबराहट और आंसू थे, उसी चेहरे पर राहत दिखाई देने लगी। ट्रेन रवाना होने के बाद भी अजीत मिश्रा लगातार फोन के जरिए महिला और उनके बेटे शिवम के संपर्क में बने रहे। ट्रेन हरदोई पहुंची तो तत्काल शिवम से संपर्क किया। इसके बाद बबली कश्यप से भी फोन पर बात हुई। दूसरी तरफ से आवाज आई—“मेरा बेटा मिल गया है, हम लोग अब सुरक्षित हैं।” यह सुनते ही उस महिला के लिए कई घंटों से चला आ रहा डर और तनाव जैसे खत्म हो गया। उन्होंने पत्रकार अजीत मिश्रा और टीटीई आयुष शर्मा सहित मदद करने वाले रेलकर्मियों का बार-बार धन्यवाद किया। एक तरफ अयोध्या में रामलला के दर्शन की चाहत लेकर निकला परिवार था, तो दूसरी तरफ शाहजहांपुर स्टेशन पर अचानक बिछड़ गई मां। कुछ घंटों तक चली तलाश, कई फोन कॉल और कई लोगों के प्रयास के बाद आखिरकार मां अपने बेटे तक पहुंच गई। यह घटना सिर्फ एक परिवार के बिछड़ने और मिलने की कहानी नहीं रही, बल्कि मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद के लिए आगे बढ़ने की मिसाल भी बन गई।1
- #शाहजहांपुर #आंगनबाड़ी #आंगनबाड़ीकार्यकर्त्री #आंगनबाड़ीसहायिका #मानदेयबढ़ानेकीमांग #वेतनवृद्धि #आंगनबाड़ीप्रदर्शन #कलेक्ट्रेट #ज्ञापन #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #विनीता_द्विवेदी #शाहजहांपुर #आंगनबाड़ी #आंगनबाड़ीकार्यकर्त्री #आंगनबाड़ीसहायिका #मानदेयबढ़ानेकीमांग #वेतनवृद्धि #आंगनबाड़ीप्रदर्शन #कलेक्ट्रेट #ज्ञापन #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #विनीता_द्विवेदी1
- सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षक बोले - हमें कैशलेस चिकित्सा नहीं, जीविकोपार्जन का सहारा चाहिए शाहजहांपुर। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ (उ.प्र.) ने सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संघ ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर भी अपनी नाराजगी जताते हुए सरकार से आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग की है।1
- बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा, सदर बाजार से होते हुए हनुमत धाम पहुंची विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा, सदर बाजार से होते हुए हनुमत धाम पहुंची शाहजहांपुर। भगवान विश्वकर्मा पूजा के अगले दिन शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर चौक और केरूगंज होते हुए हनुमत धाम पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।1
- **शिव मंदिर में छिपे भैंस चोर दबोचे, पुवायां पुलिस ने ₹1,500 बरामद किए** 👉दो भैंस चोरी कर ₹41 हजार में बेचने का आरोप, दो गिरफ्तार** **पुवायां (शाहजहांपुर)।** भैंस चोरी के मामले में वांछित जयनरायन (62) और सुनील कुमार (45), निवासी रामनगर को पुवायां पुलिस ने ग्राम सुनारा बुजुर्ग के पास शिव मंदिर के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ₹1,500 बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने दो भैंस चोरी कर ₹41 हजार में बेचने की बात बताई। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। **गिरफ्तार करने वाली टीम:** उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह और कांस्टेबल सौरभ कुमार, थाना पुवायां। **केस:** मु0अ0सं0 460/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस।1
- हेडलाइन: फाजिलपुर गौशाला के गौवंशों से फसल नष्ट होने पर मुआवजे की मांग, ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे किसान हैंडलाइन: फसल नुकसान का मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का धरना, मांग पूरी होने तक डटे रहने का ऐलान हैशटैग: #फाजिलपुर #गौशाला #गौवंश #फसलनुकसान #मुआवजेकीमांग #किसानधरना #किसानोंकीमांग #ब्लॉकपरिसर #किसान #शाहजहांपुर #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हेडलाइन: फाजिलपुर गौशाला के गौवंशों से फसल नष्ट होने पर मुआवजे की मांग, ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे किसान हैंडलाइन: फसल नुकसान का मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का धरना, मांग पूरी होने तक डटे रहने का ऐलान हैशटैग: #फाजिलपुर #गौशाला #गौवंश #फसलनुकसान #मुआवजेकीमांग #किसानधरना #किसानोंकीमांग #ब्लॉकपरिसर #किसान #शाहजहांपुर #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1