logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस ▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस ▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी ▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं ▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं ▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मौदहा तहसील का मामला।

53 min ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
53 min ago

त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस ▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस ▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी ▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं ▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं ▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मौदहा तहसील का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, करियर और भविष्य को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव राठ (हमीरपुर)। तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा छात्र संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं, शैक्षिक आवश्यकताओं, करियर संबंधी चिंताओं तथा सामाजिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और सहज संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया। छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न करियर विकल्पों, लक्ष्य निर्धारण तथा भविष्य की पढ़ाई से संबंधित अनेक प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मन में उठने वाले प्रश्नों का सही समय पर समाधान और उचित मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अत्यंत जागरूक, प्रतिभाशाली एवं नई संभावनाओं के प्रति सजग है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, शैक्षिक विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना भी है। *करियर काउंसलिंग को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षक और अधिकारी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका* जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों की क्षमताओं एवं रुचियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, इसलिए उन्हें शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ-साथ करियर संबंधी परामर्श देने के लिए और अधिक सक्षम बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके मार्गदर्शन में सहभागी बनेंगे। एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को समझेंगे तथा उन्हें शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच उचित माध्यम से अपनी बात रखने का संदेश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों के बीच सहज एवं आत्मीय वातावरण में किए गए संवाद से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा जनपद के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ इस प्रकार के संवाद को उनके शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया गया।
    2
    हमीरपुर :चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, करियर और भविष्य को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव
राठ (हमीरपुर)। तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा छात्र संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं, शैक्षिक आवश्यकताओं, करियर संबंधी चिंताओं तथा सामाजिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और सहज संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया।
छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न करियर विकल्पों, लक्ष्य निर्धारण तथा भविष्य की पढ़ाई से संबंधित अनेक प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मन में उठने वाले प्रश्नों का सही समय पर समाधान और उचित मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अत्यंत जागरूक, प्रतिभाशाली एवं नई संभावनाओं के प्रति सजग है। विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, शैक्षिक विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना भी है।
*करियर काउंसलिंग को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षक और अधिकारी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका*
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों की क्षमताओं एवं रुचियों को बेहतर ढंग से समझते हैं, इसलिए उन्हें शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ-साथ करियर संबंधी परामर्श देने के लिए और अधिक सक्षम बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को करियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके मार्गदर्शन में सहभागी बनेंगे। एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को समझेंगे तथा उन्हें शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, सकारात्मक सोच, मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच उचित माध्यम से अपनी बात रखने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों के बीच सहज एवं आत्मीय वातावरण में किए गए संवाद से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा जनपद के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ इस प्रकार के संवाद को उनके शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया गया।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। 100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।
    1
    प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और ओपन जिम से बदली तस्वीर
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब विद्यालयों में दिखाई देने लगा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों के शारीरिक एवं समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं। इनसे करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्ट टीवी और स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो एवं डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को रोचक और सरल तरीके से समझने में मदद मिल रही है तथा बच्चों में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है।
100 विद्यालयों में ओपन जिम और झूलों की सुविधा
इसी वित्तीय वर्ष में जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। विद्यालय परिसर में ओपन जिम उपलब्ध होने से बच्चों को नियमित व्यायाम और खेलकूद का अवसर मिल रहा है, जबकि झूलों से स्कूल का वातावरण उनके लिए अधिक आकर्षक और आनंददायक बना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखकर आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन कार्यों से सरकारी विद्यालयों में सीखने के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण विकसित हुआ है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शकूराबाद में दो बाइकों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे दो बाईकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस सहित 108 एंबुलेंस ने घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। जानकारी अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र से देवमई गांव निवासी उमेश पुत्र दयाराम उम्र 20 वर्ष तथा बलवान वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा उम्र 21 वर्ष दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर शकूराबाद की तरफ से देवमई की ओर जा रहे थे वही ग्राम निबिया खेड़ा थाना सजेती जनपद कानपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र सत्यनारायण उम्र लगभग 26 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर शकूराबाद की ओर आ रहा था तभी बताया जा रहा है कि दोनों बाईकों की टक्कर में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक के छतिग्रस्त हुई। वही सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने 108 एंबुलेंस सहायता वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार हेतु भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सही उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। डॉक्टर जगज्योति सिंह ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में उमेश, बलवान और संदीप 108 एंबुलेंस से अभी कुछ देर पहले अस्पताल आए हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है और सही उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है घायलों के परिजन आ चुके हैं जो जिला अस्पताल ले जा रहे हैं।
    2
    शकूराबाद में दो बाइकों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल 
रेफर 
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे दो बाईकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस सहित 108 एंबुलेंस ने घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। 
