Shuru
Apke Nagar Ki App…
राठ से दिल्ली जा रही चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकल बाल बाल बचे यात्री ➡️ राठ से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस ➡️ चिकासीशंदं पुल पर चढ़ते समय अचानक निकले दोनों टायर ➡️ टायर निकलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप ➡️ चालक ने बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोका ➡️ बस में सवार 5-6 यात्री बाल-बाल बचे ➡️ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ➡️ डिपो प्रभारी ने फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण ➡️ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी
ISLAM
राठ से दिल्ली जा रही चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकल बाल बाल बचे यात्री ➡️ राठ से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस ➡️ चिकासीशंदं पुल पर चढ़ते समय अचानक निकले दोनों टायर ➡️ टायर निकलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप ➡️ चालक ने बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोका ➡️ बस में सवार 5-6 यात्री बाल-बाल बचे ➡️ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ➡️ डिपो प्रभारी ने फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण ➡️ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकले, बड़ा हादसा टला हमीरपुर। राठ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चिकासी थाना क्षेत्र में पुल पर चढ़ते समय बस के दोनों पिछले टायर अचानक निकल गए। बस में करीब 5-6 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस पुल पर चढ़ रही थी, तभी पिछले हिस्से के दोनों टायर निकल गए। घटना के बाद बस को रोक दिया गया और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। चलती बस के दोनों टायर निकलने की घटना ने रोडवेज बसों की फिटनेस और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा बस की तकनीकी स्थिति और फिटनेस की जांच कराए जाने की जरूरत है।1
- न्यायालय से फरार हुआ इनामी अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की घेराबंदी के आगे नहीं टिक सकी फरारी की कहानी बांदा। कानून की पकड़ से पहले भागने का दुस्साहस आखिरकार पुलिस की सतर्कता और लगातार पीछा करने की रणनीति के सामने टिक नहीं सका। 14 अगस्त को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हुआ एनडीपीएस अभियुक्त संजय उर्फ तन्नु रविवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना तिंदवारी, थाना चिल्ला और एसओजी की संयुक्त टीम बरेठी-असकरन मोड़ पपरेंदा रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फरार अभियुक्त तमंचा लेकर मिरगहनी पुल से पहले सत्तीमाई मंदिर के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह गिरफ्तारी महज एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पुलिस के लिए उस चुनौती का जवाब भी है जो न्यायालय परिसर से फरारी के रूप में सामने आई थी। फरार होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे उसकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और आखिरकार दो दिन के भीतर उसकी लोकेशन तक पहुंच गई। संजय उर्फ तन्नु पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने ₹25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। मगर इस पूरे घटनाक्रम का एक दूसरा और गंभीर पहलू भी है—न्यायालय से पेशी के दौरान एक अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने फरार अभियुक्त को तो पकड़ लिया, लेकिन यह सवाल अपनी जगह कायम है कि आखिर न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह से एक आरोपी को सुरक्षा घेरे को भेदकर निकल जाने का अवसर मिला कैसे? अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस की सफलता है, लेकिन ऐसी घटनाएं व्यवस्था को यह याद दिलाती हैं कि अपराधी की चालाकी से ज्यादा मजबूत कानून की निगरानी होनी चाहिए। क्योंकि न्याय की चौखट से अपराधी का भाग निकलना केवल पुलिस की चुनौती नहीं, बल्कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था की परीक्षा होती है।1
- गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत, मची अफरा तफरी। गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत, मची अफरा तफरी। तिंदवारी बांदा फतेहपुर राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के निकट रविवार की शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रेलर नें एक साइकिल सवाल मजदूर को टक्कर मार दी । हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। बांदा फतेहपुर राजमार्ग पर बांदा से गिट्टी लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बबेरू थाना क्षेत्र के रगौली निवासी इंद्रपाल वर्मा का 32 वर्षीय पुत्र संतोष वर्मा साइकिल से अपनी ससुराल तेरहीमाफी छठी समारोह में शामिल होने जा रहा था ।इस दौरान तिराहे के पास बांदा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई । ट्रेलर चालक चालक मौके से टेलर छोड़कर भाग निकला। घटना से परिवार में कोहरा मच गया मृतक अपने पीछे पत्नी मीरा चार बच्चों को छोड़ गया है। पत्नी मीरा ने बताया कि ईट भट्टे में पथाई का काम करके परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया है। चल ही माफी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयकरण वर्मा ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है।गांव में चुन्नू वर्मा के छठी का कार्यक्रम था उसी में शामिल होने वह आ रहा था पत्नी मायके में ही थी। घटना से खुशी की जगह परिवार में मातम छा गया।1
- सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी सायर गांव के बाजार में वारदात हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित संतोष कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संतोष कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बाजार के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए थे। इसी दौरान बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गए। सब्जी खरीदकर लौटने पर बाइक गायब देख युवक ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ की। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने बिवांर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने और बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- *तिरंगे का अपमान-बिना 'अशोक चक्र' के फहरा दिया झंडा* बाँदा। 15 अगस्त के दिन जब पूरा देश तिरंगे को सलाम कर रहा था, उसी दिन उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के तिंदवारी ब्लॉक में राष्ट्रीय ध्वज की शान को तार-तार कर दिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा, तिंदवारी शाखा में स्वतंत्रता दिवस पर जो झंडा फहराया गया, उसमें बीच का 'अशोक चक्र' ही गायब था। यानी ये तिरंगा नहीं, तिरंगे का मजाक था।सबसे शर्मनाक बात ये रही कि बैंक कर्मियों को गलती दिखी, फिर भी किसी ने झंडा उतारकर सही झंडा लगाने की जहमत नहीं उठाई। बिना चक्र वाला झंडा फहराकर सभी अंदर चले गए और देशभक्ति का ढोंग करके निकल लिए।किसी जागरूक नागरिक ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। अब लोग सवाल कर रहे हैं - क्या सरकारी संस्थानों में राष्ट्रभक्ति सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है?_ वीडियो वायरल होते ही जिले भर में गुस्सा है। लोगों का कहना है जिन हाथों से तिरंगा फहराया जाना था, उन्हीं हाथों से उसका अपमान हुआ। ये माफी लायक गलती नहीं है। दोषी बैंक कर्मियों पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत सख्त कार्रवाई हो और बैंक प्रबंधन को भी जवाबदेह ठहराया जाए।जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो के बाद अब जांच के आदेश तय माने जा रहे हैं।2
- 20 वर्षों से सड़क का इंतजार! बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर ग्रामीण, आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे विकासखंड देवमई की ग्राम पंचायत करनपुर कपरिया ऊसर में सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 20 वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ। बदहाल रास्ते से रोजाना ग्रामीणों को आवागमन करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर विकासखंड स्तर पर निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या ग्रामीणों को इसी बदहाल रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। #फतेहपुर #देवमई #करनपुर #कपरियाऊसर #फतेहपुरन्यूज #यूपी_न्यूज #उत्तरप्रदेश #ग्रामीणसमस्या #सड़कसमस्या #विकासखंडदेवमई #विकासकीपोल #ब्रेकिंगन्यूज #लोकलन्यूज #वायरलन्यूज #न्यूजअपडेट #श्रीकृष्णनिषाद #ShareChat #Trending #Viral #UPNews1
- राठ से दिल्ली जा रही चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकल बाल बाल बचे यात्री ➡️ राठ से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस ➡️ चिकासीशंदं पुल पर चढ़ते समय अचानक निकले दोनों टायर ➡️ टायर निकलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप ➡️ चालक ने बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोका ➡️ बस में सवार 5-6 यात्री बाल-बाल बचे ➡️ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ➡️ डिपो प्रभारी ने फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण ➡️ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी1
- शिवभक्तों के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराया भंडारा बांदा। पवित्र सावन माह के अवसर पर शिव भक्तों और कांवड़ लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर शिव भक्तों की सेवा की। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- *कीचड़ में खड़े होकर फहराया तिरंगा-शर्मनाक तस्वीर वायरल* बांदा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति का जज्बा तो आसमान छू रहा था, लेकिन बांदा के बबेरू क्षेत्र के एक स्कूल की तस्वीर देखकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा।वायरल तस्वीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिष्टा, क्षेत्र बबेरू, की है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि स्कूली बच्चे घुटने तक भरे गंदे पानी और कीचड़ में खड़े होकर झंडा रोहण में शामिल हुए। छत पर कुछ बच्चे झंडा फहरा रहे हैं, नीचे मैदान पूरी तरह जलमग्न है। लड़के-लड़कियां गुलाबी यूनिफॉर्म में लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन उनके पैर कीचड़ में सने हैं। स्कूल के बोर्ड पर "स्थापना वर्ष 2003" लिखा है। यानी 23 साल बीत गए, लेकिन आज तक स्कूल परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई। बारिश होते ही पूरा मैदान तालाब बन जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर यही हाल होता है। अधिकारियों को फोटो भेजी जाती है, भाषण दिए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं बदलता।तस्वीर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा है। अभिभावकों ने मांग की है कि जिलाधिकारी बांदा और बीएसए तुरंत संज्ञान लें और स्कूल में जलनिकासी, पक्का मैदान और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।1