हमीरपुर :वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी, प्रोजेक्टर एवं प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जागरूक हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला गंगा समिति, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके व्यावहारिक पहलुओं तथा पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला किसान एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विषयों के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मौखिक व्याख्या के साथ-साथ PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा अपनाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर किसानों को व्यवहारिक रूप से जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपने खेतों में आसानी से अपना सकें। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि के साथ-साथ मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
हमीरपुर :वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी, प्रोजेक्टर एवं प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जागरूक हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला गंगा समिति, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके व्यावहारिक पहलुओं तथा पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला किसान एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विषयों के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मौखिक व्याख्या के साथ-साथ PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा अपनाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर किसानों को व्यवहारिक रूप से जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपने खेतों में आसानी से अपना सकें। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि के साथ-साथ मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
- हमीरपुर :पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 किए जाने की सौगात हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर में मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन एवं संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में ड्यूटी भत्ता ₹500 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे। जनपद हमीरपुर में कार्यरत 228 पीआरडी जवानों को भी बढ़े हुए ड्यूटी भत्ते का लाभ प्राप्त होगा। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2019 में ₹250 से बढ़ाकर ₹375, वर्ष 2022 में ₹375 से बढ़ाकर ₹395 तथा 01 अप्रैल 2025 से ₹395 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन किया गया था। अब मुख्यमंत्री जी द्वारा इसे बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की सौगात दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में ड्यूटी भत्ते के लिए ₹507.24 करोड़ की व्यवस्था की गई है तथा अनुपूरक अनुदान के माध्यम से ₹45 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधीन कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुपूरक अनुदान के अंतर्गत नई मांग के माध्यम से पीआरडी परिवार कल्याण योजना हेतु ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए प्रस्तावित ₹22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण की जानकारी भी साझा की गई। इसका निर्माण ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर, लखनऊ में किया जाना है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को नामित किया जा चुका है तथा ₹4.70 करोड़ की प्रथम किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्री अजय कुमार वर्मा एवं श्री सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पीआरडी जवान शासन-प्रशासन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कल्याण एवं सुविधाओं में वृद्धि से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।1
- त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस ▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस ▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी ▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं ▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं ▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मौदहा तहसील का मामला।1
- *सोने-चांदी के गहने के साथ चोर गिरफ्तार* बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घर से 9 लाख के आभूषण और नगदी चुराने वाला आरोपी घर का ही देवर निकला।ग्राम सिकलोढी निवासी दयाराम ने थाना बिसंडा में सूचना दी कि उनके घर में चोरों ने कीमती आभूषण और नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने टीमें गठित कीं। लगातार गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।बिसंडा पुलिस ने ग्राम गोकुल पुरवा–इटरा मिलौली मार्ग स्थित पुलिया के पास से आरोपी रामबली पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम गोकुल पुरवा सिकलोढी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया की उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे।नौ लाख कीमत एक जोड़ी बड़ी झुमकी,एक मंगलसूत्र मोती सहित एक मनचली पीली धातु, एक लॉकेट माला मोती, एक छागल सफेद, एक हाफपेटी,एक कमर पेटी, दो पायल सहित आभूषण बरामद किया है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि आरोपी ने पैसे की जरूरत के चलते घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 48 घंटो के भीतर चोर व आभुषण सबके सामने है।पूरी टीम की सराहना है।1
