logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइयों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया नेत्री सबूजा देवी ने की। इस दौरान एक्टू नेता कमलेश प्रसाद और माले नेता राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे। बैठक में रसोइयों ने पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। रसोइयों ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे पर्व सामने हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को अरियरी बीआरसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने से रसोइयों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों के विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रसोइयों की छंटनी की प्रक्रिया तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों से विद्यालयों में लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें वर्ष में केवल दस महीने का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ, ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए रसोइया अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में अरविंद सिंह, विभा देवी, पूनम देवी, कमली देवी, ममता देवी, विमली देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल हुए। कमलेश प्रसाद ने जिले के रसोइयों से 6 अक्टूबर 2026 को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हु

12 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
12 hrs ago

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइयों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया नेत्री सबूजा देवी ने की। इस दौरान एक्टू नेता कमलेश प्रसाद और माले नेता राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे। बैठक में रसोइयों ने पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। रसोइयों ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे पर्व सामने हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को अरियरी बीआरसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने से रसोइयों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों के विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रसोइयों की छंटनी की प्रक्रिया तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों से विद्यालयों में लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें वर्ष में केवल दस महीने का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ, ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए रसोइया अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में अरविंद सिंह, विभा देवी, पूनम देवी, कमली देवी, ममता देवी, विमली देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल हुए। कमलेश प्रसाद ने जिले के रसोइयों से 6 अक्टूबर 2026 को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हु

More news from बिहार and nearby areas
  • करंडे थाना क्षेत्र के तियाय गांव खरीकपर स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में रविवार की सुबह छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता करंडे थाना क्षेत्र के तियाय गांव खरीकपर स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में रविवार की सुबह छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष ममता गिरी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज, लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील की। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया गया तथा किसी भी असहज स्थिति में तत्काल अपने अभिभावक या संबंधित व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं, पुलिस पदाधिकारी कौसर आलम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने सड़क पर आवागमन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा लापरवाही से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान शारदा कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से जागरूक रहकर स्वयं सुरक्षित रहने के साथ दूसरों को भी साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। तियाय गांव में कार्यक्रम रविवार की सुबह करीब 10 बजे संपन्न हुआ।
    1
    करंडे थाना क्षेत्र के तियाय गांव खरीकपर  स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में रविवार की सुबह छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता
करंडे थाना क्षेत्र के तियाय गांव खरीकपर  स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में रविवार की सुबह छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष ममता गिरी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, मैसेज, लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की अपील की। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया गया तथा किसी भी असहज स्थिति में तत्काल अपने अभिभावक या संबंधित व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं, पुलिस पदाधिकारी कौसर आलम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने सड़क पर आवागमन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा लापरवाही से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान शारदा कोचिंग सेंटर के संचालक सुनील कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से जागरूक रहकर स्वयं सुरक्षित रहने के साथ दूसरों को भी साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। तियाय गांव में कार्यक्रम रविवार की सुबह करीब 10 बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद वारिसलीगंज (नवादा):- ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा साइबर ठगी से संबंधित 9,770 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी और चकवाय गांव के समीप अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई बाघी गांव में की गई, जहां से एक साइबर अपराधी को दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई चकवाय गांव के पास करते हुए एक अन्य साइबर अपराधी को एक एंड्रॉयड मोबाइल और साइबर ठगी की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपांशू कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. मुन्द्रिका प्रसाद, ग्राम मीरबिगहा (चकवाय), थाना वारिसलीगंज तथा राजेश कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. दुखन मालाकार, ग्राम चकवाय, थाना वारिसलीगंज के रूप में हुई है। *ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार* पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों और विभिन्न प्रकार के लोन के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए कस्टमर डाटा और फेसबुक से मोबाइल नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन किया जाता था। ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए कभी खुद को बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का अन्य कर्मचारी बताकर बातचीत करते थे। ग्राहक इनके झांसे में आने के बाद आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी व्यक्तिगत जानकारियां मांगते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस की मांग कर साइबर ठगी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों के साथ इसी तरीके से ठगी करने की बात स्वीकार की है। मामले को लेकर वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 659/26, दिनांक 12.09.2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। *बरामदगी* - 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन - 9,770 रुपये नकद *छापेमारी दल* छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी तथा परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय, वारिसलीगंज थाना शामिल रहे।
    1
    बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद



बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद




ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
बाघी और चकवाय में छापेमारी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल व 9,770 रुपये नकद बरामद
वारिसलीगंज (नवादा):-
ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा साइबर ठगी से संबंधित 9,770 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी और चकवाय गांव के समीप अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
पहली कार्रवाई बाघी गांव में की गई, जहां से एक साइबर अपराधी को दो एंड्रॉयड मोबाइल के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई चकवाय गांव के पास करते हुए एक अन्य साइबर अपराधी को एक एंड्रॉयड मोबाइल और साइबर ठगी की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपांशू कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. मुन्द्रिका प्रसाद, ग्राम मीरबिगहा (चकवाय), थाना वारिसलीगंज तथा राजेश कुमार (21 वर्ष), पिता स्व. दुखन मालाकार, ग्राम चकवाय, थाना वारिसलीगंज के रूप में हुई है।
*ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार* 
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों और विभिन्न प्रकार के लोन के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए कस्टमर डाटा और फेसबुक से मोबाइल नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन किया जाता था।
ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए कभी खुद को बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का अन्य कर्मचारी बताकर बातचीत करते थे। ग्राहक इनके झांसे में आने के बाद आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी व्यक्तिगत जानकारियां मांगते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस की मांग कर साइबर ठगी की जाती थी।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों के साथ इसी तरीके से ठगी करने की बात स्वीकार की है।
मामले को लेकर वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 659/26, दिनांक 12.09.2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
*बरामदगी* 
- 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
- 9,770 रुपये नकद
*छापेमारी दल* 
छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी तथा परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय, वारिसलीगंज थाना शामिल रहे।
    user_काशीचक न्यूज़ नवादा
    काशीचक न्यूज़ नवादा
    Local News Reporter काशी चक, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय। किऊल आरपीएफ ने चोरी के बैग हुआ मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार लखीसराय। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत किऊल आरपीएफ ने हथिदह स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर निवासी अमित उर्फ मनीष कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 73 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2.73 लाख रुपये बताई गई है।
    1
    लखीसराय। किऊल आरपीएफ ने चोरी के बैग हुआ मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
लखीसराय। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत किऊल आरपीएफ ने हथिदह स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर निवासी अमित उर्फ मनीष कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 73 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2.73 लाख रुपये बताई गई है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी की बैठक बड़ी बैठक पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी की बैठक बड़ी बैठक पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला
    1
    पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी  की बैठक  बड़ी बैठक
पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला
पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी  की बैठक  बड़ी बैठक
पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोसाईंगांव में आस्था का सैलाब! 1151 कन्याओं की भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब गोसाईंगांव में आस्था का सैलाब! 1151 कन्याओं की भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब #Gosaingaon #Mokama #Ghoswari
    1
    गोसाईंगांव में आस्था का सैलाब! 1151 कन्याओं की भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब 
गोसाईंगांव में आस्था का सैलाब! 1151 कन्याओं की भव्य शोभायात्रा, हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब 
#Gosaingaon #Mokama #Ghoswari
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • GRP पटना की बड़ी कार्रवाई: हाथीदह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर चोरी का बैग बरामद, 72,900 रुपये नकद और तीन मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
    1
    GRP पटना की बड़ी कार्रवाई: हाथीदह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर चोरी का बैग बरामद, 72,900 रुपये नकद और तीन मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    28 min ago
  • Anil Paswan rashtriy adhyaksh doctor bheemrav Ambedkar Sangharsh vichar Manch
    1
    Anil Paswan rashtriy adhyaksh doctor bheemrav Ambedkar Sangharsh vichar Manch
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर डगरपर निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह गुड़ और मिठाई का कारोबार करते हैं। बताया गया कि दुकान पर काम करने वाले उनके सहकर्मी राहुल कुमार को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। बाइक को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल ने फोन कर घटना की जानकारी राजेश कुमार को दी।सूचना मिलने पर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए गए।घटना में निहाल कुमार, राजकिशोर प्रसाद, मिट्ठू यादव और फोडारी यादव के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मामले में सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना राम का नाम भी सामने आया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मारपीट, छिनतई और शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी पीड़ित ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे दिए।
    1
    बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया
बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर डगरपर निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह गुड़ और मिठाई का कारोबार करते हैं। बताया गया कि दुकान पर काम करने वाले उनके सहकर्मी राहुल कुमार को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। बाइक को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल ने फोन कर घटना की जानकारी राजेश कुमार को दी।सूचना मिलने पर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए गए।घटना में निहाल कुमार, राजकिशोर प्रसाद, मिट्ठू यादव और फोडारी यादव के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मामले में सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना राम का नाम भी सामने आया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मारपीट, छिनतई और शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी पीड़ित ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे दिए।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.