logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। 100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।

5 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। 100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी। स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
    2
    बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी।
स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    1
    नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण
रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर 
कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सागर रोड स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।
    3
    सागर रोड  स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत 
कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को  ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी  जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा  रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
    1
    वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल
वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज मंजय सिंह।* ब्रैकिंग न्यूज
    1
    *बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज मंजय सिंह।*
ब्रैकिंग न्यूज
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई। *200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है। *100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।
    1
    हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई।
*200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित*
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं।
स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है।
*100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ*
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।
ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 
🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। 
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। 
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। 100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।
    1
    प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है।
100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा
इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.