जानकारी अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र से देवमई गांव निवासी उमेश पुत्र दयाराम उम्र 20 वर्ष तथा बलवान वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा उम्र 21 वर्ष दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर शकूराबाद की तरफ से देवमई की ओर जा रहे थे वही ग्राम निबिया खेड़ा थाना सजेती जनपद कानपुर निवासी संदीप कुमार पुत्र सत्यनारायण उम्र लगभग 26 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर शकूराबाद की ओर आ रहा था तभी बताया जा रहा है कि दोनों बाईकों की टक्कर में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक के छतिग्रस्त हुई। वही सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने 108 एंबुलेंस सहायता वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार हेतु भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सही उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
डॉक्टर जगज्योति सिंह ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में उमेश, बलवान और संदीप 108 एंबुलेंस से अभी कुछ देर पहले अस्पताल आए हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है और सही उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है घायलों के परिजन आ चुके हैं जो जिला अस्पताल ले जा रहे हैं।
    user_Ram Bahadur nishad
    Ram Bahadur nishad
    बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाग पंचमी के पावन पर्व पर महोबा में चौरसिया समाज सेवा समिति की ओर से भव्य नाग बाबा शोभा यात्रा निकाली
    1
    नाग पंचमी के पावन पर्व पर महोबा में चौरसिया समाज सेवा समिति की ओर से भव्य नाग बाबा शोभा यात्रा निकाली
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सागर रोड स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।
    3
    सागर रोड  स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दर्दनाक मौत 
कानपुर घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी व्यक्ति महेश संखवार उर्फ कल्लू निवासी शास्त्री नगर घाटमपुर विकलांग व्यक्ति को  ट्रक नं UP 78 HN 0614 ने जोर दार टक्कर मार दी  जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई ट्रक कानपुर से हमीरपुर की ओर जा  रहा था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है । मृतक दोनों पैर से विकलांग था उसके तीन बच्चे हैं विवेक( 21 ) जाहन्वी (14) विराज( 8) पत्नी रन्नो यह भी मानसिक विकलांग है। यह सुनकर परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सीएचसी घाटमपुर भेजा है ।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
    1
    वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर एक ऑटो सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल
वीरपुर गांव के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ऑटो में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायलों की पहचान कानपुर निवासी बरम देवी (लगभग 37 वर्ष) पत्नी नंदलाल और उनके 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वे ऑटो से कहीं जा रहे थे, तभी वीरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर, गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक हुआ बीज वितरण हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान खरीफ एवं रबी कृषि वर्ष में बीज वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप इस वर्ष जनपद में बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान वर्ष में गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज का वितरण किया गया है। इससे बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हुए हैं तथा उन्हें समय से उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उन्नतशील बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण कराया जा रहा है। बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा बीज वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। कृषि उत्पादन बढ़ाने और कृषकों की आय में वृद्धि के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद में बीज वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज वितरण होना इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।
    1
    हमीरपुर :कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर, गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक हुआ बीज वितरण
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में कृषकों को समय से गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान खरीफ एवं रबी कृषि वर्ष में बीज वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप इस वर्ष जनपद में बीज वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान वर्ष में गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज का वितरण किया गया है। इससे बड़ी संख्या में कृषक लाभान्वित हुए हैं तथा उन्हें समय से उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सका है।
उन्होंने बताया कि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उन्नतशील बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण कराया जा रहा है। बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा बीज वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। कृषि उत्पादन बढ़ाने और कृषकों की आय में वृद्धि के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद में बीज वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक बीज वितरण होना इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन पर 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया ध्वजारोहण 
🇮🇳 हमीरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
हमीरपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। 
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। 
समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जेन जी का असर: पॉलिटेक्निक छात्र ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में छात्र ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का वीडियो इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्र के आरोपों और सवालों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। करीब 18 वर्ष पूर्व कस्बे में स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन में निर्माण के बाद से अब तक रंग-रोगन न कराए जाने पर छात्र ने नाराजगी जताई है। छात्र ने वीडियो के माध्यम से सवाल उठाया कि कॉलेज के रखरखाव और मेंटीनेंस के लिए मिलने वाला बजट आखिर कहां खर्च हो रहा है। उसने कॉलेज भवन की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। छात्र का कहना है कि वह पिछले दो सेमेस्टर से कॉलेज में अध्ययनरत है, लेकिन इस दौरान कॉलेज की कर्मशाला का ताला तक नहीं खोला गया। छात्र ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करने का अवसर भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण किस तरह हो रहा है, यह बड़ा सवाल है। वीडियो में छात्र ने कॉलेज प्रशासन से इन सभी सवालों का जवाब देने की मांग की है। छात्र द्वारा बेबाकी से कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य गीता गौतम से बात करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कुछ देर बाद बात करने की बात कही, लेकिन इसके बाद फोन नहीं उठाया। कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ सका।
    1
    जेन जी का असर: पॉलिटेक्निक छात्र ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में छात्र ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का वीडियो इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्र के आरोपों और सवालों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
करीब 18 वर्ष पूर्व कस्बे में स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन में निर्माण के बाद से अब तक रंग-रोगन न कराए जाने पर छात्र ने नाराजगी जताई है। छात्र ने वीडियो के माध्यम से सवाल उठाया कि कॉलेज के रखरखाव और मेंटीनेंस के लिए मिलने वाला बजट आखिर कहां खर्च हो रहा है। उसने कॉलेज भवन की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है।
छात्र का कहना है कि वह पिछले दो सेमेस्टर से कॉलेज में अध्ययनरत है, लेकिन इस दौरान कॉलेज की कर्मशाला का ताला तक नहीं खोला गया। छात्र ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करने का अवसर भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण किस तरह हो रहा है, यह बड़ा सवाल है।
वीडियो में छात्र ने कॉलेज प्रशासन से इन सभी सवालों का जवाब देने की मांग की है। छात्र द्वारा बेबाकी से कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य गीता गौतम से बात करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कुछ देर बाद बात करने की बात कही, लेकिन इसके बाद फोन नहीं उठाया। कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ सका।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.