logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर, गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक हुआ बीज वितरण हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान खरीफ एवं रबी कृषि वर्ष में बीज वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप इस वर्ष जनपद में बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान वर्ष में गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज का वितरण किया गया है। इससे बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हुए हैं तथा उन्हें समय से उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उन्नतशील बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण कराया जा रहा है। बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा बीज वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। कृषि उत्पादन बढ़ाने और कृषकों की आय में वृद्धि के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद में बीज वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज वितरण होना इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।

5 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

हमीरपुर :कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर, गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक हुआ बीज वितरण हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान खरीफ एवं रबी कृषि वर्ष में बीज वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप इस वर्ष जनपद में बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान वर्ष में गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज का वितरण किया गया है। इससे बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हुए हैं तथा उन्हें समय से उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उन्नतशील बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण कराया जा रहा है। बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा बीज वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। कृषि उत्पादन बढ़ाने और कृषकों की आय में वृद्धि के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद में बीज वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज वितरण होना इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई। *200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है। *100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।
    1
    हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई।
*200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित*
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं।
स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है।
*100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ*
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।
ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 
🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। 
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। 
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *छात्रावास में रह रहे छात्रों की अचानक खराब हुई तबीयत।* बांदा के प्राइवेट आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत हो जाने से विद्यालय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चों की मौत हो जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो जाते हैं, जहां देर रात को आवासीय विद्यालय के दो छात्रों को अस्पताल लाया जाता है, जहां एक की मौत हो जाती है और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है और उसकी भी मौत हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन पर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं की उचित इलाज न होने और दूषित खान-पान की वजह से मौत होने की बात कही जा रही। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील के पुरवा मे *B.L आवासीय विद्यालय* में पढ़ने वाले दो छात्र, जिनमे एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, को जिला अस्पताल में देर रात को भर्ती कराया गया था। जहां जिला अस्पताल में ही एक की मौत हो गई और दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनीत सचान ने बताया दो बच्चों को देर रात को लाया गया था एक की दर्दनाक मौत अस्पताल में हो चुकी दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे को जहरीले कीड़े जैसे काटने का अंदेशा लगाया जा रहा है फिर हाल मौत के वास्तविक कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। *मृतक के भाई उत्कर्ष ने* बताया की देर रात को मेरे भाई के पेट में दर्द हो रहा था उसको समय से इलाज नहीं मिला, बताया कि कक्षा 2 का विद्यार्थी था जिसका नाम अरुण है। और वही दूसरे छात्र का नाम नितिन है जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही। *प्रीती मृतक की मां* ने बताया कि महेदु थाना चिल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं मेरा बच्चा अरुण कक्षा 2 का विद्यार्थी था पता नहीं विद्यालय के लोगों ने क्या खिलाया कि उसकी मौत हो गई? मां ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा दूसरा बच्चा भी आवासीय विद्यालय में ही पड़ता है तबीयत खराब होने पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा मेरे बच्चे से फोन तक नहीं करवाया गया। बड़े बेटे ने फोन करने के लिए कहा लेकिन किसी ने फोन नहीं दिया। घटना की जानकारी सुबह ही पता चली जब उसकी मौत हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह* के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चों के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने पर जुटी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सिंह
    1
    *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।*
*दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।*
*बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।*
*दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।*
*छात्रावास में रह रहे छात्रों की अचानक खराब हुई तबीयत।*
बांदा के प्राइवेट आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत हो जाने से विद्यालय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चों की मौत हो जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो जाते हैं, जहां देर रात को आवासीय विद्यालय के दो छात्रों को अस्पताल लाया जाता है, जहां एक की मौत हो जाती है और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है और उसकी भी मौत हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन पर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं की उचित इलाज न होने और दूषित खान-पान की वजह से मौत होने की बात कही जा रही।
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील के पुरवा मे *B.L आवासीय विद्यालय* में पढ़ने वाले दो छात्र, जिनमे एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, को जिला अस्पताल में देर रात को भर्ती कराया गया था। जहां जिला अस्पताल में ही एक की मौत हो गई और दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई थी।
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनीत सचान ने बताया दो बच्चों को देर रात को लाया गया था एक की दर्दनाक मौत अस्पताल में हो चुकी दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे को जहरीले कीड़े जैसे काटने का अंदेशा लगाया जा रहा है फिर हाल मौत के वास्तविक कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
*मृतक के भाई उत्कर्ष ने* बताया की देर रात को मेरे भाई के पेट में दर्द हो रहा था उसको समय से इलाज नहीं मिला, बताया कि कक्षा 2 का विद्यार्थी था जिसका नाम अरुण है। और वही दूसरे छात्र का नाम नितिन है जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही।
*प्रीती मृतक की मां* ने बताया कि महेदु थाना चिल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं मेरा बच्चा अरुण कक्षा 2 का विद्यार्थी था पता नहीं विद्यालय के लोगों ने क्या खिलाया कि उसकी मौत हो गई? मां ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा दूसरा बच्चा भी आवासीय विद्यालय में ही पड़ता है तबीयत खराब होने पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा मेरे बच्चे से फोन तक नहीं करवाया गया। बड़े बेटे ने फोन करने के लिए कहा लेकिन किसी ने फोन नहीं दिया। घटना की जानकारी सुबह ही पता चली जब उसकी मौत हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह* के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चों के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने पर जुटी है।
बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सिंह
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी। स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
    2
    बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी।
स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 बांदा में सड़क पर ‘रईसजादों’ की स्टंटबाजी! क्या कानून की चौखट पर हैसियत भी देखी जाती है? सड़कें किसी की निजी जागीर नहीं, जहां रफ्तार के नशे में जिंदगी से खिलवाड़ किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो बांदा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह केवल यातायात नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि स्वयं और राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गंभीर हरकत है।लेकिन असली सवाल स्टंट से भी बड़ा है—क्या कानून की नजर में चेहरे और हैसियत देखकर नियमों का रंग बदल जाता है?अगर यही दुस्साहस किसी गरीब या आम आदमी ने किया होता, तो क्या चालान, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की तलवार इतनी देर तक म्यान में रहती?कानून की खूबसूरती इसी में है कि उसकी तराजू पर न गरीबी भारी हो, न रसूख। अपराध यदि अपराध है, तो उसका मूल्यांकन व्यक्ति की जेब से नहीं, उसके कृत्य से होना चाहिए। अब नजर यातायात पुलिस पर है— क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वाहन और चालक की पहचान की जाएगी? क्या नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी?क्योंकि सड़क पर स्टंट सिर्फ करतब नहीं, किसी अनजान परिवार के लिए मातम का कारण भी बन सकता है।🔥 हैसियत चाहे कितनी भी बड़ी हो, कानून से बड़ी नहीं होनी चाहिए।नियम गरीब के लिए डंडा और रसूखदार के लिए तमाशा बन जाएं—तो फिर सवाल सड़क पर नहीं, व्यवस्था के माथे पर खड़ा होता है।
    1
    🚨 बांदा में सड़क पर ‘रईसजादों’ की स्टंटबाजी! क्या कानून की चौखट पर हैसियत भी देखी जाती है?
सड़कें किसी की निजी जागीर नहीं, जहां रफ्तार के नशे में जिंदगी से खिलवाड़ किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो बांदा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह केवल यातायात नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि स्वयं और राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गंभीर हरकत है।लेकिन असली सवाल स्टंट से भी बड़ा है—क्या कानून की नजर में चेहरे और हैसियत देखकर नियमों का रंग बदल जाता है?अगर यही दुस्साहस किसी गरीब या आम आदमी ने किया होता, तो क्या चालान, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की तलवार इतनी देर तक म्यान में रहती?कानून की खूबसूरती इसी में है कि उसकी तराजू पर न गरीबी भारी हो, न रसूख। अपराध यदि अपराध है, तो उसका मूल्यांकन व्यक्ति की जेब से नहीं, उसके कृत्य से होना चाहिए।
अब नजर यातायात पुलिस पर है—
क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वाहन और चालक की पहचान की जाएगी? क्या नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी?क्योंकि सड़क पर स्टंट सिर्फ करतब नहीं, किसी अनजान परिवार के लिए मातम का कारण भी बन सकता है।🔥 हैसियत चाहे कितनी भी बड़ी हो, कानून से बड़ी नहीं होनी चाहिए।नियम गरीब के लिए डंडा और रसूखदार के लिए तमाशा बन जाएं—तो फिर सवाल सड़क पर नहीं, व्यवस्था के माथे पर खड़ा होता है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    1
    नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण
रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर 
कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर :चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, करियर और भविष्य को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव राठ (हमीरपुर)। तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा छात्र संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं, शैक्षिक आवश्यकताओं, करियर संबंधी चिंताओं तथा सामाजिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और सहज संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया। छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न करियर विकल्पों, लक्ष्य निर्धारण तथा भविष्य की पढ़ाई से संबंधित अनेक प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मन में उठने वाले प्रश्नों का सही समय पर समाधान और उचित मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अत्यंत जागरूक, प्रतिभाशाली एवं नई संभावनाओं के प्रति सजग है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, शैक्षिक विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना भी है। *करियर काउंसलिंग को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षक और अधिकारी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका* जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों की क्षमताओं एवं रुचियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, इसलिए उन्हें शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ-साथ करियर संबंधी परामर्श देने के लिए और अधिक सक्षम बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके मार्गदर्शन में सहभागी बनेंगे। एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को समझेंगे तथा उन्हें शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच उचित माध्यम से अपनी बात रखने का संदेश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों के बीच सहज एवं आत्मीय वातावरण में किए गए संवाद से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा जनपद के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ इस प्रकार के संवाद को उनके शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया गया।
    2
    हमीरपुर :चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, करियर और भविष्य को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव
राठ (हमीरपुर)। तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा छात्र संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं, शैक्षिक आवश्यकताओं, करियर संबंधी चिंताओं तथा सामाजिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और सहज संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया।
छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न करियर विकल्पों, लक्ष्य निर्धारण तथा भविष्य की पढ़ाई से संबंधित अनेक प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मन में उठने वाले प्रश्नों का सही समय पर समाधान और उचित मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अत्यंत जागरूक, प्रतिभाशाली एवं नई संभावनाओं के प्रति सजग है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, शैक्षिक विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना भी है।
*करियर काउंसलिंग को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षक और अधिकारी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका*
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों की क्षमताओं एवं रुचियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, इसलिए उन्हें शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ-साथ करियर संबंधी परामर्श देने के लिए और अधिक सक्षम बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके मार्गदर्शन में सहभागी बनेंगे। एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को समझेंगे तथा उन्हें शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच उचित माध्यम से अपनी बात रखने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों के बीच सहज एवं आत्मीय वातावरण में किए गए संवाद से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा जनपद के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ इस प्रकार के संवाद को उनके शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया गया।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
    4
    बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.