Shuru
Apke Nagar Ki App…
पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी की बैठक बड़ी बैठक पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी की बैठक बड़ी बैठक पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला
Avdhesh kumar raj
पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी की बैठक बड़ी बैठक पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला पकरीबरावां में पासवान एकता मंच की कार्यकारणी की बैठक बड़ी बैठक पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार और गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला
More news from बिहार and nearby areas
- बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया बरबीघा के गोला पर इलाके में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर डगरपर निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह गुड़ और मिठाई का कारोबार करते हैं। बताया गया कि दुकान पर काम करने वाले उनके सहकर्मी राहुल कुमार को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। बाइक को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद राहुल ने फोन कर घटना की जानकारी राजेश कुमार को दी।सूचना मिलने पर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन और करीब 1,500 रुपये नकद छीन लिए गए।घटना में निहाल कुमार, राजकिशोर प्रसाद, मिट्ठू यादव और फोडारी यादव के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मामले में सौरभ कुमार उर्फ मुन्ना राम का नाम भी सामने आया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मारपीट, छिनतई और शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी पीड़ित ने रविवार की दोपहर 12:00 बजे दिए।1
- मौसी के घर आना-जाना, फिर प्यार... मंदिर में रचा ली शादी, वीडियो वायरल गावां। पथलडीहा क्षेत्र का एक प्रेम विवाह का मामला इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मौसी के घर आने-जाने के दौरान राम कुमार शर्मा और करीना के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। राम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली। शादी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दोनों ने अपनी शादी को आपसी सहमति से होने की बात कही है। मौसी के घर आना-जाना, फिर प्यार... मंदिर में रचा ली शादी, वीडियो वायरल गावां। पथलडीहा क्षेत्र का एक प्रेम विवाह का मामला इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मौसी के घर आने-जाने के दौरान राम कुमार शर्मा और करीना के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। राम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली। शादी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दोनों ने अपनी शादी को आपसी सहमति से होने की बात कही है।1
- नवादा के हिसुआ में धारा 163 लागू! 4 कंपनियां तैनात, सड़कों पर उतरे DM-SP नवादा के हिसुआ में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है और सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल, सीआरपीएफ, बीएमपी और बिहार पुलिस की चार कंपनियां तैनात हैं। डीएम और एसपी खुद सड़क पर उतरकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। चंद्रवंशी नगर गोलीकांड के बाद बढ़े तनाव और आज प्रस्तावित 'सवर्ण महासंग्राम' को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आप इस पूरे मामले पर क्या राय रखते हैं? कमेंट में जरूर बताएं।1
- हिसुआ में पुलिस का सख्त पहरा, हर चौक-चौराहे पर चप्पे-चप्पे की निगरानी वाहन जांच तेज, कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हिसुआ। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रख रहे हैं। जगह-जगह वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की जा रही है। पुलिस की बढ़ी सक्रियता के कारण शहर में लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दे रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। इधर, बाजार में दुकानें खुली रहने के बावजूद कारोबार प्रभावित होने की बात दुकानदारों ने कही। दुकानदारों का कहना है कि “दुकान तो खुला है, लेकिन ग्राहक नहीं हैं।” सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोग बाजार आने से परहेज कर रहे हैं, जिससे रोजाना के कारोबार पर असर पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों और फुटपाथी कारोबारियों को सबसे अधिक परेशानी होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए निगरानी एवं वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। हिसुआ में पुलिस का सख्त पहरा, हर चौक-चौराहे पर चप्पे-चप्पे की निगरानी वाहन जांच तेज, कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हिसुआ। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रख रहे हैं। जगह-जगह वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की जा रही है। पुलिस की बढ़ी सक्रियता के कारण शहर में लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दे रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। इधर, बाजार में दुकानें खुली रहने के बावजूद कारोबार प्रभावित होने की बात दुकानदारों ने कही। दुकानदारों का कहना है कि “दुकान तो खुला है, लेकिन ग्राहक नहीं हैं।” सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोग बाजार आने से परहेज कर रहे हैं, जिससे रोजाना के कारोबार पर असर पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों और फुटपाथी कारोबारियों को सबसे अधिक परेशानी होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए निगरानी एवं वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” | सरमेरा, नालंदा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों का संदेश डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण आधार माना। “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश आज भी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने, आपसी एकता बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। स्थान: सरमेरा प्रखंड, नालंदा जिला, बिहार। इस संदेश का उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता, समानता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 🔑 Keywords: डॉ भीमराव अंबेडकर, बाबा साहेब अंबेडकर, शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो, Ambedkar Message, Ambedkar Thoughts, सरमेरा नालंदा, Sarmera Nalanda, नालंदा जिला, शिक्षा और एकता, सामाजिक न्याय, समानता, संविधान, संवैधानिक अधिकार, बहुजन जागरूकता, समाज में एकता, बाबा साहेब के विचार1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता , में बहुजन भीम संवाद1
- बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (एक्टू) की अरियरी प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत दर्जनों रसोइयों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया नेत्री सबूजा देवी ने की। इस दौरान एक्टू नेता कमलेश प्रसाद और माले नेता राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे। बैठक में रसोइयों ने पिछले तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। रसोइयों ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे पर्व सामने हैं, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर 2026 को अरियरी बीआरसी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एक्टू नेता कमलेश प्रसाद ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने से रसोइयों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों के विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रसोइयों की छंटनी की प्रक्रिया तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोइयों से विद्यालयों में लंबे समय तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें वर्ष में केवल दस महीने का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ, ड्रेस, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए रसोइया अब चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में अरविंद सिंह, विभा देवी, पूनम देवी, कमली देवी, ममता देवी, विमली देवी, सीमा देवी सहित दर्जनों रसोइया शामिल हुए। कमलेश प्रसाद ने जिले के रसोइयों से 6 अक्टूबर 2026 को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे संपन्न हु1
- भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश हित मे कहा कि 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। सुनिये उन्होंने कहा..... मित्रों.... #ख़बरें Tv : भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश हित मे कहा कि 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।1
- अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के अध्यक्षता में1