logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग फतेहपुर: *आधी रात पुलिस से भिड़े शातिर बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली—दो दबोचे गए* ब्रेकिंग फतेहपुर: *आधी रात पुलिस से भिड़े शातिर बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली—दो दबोचे गए* बकेवर/फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। देवमई नहर पुलिया के पास बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके से भागने का प्रयास कर रहे नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, सफेद रंग की बोलेरो, 12,500 रुपये नकद, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बकेवर और औंग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी से संबंधित मुकदमों में प्रकाश में आए थे। वहीं आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में अब तक फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।देर रात हुई पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

6 hrs ago
user_Rajesh Gautam
Rajesh Gautam
Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

ब्रेकिंग फतेहपुर: *आधी रात पुलिस से भिड़े शातिर बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली—दो दबोचे गए* ब्रेकिंग फतेहपुर: *आधी रात पुलिस से भिड़े शातिर बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली—दो दबोचे गए* बकेवर/फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। देवमई नहर पुलिया के पास बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रफीक पुत्र सफीक निवासी कछेवरा के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके से भागने का प्रयास कर रहे नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, सफेद रंग की बोलेरो, 12,500 रुपये नकद, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बकेवर और औंग थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी से संबंधित मुकदमों में प्रकाश में आए थे। वहीं आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में अब तक फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।देर रात हुई पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी शराब की दुकानों के बीच अवैध बिक्री का आरोप जांच की मांग ✍️.*ब्रेकिंग किशुनपुर* ➡️ *किशुनपुर में ठेकों से गांवों तक शराब पहुंचने के आरोप, निगरानी पर उठे सवाल* *निर्धारित दुकानों के बाहर बिक्री की शिकायत, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग उठाई* 🚨 *खागा/फतेहपुर।* ➡️ *किशुनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकानों से कथित तौर पर शराब गांवों तक पहुंचाकर बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है।* 🥸*ग्रामीणों का आरोप है कि किशुनपुर थाना क्षेत्र के सरकारी शराब ठेकों से आसपास के गांवों में शराब पहुंच रही है और निर्धारित दुकानों के बाहर भी बिक्री किए जाने की चर्चा है।* 🥸 ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मदतअलीपुर स्थित शराब की दुकान से पहाड़पुर, असहट, इटोलीपुर, रामपुर सरौली, मझिगवां, गुरवल, बहेरा, महेशपुर, मठेठा, अहमदगंज, तिहार सहित आसपास के गांवों में शराब पहुंचने की बात कही जा रही है। * ➡️ कुछ ग्रामीणों ने गांवों में परचून की दुकानों के माध्यम से भी शराब बेचे जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी शराब की दुकानों से शराब निकालकर निर्धारित लाइसेंस प्राप्त परिसर के बाहर बिक्री की जा रही है, तो आबकारी विभाग को संबंधित क्षेत्रों में जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 🫵 ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो विभागीय निगरानी के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों तक इसकी जानकारी क्यों नहीं पहुंच रही है। 🫵ग्रामीणों ने संबंधित गांवों में जांच कर शराब की बिक्री के स्रोत का पता लगाने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि शराब गांवों तक किस माध्यम से पहुंच रही है। 🫵 अब निगाह आबकारी विभाग की जांच और कार्रवाई पर टिकी है। विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    सरकारी शराब की दुकानों के बीच अवैध बिक्री का आरोप जांच की मांग
✍️.*ब्रेकिंग किशुनपुर* 
➡️ *किशुनपुर में ठेकों से गांवों तक शराब पहुंचने के आरोप, निगरानी पर उठे सवाल*
*निर्धारित दुकानों के बाहर बिक्री की शिकायत, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग उठाई*
🚨  *खागा/फतेहपुर।*
➡️  *किशुनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकानों से कथित तौर पर शराब गांवों तक पहुंचाकर बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है।*
🥸*ग्रामीणों का आरोप है कि किशुनपुर थाना क्षेत्र के सरकारी शराब ठेकों से आसपास के गांवों में शराब पहुंच रही है और निर्धारित दुकानों के बाहर भी बिक्री किए जाने की चर्चा है।*
🥸  ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मदतअलीपुर स्थित शराब की दुकान से पहाड़पुर, असहट, इटोलीपुर, रामपुर सरौली, मझिगवां, गुरवल, बहेरा, महेशपुर, मठेठा, अहमदगंज, तिहार सहित आसपास के गांवों में शराब पहुंचने की बात कही जा रही है।
* ➡️  कुछ ग्रामीणों ने गांवों में परचून की दुकानों के माध्यम से भी शराब बेचे जाने का आरोप लगाया है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी शराब की दुकानों से शराब निकालकर निर्धारित लाइसेंस प्राप्त परिसर के बाहर बिक्री की जा रही है, तो आबकारी विभाग को संबंधित क्षेत्रों में जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
🫵 ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो विभागीय निगरानी के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों तक इसकी जानकारी क्यों नहीं पहुंच रही है।
🫵ग्रामीणों ने संबंधित गांवों में जांच कर शराब की बिक्री के स्रोत का पता लगाने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि शराब गांवों तक किस माध्यम से पहुंच रही है।
🫵  अब निगाह आबकारी विभाग की जांच और कार्रवाई पर टिकी है। विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Singer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक आईपीएस अधिकारी की मां की हुई हत्या प्राप्त सूत्रों से लूट की वारदात को अंजाम देते की गई हत्या। देखें पूरी खबर।
    1
    उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक आईपीएस अधिकारी की मां की हुई हत्या
प्राप्त सूत्रों से लूट की वारदात को अंजाम देते की गई हत्या।
देखें पूरी खबर।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली। आदित्य हत्याकांड मामले में न्यायालय के फैसले के बाद आदित्य की बहन ने दो आरोपियों के बरी होने पर निराशा जताई है। वहीं, मामले में 14 आरोपियों को सजा सुनाए जाने पर उन्होंने न्यायालय का धन्यवाद किया। आदित्य की बहन का कहना है कि परिवार को न्याय की उम्मीद थी। दो आरोपियों के बरी होने से उन्हें निराशा हुई है, हालांकि 14 आरोपियों को दोषी ठहराकर सजा दिए जाने के फैसले से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए आगे भी न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
    1
    रायबरेली। आदित्य हत्याकांड मामले में न्यायालय के फैसले के बाद आदित्य की बहन ने दो आरोपियों के बरी होने पर निराशा जताई है। वहीं, मामले में 14 आरोपियों को सजा सुनाए जाने पर उन्होंने न्यायालय का धन्यवाद किया।
आदित्य की बहन का कहना है कि परिवार को न्याय की उम्मीद थी। दो आरोपियों के बरी होने से उन्हें निराशा हुई है, हालांकि 14 आरोपियों को दोषी ठहराकर सजा दिए जाने के फैसले से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए आगे भी न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई। बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया
हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे।
महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई।
बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिव्यांग महेश की दुर्घटना में मौत के बाद घाटमपुर अन्त्येष्टि स्थल पर अग्नि दी गई कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को ट्रक नं UP 78 HN 0684 ने जोर दार टक्कर मार दी थी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी ।कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से दिव्यांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। शव का पोस्टमार्टम होकर शव को शास्त्री नगर घाटमपुर लाया गया। जिसको देखकर सबकी आंखों से आंसू निकल पड़े। परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। शव को घाटमपुर अन्त्येष्टि स्थल पर अग्नि दाह किया गया । मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मृतक ही घर की परवरिश करता था। अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। यह परिवार व मोहल्ले के लोग बाते करते नजर आए।
    2
    दिव्यांग महेश की दुर्घटना में मौत के बाद घाटमपुर अन्त्येष्टि स्थल पर अग्नि दी गई 
कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को  ट्रक नं UP 78 HN 0684 ने जोर दार टक्कर मार दी थी 
जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी ।कानपुर से हमीरपुर की ओर जा  रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से दिव्यांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है।  शव का पोस्टमार्टम होकर शव को शास्त्री नगर घाटमपुर लाया गया। जिसको देखकर सबकी आंखों से आंसू निकल पड़े। परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। शव को घाटमपुर अन्त्येष्टि स्थल पर अग्नि दाह किया गया । मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मृतक ही घर की परवरिश करता था। अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। यह परिवार व मोहल्ले के लोग बाते करते नजर आए।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उन्नाव विधानसभा भगवंत नगर 166 पशु चिकित्सालय सुमेरपुर। देखें पूरी खबर।
    1
    उन्नाव विधानसभा भगवंत नगर 166 पशु चिकित्सालय सुमेरपुर। 