- बांदा- बाबूलाल चौराहा: मां काली मंदिर में आरती के दौरान माला हिलने से भक्तों में आस्था का ज्वार वीडियो हो रहा वायरल बांदा- बाबूलाल चौराहा: मां काली मंदिर में आरती के दौरान माला हिलने से भक्तों में आस्था का ज्वार वीडियो हो रहा वायरल 15 अगस्त शनिवार को रात्रि 8 बजे बाबूलाल चौराहा स्थित मां काली देवी मंदिर में आरती के दौरान घटी एक घटना से भक्तों में आस्था और उत्साह का माहौल बन गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार आरती के समय मां काली की मूर्ति के गले में पड़ी माला अचानक हिल उठी। यह देखकर वहां उपस्थित भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी ने एक साथ जयकारे लगाए और माता के चरणों में नतमस्तक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों ने इसे घोर कलयुग में मां काली का अद्भुत चमत्कार बताया। कई भक्तों ने मन्नत मांगी और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल है। भक्त देर रात तक दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। लोगों का कहना है कि मां ने अपने भक्तों को दर्शन देकर धन्य कर दिया। ------------------------------1
- शिकायत की कीमत पिटाई ? नंदवाड़ा में महिला से कथित बर्बरता, का वीडियो वायरल एसपी से न्याय की गुहार शिकायत की कीमत पिटाई? नंदवारा में महिला से कथित बर्बरता, एसपी से न्याय की गुहार आमोद कुमार बांदा लोकतंत्र में शिकायत करना नागरिक का अधिकार है, लेकिन यदि शिकायत करने की कीमत किसी महिला को सड़क पर कथित मारपीट, चोट और धमकी के रूप में चुकानी पड़े, तो मामला महज विवाद नहीं रह जाता। सवाल यह बन जाता है कि कानून का डर दबंगों को है या केवल आम आदमी को कानून की चौखट तक पहुंचने का साहस करना पड़ता है?नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव की रहने वाली कलावती पत्नी भैयाराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, गांव में बिजली के पोल और कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए 11 अगस्त को पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि समझौते की कोशिश के बीच मामला बिगड़ गया और महिला के साथ कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी गई।शिकायत में आरोप है कि कलावती को पकड़कर जमीन पर गिराया गया और पेट व छाती पर लातों से हमला किया गया। बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी नाबालिग पुत्री गीता के साथ भी कथित मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में पेट में गंभीर चोट लगने तथा चोट के कारण रक्त आने की बात कही है।आरोप इससे भी आगे हैं। पीड़िता का कहना है कि कथित मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर धमकाया और किसी के बीच में आने पर गोली मारने की बात कही। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और उनकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।पीड़िता के मुताबिक, घटना का वीडियो उसके पति ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। वीडियो और शिकायती पत्र थाना नरैनी में दिए जाने के बावजूद आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया। शिकायत में महेन्द्र पाल वर्मा उर्फ राजू की राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। यहीं से कहानी का सबसे कड़वा सवाल सामने आता है—अगर थाने की चौखट पर पहुंची पीड़िता को ही न्याय के लिए दूसरी चौखट तलाशनी पड़े, तो पहली चौखट का अर्थ क्या रह जाता है?कानून की किताबों में धाराएं बहुत हैं, लेकिन कानून की असली ताकत तब दिखाई देती है जब कमजोर की आवाज और प्रभावशाली के प्रभाव के बीच कोई दीवार खड़ी न हो। यदि आरोप झूठे हैं तो जांच उन्हें बेनकाब करे और यदि आरोप सही हैं तो कार्रवाई यह साबित करे कि बांदा में दबंगई चाहे कितनी भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से बड़ी नहीं है।अब निगाह पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पर है। वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोप, कथित चोटों और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच ही सच और आरोप के बीच का पर्दा उठा सकती है।क्योंकि न्याय केवल होना पर्याप्त नहीं—न्याय होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।1
- चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई। बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- सावन के तीसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर बांदा (235 विधानसभा बांदा सदर) में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सावन के तीसरे मंगलवार के शुभ अवसर पर आयोजित इस भंडारे में तड़के से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ प्रसाद ग्रहण करने पहुंची। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि/नेता ओम नारायण त्रिपाठी (विदित) ने मीडिया एवं स्थानीय न्यूज चैनलों से बातचीत करते हुए कहा: "आज सावन मास के पावन पर्व पर और तीसरे मंगलवार के शुभ अवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें सभी श्रद्धालु, भक्तगण और क्षेत्रीय नागरिक आकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मीडिया के माध्यम से मेरी जहाँ तक आवाज़ पहुँच रही है, मैं सभी को सादर आमंत्रित करता हूँ। यह भंडारा आज शाम तक निरंतर जारी रहेगा, सभी श्रद्धालु आएं और प्रसाद ग्रहण करें।" भंडारे के दौरान परिसर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। "कृपया लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण करें" और "दूषित भोजन कूड़ेदान में ही डालें" जैसे संदेशों के साथ स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। भंडारा देर शाम तक अनवरत रूप से चलता रहा।4
- हमीरपुर :वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी, प्रोजेक्टर एवं प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जागरूक हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला गंगा समिति, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके व्यावहारिक पहलुओं तथा पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला किसान एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विषयों के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मौखिक व्याख्या के साथ-साथ PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा अपनाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर किसानों को व्यवहारिक रूप से जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपने खेतों में आसानी से अपना सकें। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि के साथ-साथ मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।1