हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई। *200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है। *100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।

- प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। 100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।1
- शकूराबाद में दो बाइकों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे दो बाईकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस सहित 108 एंबुलेंस ने घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। जानकारी अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र से देवमई गांव निवासी उमेश पुत्र दयाराम उम्र 20 वर्ष तथा बलवान वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा उम्र 21 वर्ष दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर शकूराबाद की तरफ से देवमई की ओर जा रहे थे वही ग्राम निबिया खेड़ा थाना सजेती जनपद कानपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र सत्यनारायण उम्र लगभग 26 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर शकूराबाद की ओर आ रहा था तभी बताया जा रहा है कि दोनों बाईकों की टक्कर में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक के छतिग्रस्त हुई। वही सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने 108 एंबुलेंस सहायता वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार हेतु भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सही उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। डॉक्टर जगज्योति सिंह ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में उमेश, बलवान और संदीप 108 एंबुलेंस से अभी कुछ देर पहले अस्पताल आए हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है और सही उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है घायलों के परिजन आ चुके हैं जो जिला अस्पताल ले जा रहे हैं।2
- नाग पंचमी के पावन पर्व पर महोबा में चौरसिया समाज सेवा समिति की ओर से भव्य नाग बाबा शोभा यात्रा निकाली1
- सागर रोड स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।3
- वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।1
- हमीरपुर :कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर, गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक हुआ बीज वितरण हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान खरीफ एवं रबी कृषि वर्ष में बीज वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप इस वर्ष जनपद में बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान वर्ष में गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज का वितरण किया गया है। इससे बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हुए हैं तथा उन्हें समय से उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उन्नतशील बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण कराया जा रहा है। बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा बीज वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। कृषि उत्पादन बढ़ाने और कृषकों की आय में वृद्धि के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद में बीज वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज वितरण होना इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।1
- राठ से दिल्ली जा रही चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकल बाल बाल बचे यात्री ➡️ राठ से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस ➡️ चिकासीशंदं पुल पर चढ़ते समय अचानक निकले दोनों टायर ➡️ टायर निकलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप ➡️ चालक ने बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोका ➡️ बस में सवार 5-6 यात्री बाल-बाल बचे ➡️ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ➡️ डिपो प्रभारी ने फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण ➡️ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी1
- जेन जी का असर: पॉलिटेक्निक छात्र ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में छात्र ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का वीडियो इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्र के आरोपों और सवालों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। करीब 18 वर्ष पूर्व कस्बे में स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन में निर्माण के बाद से अब तक रंग-रोगन न कराए जाने पर छात्र ने नाराजगी जताई है। छात्र ने वीडियो के माध्यम से सवाल उठाया कि कॉलेज के रखरखाव और मेंटीनेंस के लिए मिलने वाला बजट आखिर कहां खर्च हो रहा है। उसने कॉलेज भवन की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। छात्र का कहना है कि वह पिछले दो सेमेस्टर से कॉलेज में अध्ययनरत है, लेकिन इस दौरान कॉलेज की कर्मशाला का ताला तक नहीं खोला गया। छात्र ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करने का अवसर भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण किस तरह हो रहा है, यह बड़ा सवाल है। वीडियो में छात्र ने कॉलेज प्रशासन से इन सभी सवालों का जवाब देने की मांग की है। छात्र द्वारा बेबाकी से कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य गीता गौतम से बात करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कुछ देर बाद बात करने की बात कही, लेकिन इसके बाद फोन नहीं उठाया। कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ सका।1
- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की लगाई गुहार हमीरपुर : घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग मकान मालिक के बेटे पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप परिजनों के मजदूरी पर जाने के दौरान वारदात का आरोप पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार सुमेरपुर थाना क्षेत्र का मामला1