देखें पूरी खबर।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बक्सरा गांव की सड़कें बदहाल, ग्रामीण परेशान आज दिनांक 18/08/2026 को विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के बक्सरा गांव में पहुंचकर सड़कों की स्थिति देखी। गांव की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के कारण रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि बक्सरा गांव की सड़कों की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। घाटमपुर की जनता की समस्याओं की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।
    1
    बक्सरा गांव की सड़कें बदहाल, ग्रामीण परेशान
आज दिनांक 18/08/2026 को विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के बक्सरा गांव में पहुंचकर सड़कों की स्थिति देखी। गांव की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
खराब सड़कों के कारण रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि बक्सरा गांव की सड़कों की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
घाटमपुर की जनता की समस्याओं की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। पतहा गांव के पास एक बेकाबू बस ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। पतहा गांव के पास एक बेकाबू बस ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    2
    फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। पतहा गांव के पास एक बेकाबू बस ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
फतेहपुर। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। पतहा गांव के पास एक बेकाबू बस ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाने के एसएसआई और महिला एसआई पर जबरिया समझौता करने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे मलखान यादव ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की इसी बीच थाने के एस एस आई दुर्गेश राय, महिला एसआई प्रियंका ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इसी बीच पीड़िता ने कहा कि उनके मध्य समझौता हो गया है। अब वह कार्यवाही नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया है। महिला पूर्व में भी मायके में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
    1
    दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाने के एसएसआई और महिला एसआई पर जबरिया समझौता करने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। 
कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे मलखान यादव ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की इसी बीच थाने के एस एस आई दुर्गेश राय, महिला एसआई प्रियंका ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत सौंपकर  न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इसी बीच पीड़िता ने कहा कि उनके मध्य समझौता हो गया है। अब वह कार्यवाही नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया है। महिला पूर्व में भी मायके में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.