logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

2 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    1
    नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण
रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर 
कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सागर रोड स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।
    3
    सागर रोड  स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत 
कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को  ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी  जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा  रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
    1
    वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल
वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज मंजय सिंह।* ब्रैकिंग न्यूज
    1
    *बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज मंजय सिंह।*
ब्रैकिंग न्यूज
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी। स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
    2
    बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी।
स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर फजलगंज थाना क्षेत्र से एक कार में दो अभियुक्तों के साथ में 15 किलो 320 ग्राम चरस बरामद कानपुर फजलगंज थाना क्षेत्र से एक कार में दो अभियुक्तों के साथ में 15 किलो 320 ग्राम चरस बरामद
    1
    कानपुर फजलगंज थाना क्षेत्र से एक कार में दो अभियुक्तों के साथ में 15 किलो 320 ग्राम चरस बरामद
कानपुर फजलगंज थाना क्षेत्र से एक कार में दो अभियुक्तों के साथ में 15 किलो 320 ग्राम चरस बरामद
    user_लाला यादव न्यूज़ रिपोर्टर
    लाला यादव न्यूज़ रिपोर्टर
    Court reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश अमेठी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता 24 घंटे हाउस अरेस्ट के बाद रिहा नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश अमेठी से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिव्यां दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता बिहारगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार जी द्वारा एक वीडियो प्रकाशित किया जा रहा है 24 घंटे की हाउस अरेस्ट के बाद दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता रिहा, सरकार ने मांगें मानने का दिया लिखित आश्वासन अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को 24 घंटे की हाउस अरेस्ट के बाद सोमवार, 17 अगस्त को प्रातः करीब 10 बजे रिहा कर दिया गया। दिनेश कुमार गुप्ता दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, 16 अगस्त को उनके आवास पर अमेठी पुलिस पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उन्हें लगातार करीब 24 घंटे तक उनके आवास पर ही रखा गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच 17 अगस्त को लखनऊ में दिव्यांग महागठबंधन के आह्वान पर दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के दौरान प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने दिव्यांगजनों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। रिहाई के बाद दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन दिया जाना उत्तर प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजनों की जीत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करता आ रहा है। दिनेश कुमार गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बावजूद मांगों पर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई, तो दिव्यांगजन पुनः आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश अमेठी  राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता 24 घंटे हाउस अरेस्ट के बाद रिहा 
नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश अमेठी से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिव्यां दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता बिहारगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार जी द्वारा एक वीडियो प्रकाशित किया जा रहा है
24 घंटे की हाउस अरेस्ट के बाद दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता रिहा, सरकार ने मांगें मानने का दिया लिखित आश्वासन
अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को 24 घंटे की हाउस अरेस्ट के बाद सोमवार, 17 अगस्त को प्रातः करीब 10 बजे रिहा कर दिया गया। दिनेश कुमार गुप्ता दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे।
दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, 16 अगस्त को उनके आवास पर अमेठी पुलिस पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उन्हें लगातार करीब 24 घंटे तक उनके आवास पर ही रखा गया।
उन्होंने बताया कि इसी बीच 17 अगस्त को लखनऊ में दिव्यांग महागठबंधन के आह्वान पर दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के दौरान प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने दिव्यांगजनों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
रिहाई के बाद दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा मांगों के समाधान का लिखित आश्वासन दिया जाना उत्तर प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजनों की जीत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करता आ रहा है।
दिनेश कुमार गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बावजूद मांगों पर निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई, तो दिव्यांगजन पुनः आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी।
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। 100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।
    1
    प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है।
100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा
इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.