शिवभक्तों के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराया भंडारा बांदा। पवित्र सावन माह के अवसर पर शिव भक्तों और कांवड़ लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर शिव भक्तों की सेवा की। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिवभक्तों के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराया भंडारा बांदा। पवित्र सावन माह के अवसर पर शिव भक्तों और कांवड़ लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर शिव भक्तों की सेवा की। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- *कीचड़ में खड़े होकर फहराया तिरंगा-शर्मनाक तस्वीर वायरल* बांदा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति का जज्बा तो आसमान छू रहा था, लेकिन बांदा के बबेरू क्षेत्र के एक स्कूल की तस्वीर देखकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा।वायरल तस्वीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिष्टा, क्षेत्र बबेरू, की है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि स्कूली बच्चे घुटने तक भरे गंदे पानी और कीचड़ में खड़े होकर झंडा रोहण में शामिल हुए। छत पर कुछ बच्चे झंडा फहरा रहे हैं, नीचे मैदान पूरी तरह जलमग्न है। लड़के-लड़कियां गुलाबी यूनिफॉर्म में लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन उनके पैर कीचड़ में सने हैं। स्कूल के बोर्ड पर "स्थापना वर्ष 2003" लिखा है। यानी 23 साल बीत गए, लेकिन आज तक स्कूल परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई। बारिश होते ही पूरा मैदान तालाब बन जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी पर यही हाल होता है। अधिकारियों को फोटो भेजी जाती है, भाषण दिए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं बदलता।तस्वीर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा है। अभिभावकों ने मांग की है कि जिलाधिकारी बांदा और बीएसए तुरंत संज्ञान लें और स्कूल में जलनिकासी, पक्का मैदान और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।1
- हमीरपुर :चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकले, बड़ा हादसा टला हमीरपुर। राठ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चिकासी थाना क्षेत्र में पुल पर चढ़ते समय बस के दोनों पिछले टायर अचानक निकल गए। बस में करीब 5-6 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस पुल पर चढ़ रही थी, तभी पिछले हिस्से के दोनों टायर निकल गए। घटना के बाद बस को रोक दिया गया और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। चलती बस के दोनों टायर निकलने की घटना ने रोडवेज बसों की फिटनेस और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा बस की तकनीकी स्थिति और फिटनेस की जांच कराए जाने की जरूरत है।1
- सुनीता सिंह व अन्जू देवी ने 80 स्वतंत्रता दिवस मनाते ह4
- बिठूर घाट से खन्ना पहुंची महाकाल कांवड़ यात्रा: पंचम सिंह आचार्य और बालेन्द्र साहू सहित ग्रामीणों ने गहबरा चौकी पर किया भव्य स्वागत बिठूर घाट से खन्ना पहुंची महाकाल कांवड़ यात्रा: पंचम सिंह आचार्य और बालेन्द्र साहू सहित ग्रामीणों ने गहबरा चौकी पर किया भव्य स्वागतखन्ना। क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित 'महाकाल कांवड़ यात्रा' अपने गंतव्य पर पहुंच गई है। 'निषाद बन्धु' समूह के नेतृत्व में यह यात्रा बीते 10 अगस्त 2026 को कानपुर के ऐतिहासिक बिठूर घाट से पवित्र गंगाजल लेकर रवाना हुई थी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खन्ना पहुंची।यात्रा के खन्ना सीमा में प्रवेश करते ही पंचम सिंह आचार्य जी, बालेन्द्र साहू, योगेंद्र सिंह, नीरज निषाद और समस्त खन्ना ग्राम वासियों ने गहबरा चौकी पहुंचकर कांवड़ियों का बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत-सत्कार किया। इस स्वागत समारोह और यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और लड़कियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ भोलेनाथ के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने भोले के भक्तों को जल-पान कराया और उन पर पुष्पवर्षा की।इसके बाद, 'रवि डीजे खन्ना' की भक्तिमय धुनों और महाकाल के जयकारों के बीच सभी श्रद्धालु और ग्रामवासी डीजे पर झूमते-थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे और खन्ना की ओर प्रस्थान किया। पूरा मार्ग शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और लोग जालंधर बाबा के रास्ते होते हुए प्रसिद्ध तिलहन बाबा मन्दिर पहुंचे, जहां आज 17 अगस्त 2026 को भगवान शिव का पूर्ण विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अक्षय, पवन, रोहित, विजय, सुनील, रवि, कमल, अंकित, पिंटू, अभिषेक और वैभव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा1
- मदनलाल धींगरा के बलिदान को वर्णिता संस्था ने किया याद हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका और उनके बलिदान को याद करते हुए वर्णिता संस्था की ओर से सोमवार को क्रांतिकारी मदनलाल धींगरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि मदनलाल धींगरा भारत माता के साहसी सपूत थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। मदनलाल धींगरा का जन्म 8 फरवरी 1883 को पंजाब के एक हिंदू खत्री परिवार में डॉ. दित्तामल धींगरा और मंत्रों देवी के घर हुआ था। कम उम्र से ही उनके मन में देशप्रेम की भावना थी। उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड पहुंचने पर उनका संपर्क इंडिया हाउस और विनायक दामोदर सावरकर से हुआ। भारत में अंग्रेजी शासन द्वारा देशभक्तों पर किए जा रहे अत्याचारों से वे बेहद आहत थे। 1 जुलाई 1909 को उन्होंने ब्रिटिश अधिकारी कर्जन वायली की हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनाई गई। 17 अगस्त 1909 को करीब 25 वर्ष की उम्र में वे शहीद हो गए। वक्ताओं ने कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति, रामनारायण सोनकर, रिचा, भोलू सिंह, शुभम सोनकर, सत्येंद्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।1
- शिवभक्तों के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराया भंडारा बांदा। पवित्र सावन माह के अवसर पर शिव भक्तों और कांवड़ लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर शिव भक्तों की सेवा की। भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- राठ से दिल्ली जा रही चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर निकल बाल बाल बचे यात्री ➡️ राठ से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस ➡️ चिकासीशंदं पुल पर चढ़ते समय अचानक निकले दोनों टायर ➡️ टायर निकलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप ➡️ चालक ने बस को नियंत्रित कर सुरक्षित रोका ➡️ बस में सवार 5-6 यात्री बाल-बाल बचे ➡️ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं ➡️ डिपो प्रभारी ने फोरमैन से मांगा स्पष्टीकरण ➡️ दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी1
- बाहरी पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना बाहरी पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना1
- घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की लगाई गुहार हमीरपुर : घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग मकान मालिक के बेटे पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप परिजनों के मजदूरी पर जाने के दौरान वारदात का आरोप पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार सुमेरपुर थाना क्षेत्र का मामला1