चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई। बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई। बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- हमीरपुर :वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी, प्रोजेक्टर एवं प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जागरूक हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला गंगा समिति, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके व्यावहारिक पहलुओं तथा पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला किसान एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विषयों के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मौखिक व्याख्या के साथ-साथ PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा अपनाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर किसानों को व्यवहारिक रूप से जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपने खेतों में आसानी से अपना सकें। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि के साथ-साथ मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।1
- चित्रकूट धाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा नगर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा चित्रकूटधाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिवभक्त 🔹 सावन में युवाओं ने निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा 🔹 नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत 🔹 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर 🔹 महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक 🔹 करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ यात्रा में रहे शामिल मौदहा, हमीरपुर।1
- *➡️थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर ले जाने की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 27.06.2026 को थाना राजपुर पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर बावत वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त धीरेन्द्र द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र उम्र करीब 19 बर्ष निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, जनपद कानपुर देहात को उसके घर ग्राम अनवां थाना क्षेत्र राजपुर से दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता/ अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता-* 1. धीरेन्द्र उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम अनवां थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 74/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तार करने वाली थाना राजपुर पुलिस-* 1. उ0नि0 नीरज कुमार 2. रि0का0 राजा 3. रि0का0 उदयवीर1
- 2.1 किलो गांजे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, जालौन पुलिस ने दबोचा; 13 मुकदमों का निकला आरोपी जालौन अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 02 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन, कोंच, उरई और औरैया जनपदों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की ओर, पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा एवं थाना जालौन, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार उसका एक अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जिला जालौन भी दर्ज है। बरामदगी के संबंध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 13 मुकदमों का सामने आया आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने, गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। आपराधिक इतिहास में थाना जालौन का वर्ष 2020 का चोरी संबंधी मुकदमा, थाना कोंच के एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले, उरई कोतवाली का आर्म्स एक्ट का मामला तथा थाना औरैया के चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जानकारी के आधार पर उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द और अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, कांस्टेबल रवेन्द्र और कांस्टेबल जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। #जालौन #उरई #JalaunPolice #कोतवालीजालौन #पुलिसकार्रवाई #जालौनपुलिस #राजूउर्फरफीक #गिरफ्तारी #बंगरारोड #क्राइमब्रेकिंग #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #जालौनन्यूज #उरईन्यूज #JalaunNews #CrimeNewsJalaun1
- करचलपुर गांव में गंदगी और जल भराव ने खोली स्वच्छता की पोल: पीडब्ल्यूडी विभाग पर उठे सवाल ब्रेकिंग फतेहपुर: *करचलपुर गांव में गंदगी और जलभराव ने खोली स्वच्छता व्यवस्था की पोल* बिंदकी/फतेहपुर। देवमई ब्लॉक की ग्राम पंचायत करचलपुर में बदहाल सफाई और जलनिकासी व्यवस्था ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गांव से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी, कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई, नाली और जलनिकासी के नाम पर पिछले करीब पांच वर्षों में ग्राम पंचायत से लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। जगह-जगह गंदगी और कीचड़ का अंबार जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पिछले पांच वर्षों में कराए गए सफाई, जलनिकासी और अन्य विकास कार्यों के भुगतान व अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही ब्लॉक प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और विकास खंड प्रशासन से सड़क पर जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी, नालियों की सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को साफ-सुथरा बनाने का दावा किया जा रहा है, वहीं करचलपुर की बदहाल तस्वीर सरकारी दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है।1
- उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। उरई ब्रेकिंग: अंबेडकर चौराहे के पास किशोर न्याय बोर्ड का कथित वीडियो वायरल, ड्यूटी को लेकर उठे सवाल। ➡️ वीडियो में SI सतीश कुमार कोर्ट गेट के पास कुर्सी पर कथित तौर पर सोते नजर आ रहे हैं। ➡️ बताया जा रहा है कि वीडियो दोपहर करीब 12 बजे का है, जब कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी। ➡️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- खुदे नाले में पानी भरने से मकान ढहा दो बकरियों की हुई मौत हमीरपुर। स्टेट हाईवे सुमेरपुर पैलानी तिंदवारी मार्ग किनारे पंधरी गांव में नाला निर्माण के लिए की गई खुदाई के चलते बारिश का पानी भरने से कच्चा रिहायशी मकान ढहने से गृह स्वामी को भारी नुकसान हुआ है। मकान ढहने से दो बकरियां मर गई हैं और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। पंधरी गांव निवासी भोला प्रजापति ने बताया कि गांव के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे सुमेरपुर पैलानी तिंदवारी मार्ग किनारे पीडब्ल्यूडी नाला का निर्माण करा रही है। इसके लिए खुदाई कराकर बगैर निर्माण के छोड़ दिया गया है। लगातार बारिश के चलते हुए जलभराव से उसका रिहायशी मकान ढह गया है। इस घटना में उसकी दो बकरियां मर गई है और भूसा गृहस्थी का सामान नष्ट हुआ है उसका एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अरुण कुमार से बात करने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।3
- हमीरपुर :संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में सभी तैयारियां पूर्ण, प्रशासन पूरी तरह सतर्क हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशों के क्रम में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद की प्रमुख नदियों में यमुना, बेतवा, चन्द्रावल, बिरमा, केन एवं धसान शामिल हैं। इनमें यमुना एवं बेतवा नदियों का प्रभाव सर्वाधिक रहता है। यमुना नदी का खतरे का बिंदु 103.630 मीटर तथा बेतवा नदी का खतरे का बिंदु 104.540 मीटर निर्धारित है। दिनांक 18 अगस्त, 2026 को अपराह्न 12 बजे यमुना का जलस्तर 94.300 मीटर तथा बेतवा का जलस्तर 93.550 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में दोनों नदियां खतरे के बिंदु से काफी नीचे प्रवाहित हो रही हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ की दृष्टि से तहसीलवार कुल 194 गांव/मजरों का पूर्व से चिन्हांकन किया गया है। इनमें तहसील हमीरपुर के 91, मौदहा के 49, राठ के 20 तथा सरीला के 34 गांव शामिल हैं। बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा हेतु बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त 11 जून, 2026 को जनपद स्तर पर वृहद संयुक्त बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन कर विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को परखा और मजबूत किया गया। राहत एवं बचाव की व्यवस्थाएं सुदृढ़: बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नाव एवं मोटरबोट किराये पर लिए जाने की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जनपद में उपलब्ध 190 नावों का सत्यापन कर नाविकों से सहमति पत्र प्राप्त किए गए हैं। बाढ़ राहत किट, पका भोजन, राहत शिविरों के लिए टेंट एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण है। आपातकालीन उपयोग के लिए 25 हजार खाली बोरियां, 300 वायर क्रेट एवं 500 नायलॉन क्रेट आरक्षित रखे गए हैं। 36 बाढ़ चौकियां एवं 21 बाढ़ शरणालय तैयार: जनपद में 36 बाढ़ चौकियां तथा 21 बाढ़ शरणालय चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए 100 आपदा मित्र स्वयंसेवकों एवं 27 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित किया गया है। जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित किए जा रहे हैं। पशुधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान: पशुओं के लिए भूसा एवं चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा 1.92 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी स्नेक वेनम वायल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर सचल चिकित्सा दल गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के 96 पेट्रोल एवं डीजल पम्पों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों के प्रमुख नालों की वर्षा पूर्व सफाई भी कराई जा चुकी है। जनपद के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखे हुए है तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बाढ़ अथवा आपदा से संबंधित किसी भी स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।1
- प्रदेश सरकार द्वारा पी0आर0डी0 के जवानों सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कानपुर देहात में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माती सभागार कक्ष में देखा गया। आयोजित कार्यक्रम में विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल उपस्थित रहे । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में लगभग ₹23 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक के शिलान्यास भी किया गया। बहुमंजिला बैरक के निर्माण से पी.आर.डी. जवानों को बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं उनके पात्र आश्रितों को 05 लाख तक कि चिकित्सा संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलेगी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पी.आर.डी. जवानों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक पूनम संखवार ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान विपरीत परिस्थितियों में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में पी.आर.डी. जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। सरकार द्वारा उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयास उनके मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी द्वारा भी सभी पी0आर0डी0 जवानों को अपनी पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवायें देने हेतु संदेश दिया। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पी.आर.डी. के जवान प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के कारण प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जवानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि पी.आर.डी. जवानों का योगदान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से वे और अधिक उत्साह एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा पी.आर.डी. जवानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी उनके कल्याण एवं सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।1