Shuru
Apke Nagar Ki App…
उन्नाव विधानसभा भगवंत नगर 166 पशु चिकित्सालय सुमेरपुर। देखें पूरी खबर।
RN Vishwkarma
उन्नाव विधानसभा भगवंत नगर 166 पशु चिकित्सालय सुमेरपुर। देखें पूरी खबर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- करचलपुर गांव में गंदगी और जल भराव ने खोली स्वच्छता की पोल: पीडब्ल्यूडी विभाग पर उठे सवाल ब्रेकिंग फतेहपुर: *करचलपुर गांव में गंदगी और जलभराव ने खोली स्वच्छता व्यवस्था की पोल* बिंदकी/फतेहपुर। देवमई ब्लॉक की ग्राम पंचायत करचलपुर में बदहाल सफाई और जलनिकासी व्यवस्था ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गांव से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी, कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई, नाली और जलनिकासी के नाम पर पिछले करीब पांच वर्षों में ग्राम पंचायत से लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। जगह-जगह गंदगी और कीचड़ का अंबार जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पिछले पांच वर्षों में कराए गए सफाई, जलनिकासी और अन्य विकास कार्यों के भुगतान व अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही ब्लॉक प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और विकास खंड प्रशासन से सड़क पर जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी, नालियों की सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को साफ-सुथरा बनाने का दावा किया जा रहा है, वहीं करचलपुर की बदहाल तस्वीर सरकारी दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है।1
- राजकीय विद्यालय दौलापुरा दातागढ़ राजस्थान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार मिर्धा झंडा ध्वजारोहण किया गया छोटे बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया आईए देखते इसकी एक छोटी झलक स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन परिवार की ओर से समस्त भारत देशवासियों को 15 अगस्त दिन शनिवार स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जैसा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका राजकीय उच्च विद्यालय धौलपुरा दातारामगढ़ राजस्थान से अस्सी वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है सभी ग्राम वासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार मिर्धा जी महोदय जी ने किया मां सरस्वती जी की पूजा आराधना की गई सुरेश कुमार मिर्जा द्वारा झंडा का ध्वजारोहण किया गया उसके उपरांत सभी विद्यालय के अध्यापकों का माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम में शामिल होने वाली अध्यापिका श्रीमती अनीता वर्मा जी, रीता वर्मा, श्री मुकेश कुमार जी प्रधानाध्यापक श्री राम सिंह जी श्री मदन लोरा जी, श्री सुभाष जी मीना जी सरवन जी दीपाराम दूधी मोहन गढ़वाल जी और स्कूल अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया आईए देखते हैं इसकी एक छोटी सी झलक कानपुर से संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी की रिपोर्ट न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में चरस तस्करी का गौरखधंधा! इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में चरस तस्करी का गौरखधंधा! जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर में पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में चरस तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। फजलगंज पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 320 ग्राम चरस बरामद की, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल से चरस लाकर कानपुर समेत मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक सप्लाई करते थे। तस्करी के लिए ऑल्टो कार का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। #Kanpur #CrimeNews1
- कानपुर पहले आया देवी मां का संदेश फिर गिर गया मकान, आनन फानन में कर दिया था खाली पहले आया देवी मां का संदेश फिर गिर गया मकान, आनन फानन में कर दिया था खाली कल भीषण बारिश के बाद रात नौ बजे मकान का गिरा छज्जा,फिर ढह गया मकान पीड़ित के अनुसार घर में 6 फुट की लंबी देवी मां मूर्ति की रोज होती है पूजा शाम को मिला माता का संदेश और रात में ढह गया मकान, लेकिन माता की मूर्ति है सुरक्षित गलीमत रही की किसी की कोई जनहानि नहीं हुयी थाना कोतवाली क्षेत्र के बंगाली माहौल स्थित गोल कमरे के सामने का मामला।4
- कानपुर ब्रेकिंग थाना रायपुरवा क्षेत्र अंतर्गत अफीम कोठी पेट्रोल टंकी के पास देसी शराब के ठेके में रात में बेची जा रही शराब वीडियो हुआ वायरल...!!1
- उन्नाव भगवंत नगर विधानसभा 166,, विकास के नाम पर लगातार, सवालों के घेरे में। जनता माननीय विधायक जी के बैनर 4 साल बेमिसाल को सीधे ,नकारी रही है।3
- ब्रेकिंग फतेहपुर: *आधी रात पुलिस से भिड़े शातिर बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली—दो दबोचे गए* ब्रेकिंग फतेहपुर: *आधी रात पुलिस से भिड़े शातिर बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली—दो दबोचे गए* बकेवर/फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। देवमई नहर पुलिया के पास बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके से भागने का प्रयास कर रहे नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, सफेद रंग की बोलेरो, 12,500 रुपये नकद, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बकेवर और औंग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी से संबंधित मुकदमों में प्रकाश में आए थे। वहीं आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में अब तक फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।देर रात हुई पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।1
- कानपुर ब्रेकिंग सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के काफिले में बीच में गाड़ी लगाने से मना करने पर हंगामा। यूपी, कानपुर देहात जाते वक्त स्वागत के बाद चलते काफिले में गाड़ी जबरन घुसाने से सिक्योरिटी ने किया मना तो गगन ठाकुर ने सुरक्षाकर्मियों से की गाली गलौच नारामऊ से जिला पंचायत सदस्य गगन ठाकुर से बीच हाईवे अखिलेश यादव की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से की जमकर गाली गलौच। हाथ में अंबेडकर जी की प्रतिमा लेकर पुलिसकर्मियों ने जमकर गाली गलौच का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। 15 अगस्त को कानपुर देहात जाते समय बिल्हौर की पूरी घटना1
- घाटमपुर में दर्दनाक हादसा डंपर की चपेट में आया व्यक्ति मौके पर मौत! घाटमपुर में डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। 17 अगस्त 2026 को डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी घाटमपुर भेज दिया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। हादसे की इस घटना से इलाके में दुख का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।1