बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद वारिसलीगंज (नवादा):- ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा साइबर ठगी से संबंधित 9,770 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी और चकवाय गांव के समीप अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई बाघी गांव में की गई, जहां से एक साइबर अपराधी को दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई चकवाय गांव के पास करते हुए एक अन्य साइबर अपराधी को एक एंड्रॉयड मोबाइल और साइबर ठगी की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपांशू कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. मुन्द्रिका प्रसाद, ग्राम मीरबिगहा (चकवाय), थाना वारिसलीगंज तथा राजेश कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. दुखन मालाकार, ग्राम चकवाय, थाना वारिसलीगंज के रूप में हुई है। *ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार* पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों और विभिन्न प्रकार के लोन के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए कस्टमर डाटा और फेसबुक से मोबाइल नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन किया जाता था। ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए कभी खुद को बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का अन्य कर्मचारी बताकर बातचीत करते थे। ग्राहक इनके झांसे में आने के बाद आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी व्यक्तिगत जानकारियां मांगते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस की मांग कर साइबर ठगी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों के साथ इसी तरीके से ठगी करने की बात स्वीकार की है। मामले को लेकर वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 659/26, दिनांक 12.09.2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। *बरामदगी* - 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन - 9,770 रुपये नकद *छापेमारी दल* छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी तथा परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय, वारिसलीगंज थाना शामिल रहे।

- पकरीबरावां में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित पकरीबरावां में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता , में बहुजन भीम संवाद1
- भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश हित मे कहा कि 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। सुनिये उन्होंने कहा..... मित्रों.... #ख़बरें Tv : भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश हित मे कहा कि 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।1
- नवादा के हिसुआ में धारा 163 लागू! 4 कंपनियां तैनात, सड़कों पर उतरे DM-SP नवादा के हिसुआ में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है और सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल, सीआरपीएफ, बीएमपी और बिहार पुलिस की चार कंपनियां तैनात हैं। डीएम और एसपी खुद सड़क पर उतरकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। चंद्रवंशी नगर गोलीकांड के बाद बढ़े तनाव और आज प्रस्तावित 'सवर्ण महासंग्राम' को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आप इस पूरे मामले पर क्या राय रखते हैं? कमेंट में जरूर बताएं।1
- 🚨🌊 झरने में फंसे 4 युवक, डेढ़ घंटे बाद हुआ रेस्क्यू! 🚨🌊 झरने में फंसे 4 युवक, डेढ़ घंटे बाद हुआ रेस्क्यू! मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित कुकड़ीखापा जलप्रपात में नागपुर से आए चार युवक वीडियो बनाने के दौरान पानी के बीच चट्टानों तक पहुंच गए। इसी बीच अचानक जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव में चारों युवक एक चट्टान पर फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद SDERF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 150 फीट गहराई में उतरकर सभी युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ⚠️ तेज बहाव वाले झरनों और नदियों में सिर्फ वीडियो या रोमांच के लिए जोखिम उठाना जानलेवा हो सकता है। 🎥 देखिए पूरा RESCUE VIDEO! 👇 ऐसी खबर देखकर आप क्या कहेंगे? COMMENT करें। 🔥 ऐसी ही वायरल और बड़ी खबरों के लिए FOLLOW करें। 📲 खबर जरूरी लगे तो SHARE जरूर करें।1
- बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइयों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया नेत्री सबूजा देवी ने की। इस दौरान एक्टू नेता कमलेश प्रसाद और माले नेता राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे। बैठक में रसोइयों ने पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। रसोइयों ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे पर्व सामने हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को अरियरी बीआरसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने से रसोइयों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों के विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रसोइयों की छंटनी की प्रक्रिया तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों से विद्यालयों में लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें वर्ष में केवल दस महीने का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ, ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए रसोइया अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में अरविंद सिंह, विभा देवी, पूनम देवी, कमली देवी, ममता देवी, विमली देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल हुए। कमलेश प्रसाद ने जिले के रसोइयों से 6 अक्टूबर 2026 को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हु1
- मौसी के घर आना-जाना, फिर प्यार... मंदिर में रचा ली शादी, वीडियो वायरल गावां। पथलडीहा क्षेत्र का एक प्रेम विवाह का मामला इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मौसी के घर आने-जाने के दौरान राम कुमार शर्मा और करीना के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। राम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली। शादी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दोनों ने अपनी शादी को आपसी सहमति से होने की बात कही है। मौसी के घर आना-जाना, फिर प्यार... मंदिर में रचा ली शादी, वीडियो वायरल गावां। पथलडीहा क्षेत्र का एक प्रेम विवाह का मामला इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मौसी के घर आने-जाने के दौरान राम कुमार शर्मा और करीना के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। राम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली। शादी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दोनों ने अपनी शादी को आपसी सहमति से होने की बात कही है।1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता में1
- #तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में दुकानदार को चाकू मारकर आरोपी फरार, बाइक पर लोगों का आक्रोश, आरोपी की बाइक छोड़कर भागने के बाद भड़के लोग, बाइक में लगाई आग; तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात #तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में दुकानदार को चाकू मारकर आरोपी फरार, बाइक पर लोगों का आक्रोश, आरोपी की बाइक छोड़कर भागने के बाद भड़के लोग, बाइक में लगाई आग; तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात2