logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर डगरपर निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह गुड़ और मिठाई का कारोबार करते हैं। बताया गया कि दुकान पर काम करने वाले उनके सहकर्मी राहुल कुमार को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। बाइक को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल ने फोन कर घटना की जानकारी राजेश कुमार को दी।सूचना मिलने पर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए गए।घटना में निहाल कुमार, राजकिशोर प्रसाद, मिट्ठू यादव और फोडारी यादव के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मामले में सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना राम का नाम भी सामने आया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मारपीट, छिनतई और शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी पीड़ित ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे दिए।

12 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
12 hrs ago

बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर डगरपर निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह गुड़ और मिठाई का कारोबार करते हैं। बताया गया कि दुकान पर काम करने वाले उनके सहकर्मी राहुल कुमार को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। बाइक को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल ने फोन कर घटना की जानकारी राजेश कुमार को दी।सूचना मिलने पर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए गए।घटना में निहाल कुमार, राजकिशोर प्रसाद, मिट्ठू यादव और फोडारी यादव के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मामले में सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना राम का नाम भी सामने आया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मारपीट, छिनतई और शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी पीड़ित ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे दिए।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ में अलग-अलग राज्यों से पहुंचने लगे मरीज, आखिर अभ्यंग योग आश्रम में ऐसा क्या है? मरीजों ने खुद बताई अपनी कहानी बाढ़ के अचुआरा में स्थित अभ्यंग योग वाटिका इन दिनों मरीजों के पहुंचने को लेकर चर्चा में है। यहां अलग-अलग जगहों से लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। हमने यहां मौजूद कई मरीजों से बातचीत की। किसी ने घुटने के दर्द की परेशानी बताई, तो किसी ने लंबे समय से चली आ रही दूसरी समस्याओं का जिक्र किया। मरीजों ने अपने-अपने अनुभव हमारे कैमरे पर साझा किए। बेगूसराय, नालंदा, पटना और झारखंड सहित अलग-अलग जगहों से पहुंचे मरीजों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई जगह इलाज कराया। कुछ मरीजों ने तो इलाज में काफी पैसा खर्च होने की बात भी कही, लेकिन मन मुताबिक राहत नहीं मिलने के बाद यहां आने का फैसला किया। मरीजों का कहना है कि यहां उनकी परेशानी को समझने के बाद उपचार किया गया और उन्हें अपने स्तर पर राहत महसूस हुई। हालांकि हर मरीज की बीमारी और शरीर की स्थिति अलग होती है, इसलिए उपचार को लेकर किसी भी तरह का दावा करने के बजाय मरीजों की बताई बात को उनके व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अब इन मरीजों की बातों में कितनी सच्चाई और उनका अनुभव क्या रहा—यह आप खुद उन्हीं की जुबानी सुनिए। अभ्यंग योग वाटिका, अचुआरा हॉल्ट के नजदीक। 📞 8757335552 | 9504251951
    1
    बाढ़ में अलग-अलग राज्यों से पहुंचने लगे मरीज, आखिर अभ्यंग योग आश्रम में ऐसा क्या है? मरीजों ने खुद बताई अपनी कहानी
बाढ़ के अचुआरा में स्थित अभ्यंग योग वाटिका इन दिनों मरीजों के पहुंचने को लेकर चर्चा में है। यहां अलग-अलग जगहों से लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं।
हमने यहां मौजूद कई मरीजों से बातचीत की। किसी ने घुटने के दर्द की परेशानी बताई, तो किसी ने लंबे समय से चली आ रही दूसरी समस्याओं का जिक्र किया। मरीजों ने अपने-अपने अनुभव हमारे कैमरे पर साझा किए।
बेगूसराय, नालंदा, पटना और झारखंड सहित अलग-अलग जगहों से पहुंचे मरीजों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई जगह इलाज कराया। कुछ मरीजों ने तो इलाज में काफी पैसा खर्च होने की बात भी कही, लेकिन मन मुताबिक राहत नहीं मिलने के बाद यहां आने का फैसला किया।
मरीजों का कहना है कि यहां उनकी परेशानी को समझने के बाद उपचार किया गया और उन्हें अपने स्तर पर राहत महसूस हुई। हालांकि हर मरीज की बीमारी और शरीर की स्थिति अलग होती है, इसलिए उपचार को लेकर किसी भी तरह का दावा करने के बजाय मरीजों की बताई बात को उनके व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
अब इन मरीजों की बातों में कितनी सच्चाई और उनका अनुभव क्या रहा—यह आप खुद उन्हीं की जुबानी सुनिए।
अभ्यंग योग वाटिका, अचुआरा हॉल्ट के नजदीक।
📞 8757335552 | 9504251951
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • पकरीबरावां में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित पकरीबरावां में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित
    1
    पकरीबरावां में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित
पकरीबरावां में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरकर महिला की इलाज के दौरान मौत, मासूम बच्चा सुरक्षित
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    21 hrs ago
  • “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” | सरमेरा, नालंदा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों का संदेश डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण आधार माना। “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश आज भी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने, आपसी एकता बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। स्थान: सरमेरा प्रखंड, नालंदा जिला, बिहार। इस संदेश का उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता, समानता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 🔑 Keywords: डॉ भीमराव अंबेडकर, बाबा साहेब अंबेडकर, शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो, Ambedkar Message, Ambedkar Thoughts, सरमेरा नालंदा, Sarmera Nalanda, नालंदा जिला, शिक्षा और एकता, सामाजिक न्याय, समानता, संविधान, संवैधानिक अधिकार, बहुजन जागरूकता, समाज में एकता, बाबा साहेब के विचार
    1
    “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” | सरमेरा, नालंदा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों का संदेश
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण आधार माना। “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश आज भी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने, आपसी एकता बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
स्थान: सरमेरा प्रखंड, नालंदा जिला, बिहार।
इस संदेश का उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता, समानता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
🔑 Keywords:
डॉ भीमराव अंबेडकर, बाबा साहेब अंबेडकर, शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो, Ambedkar Message, Ambedkar Thoughts, सरमेरा नालंदा, Sarmera Nalanda, नालंदा जिला, शिक्षा और एकता, सामाजिक न्याय, समानता, संविधान, संवैधानिक अधिकार, बहुजन जागरूकता, समाज में एकता, बाबा साहेब के विचार
    user_Nirala Article 15
    Nirala Article 15
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • चलती ट्रेन में महिला को अचानक हुई प्रसव पीड़ा, हरिनगर स्टेशन पर रोकी गई दरभंगा-अंत्योदय एक्सप्रेस; रेलवे की तत्परता से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंची नगीना देवी
    1
    चलती ट्रेन में महिला को अचानक हुई प्रसव पीड़ा, हरिनगर स्टेशन पर रोकी गई दरभंगा-अंत्योदय एक्सप्रेस; रेलवे की तत्परता से एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंची नगीना देवी
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता , में बहुजन भीम संवाद
    1
    अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता , में बहुजन भीम संवाद
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    8 hrs ago
  • बेगूसराय जिला पत्रकार संघ के नेतृत्व में सहरसा में पत्रकार को बेचने से डॉक्टर के द्वारा मारपीट की गई के विरोध में आज जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष शालिग्राम सिंह के नेतृत्व में समूह पत्रकार ने DM. से मुलाकात किया।.. पत्रकार के सुरक्षा गारंटी करें..
    2
    बेगूसराय जिला पत्रकार संघ के नेतृत्व में सहरसा में पत्रकार को बेचने से डॉक्टर के द्वारा मारपीट की गई के विरोध में आज जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष शालिग्राम सिंह के नेतृत्व में समूह पत्रकार ने DM. से मुलाकात किया।.. पत्रकार के सुरक्षा गारंटी करें..
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    15 min ago
  • बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइयों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया नेत्री सबूजा देवी ने की। इस दौरान एक्टू नेता कमलेश प्रसाद और माले नेता राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे। बैठक में रसोइयों ने पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। रसोइयों ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे पर्व सामने हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को अरियरी बीआरसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने से रसोइयों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों के विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रसोइयों की छंटनी की प्रक्रिया तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों से विद्यालयों में लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें वर्ष में केवल दस महीने का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ, ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए रसोइया अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में अरविंद सिंह, विभा देवी, पूनम देवी, कमली देवी, ममता देवी, विमली देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल हुए। कमलेश प्रसाद ने जिले के रसोइयों से 6 अक्टूबर 2026 को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हु
    1
    बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई।
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइयों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया नेत्री सबूजा देवी ने की। इस दौरान एक्टू नेता कमलेश प्रसाद और माले नेता राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे।
बैठक में रसोइयों ने पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। रसोइयों ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे पर्व सामने हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को अरियरी बीआरसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने से रसोइयों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों के विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रसोइयों की छंटनी की प्रक्रिया तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों से विद्यालयों में लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें वर्ष में केवल दस महीने का मानदेय दिया जाता है।
उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ, ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए रसोइया अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में अरविंद सिंह, विभा देवी, पूनम देवी, कमली देवी, ममता देवी, विमली देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल हुए। कमलेश प्रसाद ने जिले के रसोइयों से 6 अक्टूबर 2026 को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हु
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों से मिले MLC कार्तिक कुमार, लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान का भरोसा दिलाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की समस्याओं को जानने और उनके बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए MLC कार्तिक कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। लोगों ने बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों, आवागमन, राहत और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। MLC कार्तिक कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों की मदद का आश्वासन दिया। बाढ़ की स्थिति के बीच जनप्रतिनिधि के पहुंचने से स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखीं। अब लोगों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी और राहत एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
    1
    बाढ़ पीड़ितों से मिले MLC कार्तिक कुमार, लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान का भरोसा दिलाया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की समस्याओं को जानने और उनके बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए MLC कार्तिक कुमार पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। लोगों ने बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों, आवागमन, राहत और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
MLC कार्तिक कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली और जरूरतमंद परिवारों की मदद का आश्वासन दिया।
बाढ़ की स्थिति के बीच जनप्रतिनिधि के पहुंचने से स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखीं। अब लोगों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी और राहत एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता में
    1
    अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता में
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.