दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाने के एसएसआई और महिला एसआई पर जबरिया समझौता करने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे मलखान यादव ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की इसी बीच थाने के एस एस आई दुर्गेश राय, महिला एसआई प्रियंका ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इसी बीच पीड़िता ने कहा कि उनके मध्य समझौता हो गया है। अब वह कार्यवाही नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया है। महिला पूर्व में भी मायके में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाने के एसएसआई और महिला एसआई पर जबरिया समझौता करने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे मलखान यादव ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की इसी बीच थाने के एस एस आई दुर्गेश राय, महिला एसआई प्रियंका ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इसी बीच पीड़िता ने कहा कि उनके मध्य समझौता हो गया है। अब वह कार्यवाही नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया है। महिला पूर्व में भी मायके में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
- चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई। बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- दिव्यांग महेश की दुर्घटना में मौत के बाद घाटमपुर अन्त्येष्टि स्थल पर अग्नि दी गई कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को ट्रक नं UP 78 HN 0684 ने जोर दार टक्कर मार दी थी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी ।कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से दिव्यांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। शव का पोस्टमार्टम होकर शव को शास्त्री नगर घाटमपुर लाया गया। जिसको देखकर सबकी आंखों से आंसू निकल पड़े। परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। शव को घाटमपुर अन्त्येष्टि स्थल पर अग्नि दाह किया गया । मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मृतक ही घर की परवरिश करता था। अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। यह परिवार व मोहल्ले के लोग बाते करते नजर आए।2
- बक्सरा गांव की सड़कें बदहाल, ग्रामीण परेशान आज दिनांक 18/08/2026 को विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के बक्सरा गांव में पहुंचकर सड़कों की स्थिति देखी। गांव की सड़कें बेहद खराब हालत में हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के कारण रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि बक्सरा गांव की सड़कों की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। घाटमपुर की जनता की समस्याओं की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।1
- नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- हमीरपुर :पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 किए जाने की सौगात हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर में मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन एवं संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में ड्यूटी भत्ता ₹500 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे। जनपद हमीरपुर में कार्यरत 228 पीआरडी जवानों को भी बढ़े हुए ड्यूटी भत्ते का लाभ प्राप्त होगा। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2019 में ₹250 से बढ़ाकर ₹375, वर्ष 2022 में ₹375 से बढ़ाकर ₹395 तथा 01 अप्रैल 2025 से ₹395 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन किया गया था। अब मुख्यमंत्री जी द्वारा इसे बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की सौगात दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में ड्यूटी भत्ते के लिए ₹507.24 करोड़ की व्यवस्था की गई है तथा अनुपूरक अनुदान के माध्यम से ₹45 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधीन कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुपूरक अनुदान के अंतर्गत नई मांग के माध्यम से पीआरडी परिवार कल्याण योजना हेतु ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए प्रस्तावित ₹22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण की जानकारी भी साझा की गई। इसका निर्माण ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर, लखनऊ में किया जाना है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को नामित किया जा चुका है तथा ₹4.70 करोड़ की प्रथम किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्री अजय कुमार वर्मा एवं श्री सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पीआरडी जवान शासन-प्रशासन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कल्याण एवं सुविधाओं में वृद्धि से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।1
- त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस ▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस ▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी ▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं ▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं ▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मौदहा तहसील का मामला।1
- वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव ने कोतवाली में दिया शिकायती पत्र पुलिस से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग ब्रेकिंग न्यूज — कोंच, जालौन कोंच तहसील में 61(ख) बनवाने को लेकर लेखपाल पर गंभीर आरोप वकील ने लेखपाल पर 100 रुपये सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप वकील का आरोप- जेब से 500 रुपये भी निकाल लिए गए मामले को लेकर तहसील परिसर में लेखपालों और वकीलों की जुटी भीड़ विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति लेखपाल कृष्ण बिहारी और एसडीएम अभिनव कुमार का पक्ष अभी सामने आना बाकी2
- दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाने के एसएसआई और महिला एसआई पर जबरिया समझौता करने का गंभीर आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के एक वार्ड की निवासी पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त की रात मकान मालिक के बेटे मलखान यादव ने कमरे में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 15 अगस्त को उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की इसी बीच थाने के एस एस आई दुर्गेश राय, महिला एसआई प्रियंका ने उसके ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया और मुकदमा नहीं दर्ज किया। मंगलवार को पीड़िता पति के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इसी बीच पीड़िता ने कहा कि उनके मध्य समझौता हो गया है। अब वह कार्यवाही नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं लिखा गया है। महिला पूर्व में भी मायके में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।1