logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सोने-चांदी के गहने के साथ चोर गिरफ्तार* बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घर से 9 लाख के आभूषण और नगदी चुराने वाला आरोपी घर का ही देवर निकला।ग्राम सिकलोढी निवासी दयाराम ने थाना बिसंडा में सूचना दी कि उनके घर में चोरों ने कीमती आभूषण और नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने टीमें गठित कीं। लगातार गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।बिसंडा पुलिस ने ग्राम गोकुल पुरवा–इटरा मिलौली मार्ग स्थित पुलिया के पास से आरोपी रामबली पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम गोकुल पुरवा सिकलोढी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया की उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे।नौ लाख कीमत एक जोड़ी बड़ी झुमकी,एक मंगलसूत्र मोती सहित एक मनचली पीली धातु, एक लॉकेट माला मोती, एक छागल सफेद, एक हाफपेटी,एक कमर पेटी, दो पायल सहित आभूषण बरामद किया है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि आरोपी ने पैसे की जरूरत के चलते घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 48 घंटो के भीतर चोर व आभुषण सबके सामने है।पूरी टीम की सराहना है।

55 min ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
55 min ago

*सोने-चांदी के गहने के साथ चोर गिरफ्तार* बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घर से 9 लाख के आभूषण और नगदी चुराने वाला आरोपी घर का ही देवर निकला।ग्राम सिकलोढी निवासी दयाराम ने थाना बिसंडा में सूचना दी कि उनके घर में चोरों ने कीमती आभूषण और नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने टीमें गठित कीं। लगातार गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।बिसंडा पुलिस ने ग्राम गोकुल पुरवा–इटरा मिलौली मार्ग स्थित पुलिया के पास से आरोपी रामबली पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम गोकुल पुरवा सिकलोढी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया की उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे।नौ लाख कीमत एक जोड़ी बड़ी झुमकी,एक मंगलसूत्र मोती सहित एक मनचली पीली धातु, एक लॉकेट माला मोती, एक छागल सफेद, एक हाफपेटी,एक कमर पेटी, दो पायल सहित आभूषण बरामद किया है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि आरोपी ने पैसे की जरूरत के चलते घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 48 घंटो के भीतर चोर व आभुषण सबके सामने है।पूरी टीम की सराहना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां सावन माह के पावन अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी विदित, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा एवं 235 विधानसभा बांदा सदर द्वारा बीएसए कार्यालय के सामने भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बांदा, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां सावन माह के पावन अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी विदित, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा एवं 235 विधानसभा बांदा सदर द्वारा बीएसए कार्यालय के सामने भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा। ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राजीव द्विवेदी, मुमताज अली, इमरान अली, राजेश सिंह गौतम, अर्चना सिंह पटेल, लालमन यादव, राजन चंदेल, आमिर खान मन्नी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    4
    उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां सावन माह के पावन अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी विदित, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा एवं 235 विधानसभा बांदा सदर द्वारा बीएसए कार्यालय के सामने भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
बांदा,
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां सावन माह के पावन अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी विदित, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा एवं 235 विधानसभा बांदा सदर द्वारा बीएसए कार्यालय के सामने भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राजीव द्विवेदी, मुमताज अली, इमरान अली, राजेश सिंह गौतम, अर्चना सिंह पटेल, लालमन यादव, राजन चंदेल, आमिर खान मन्नी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी, प्रोजेक्टर एवं प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जागरूक हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला गंगा समिति, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके व्यावहारिक पहलुओं तथा पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला किसान एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विषयों के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मौखिक व्याख्या के साथ-साथ PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा अपनाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर किसानों को व्यवहारिक रूप से जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपने खेतों में आसानी से अपना सकें। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि के साथ-साथ मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
    1
    हमीरपुर :वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी, प्रोजेक्टर एवं प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जागरूक
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला गंगा समिति, हमीरपुर द्वारा आज दिनांक 18 अगस्त, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, कुरारा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके व्यावहारिक पहलुओं तथा पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, वैज्ञानिक सदस्य डॉ. शालिनी, उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार, पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. सोमवंशी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री धीरेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी सहित किसान बंधु, महिला किसान एवं कृषि मित्र उपस्थित रहे।
कार्यशाला में कृषि एवं संबंधित विषयों के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मौखिक व्याख्या के साथ-साथ PPT एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों, इसके लाभ तथा अपनाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर किसानों को व्यवहारिक रूप से जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपने खेतों में आसानी से अपना सकें।
विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को मृदा की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करते हुए स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. जी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया।
जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि के साथ-साथ मृदा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उमरहनी गांव में अत्यधिक जलभराव से धान की फले जलमग्न ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव का है। जहाँ अत्यधिक जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे गांव के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है, रास्तों और घरों में भरा पानी ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सांंतर, रयान और कुचेंन्दु गांव का पानी उमरहनी गांव में आ रहा है। इसके चलते पूरे गांव के किनारों की सभी रास्तों में पानी भरा हुआ है, और घरों से नापदान का पानी तक बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे कई मकान गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। वही लगातार हो रही बारिश और चारों दिशाओं के खेतों में अत्यधिक जलभराव के कारण किसानों की धान की फसल सड़ रही है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि यदि खेतों में इसी तरह पानी भरा रहा, तो भविष्य में गांव के सामने भुखमरी का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि रोड के किनारे से सांंतर स्टाप से वरम बाबा नहर तक सफाई करवाकर पानी की समुचित निकासी कराई जाए, क्योंकि सांंतर और उमरी-कुचेंन्दु गांव का पानी भी यहीं आ रहा है। इस मौके पर मोतीलाल विश्वकर्मा, रामकरण, मोलई तिवारी, सुधार सिंह, धर्मेद्र शर्मा, शिवनंदन, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, शिवशरण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
    1
    उमरहनी गांव में अत्यधिक जलभराव से धान की फले जलमग्न ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव का है। जहाँ अत्यधिक जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे गांव के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है, रास्तों और घरों में भरा पानी ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सांंतर, रयान और कुचेंन्दु गांव का पानी उमरहनी गांव में आ रहा है। इसके चलते पूरे गांव के किनारों की सभी रास्तों में पानी भरा हुआ है, और घरों से नापदान का पानी तक बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे कई मकान गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
वही लगातार हो रही बारिश और चारों दिशाओं के खेतों में अत्यधिक जलभराव के कारण किसानों की धान की फसल सड़ रही है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि यदि खेतों में इसी तरह पानी भरा रहा, तो भविष्य में गांव के सामने भुखमरी का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि रोड के किनारे से सांंतर स्टाप से वरम बाबा नहर तक सफाई करवाकर पानी की समुचित निकासी कराई जाए, क्योंकि सांंतर और उमरी-कुचेंन्दु गांव का पानी भी यहीं आ रहा है।
इस मौके पर मोतीलाल विश्वकर्मा, रामकरण, मोलई तिवारी, सुधार सिंह, धर्मेद्र शर्मा, शिवनंदन, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, शिवशरण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में जापान से आएंगे 200 से ज्यादा बड़े कारोबारी | निवेश और रोजगार पर होगी बड़ी चर्चा | UP Japan Investment Meet 2026 उत्तर प्रदेश में 18 से 23 अगस्त 2026 तक UP–Japan Investment Meet 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जापान के 200 से ज्यादा कारोबारी नेता, CEO, उद्योग प्रतिनिधि और नीति विशेषज्ञ शामिल होने वाले हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीकी साझेदारी और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा होगी। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 अगस्त को लखनऊ में आयोजित किया जाना है।
    1
    उत्तर प्रदेश में जापान से आएंगे 200 से ज्यादा बड़े कारोबारी | निवेश और रोजगार पर होगी बड़ी चर्चा | UP Japan Investment Meet 2026
उत्तर प्रदेश में 18 से 23 अगस्त 2026 तक UP–Japan Investment Meet 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जापान के 200 से ज्यादा कारोबारी नेता, CEO, उद्योग प्रतिनिधि और नीति विशेषज्ञ शामिल होने वाले हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीकी साझेदारी और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा होगी। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 अगस्त को लखनऊ में आयोजित किया जाना है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस ▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस ▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी ▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं ▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं ▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मौदहा तहसील का मामला।
    1
    त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी 
त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस
▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस
▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी
▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं
▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
मौदहा तहसील का मामला।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई। बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चूड़ी पहनने जा रही महिला से दो युवकों ने की छेड़खानी, पुलिस ने हिरासत में लिया
हमीरपुर। बिवांर गांव में चूड़ी पहनने के लिए मनिहार के घर जा रही महिला से रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अकेले चूड़ी पहनने के लिए गांव के मनिहार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अरविंद पुत्र रामस्वरूप पाल और पप्पू पुत्र मुन्ना पाल मिल गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे।
महिला के मुताबिक, घटना की जानकारी परिजनों को देने और विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों से छुटकारा पाकर महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी सास के साथ दोनों युवकों के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने भी अभद्रता की। महिला अपनी सास के साथ वापस लौट आई।
बाद में महिला अपने पति और सास के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। महिला कांस्टेबल ने उसके बयान दर्ज किए। एसआई प्रेम प्रकाश पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर :संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में सभी तैयारियां पूर्ण, प्रशासन पूरी तरह सतर्क हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशों के क्रम में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद की प्रमुख नदियों में यमुना, बेतवा, चन्द्रावल, बिरमा, केन एवं धसान शामिल हैं। इनमें यमुना एवं बेतवा नदियों का प्रभाव सर्वाधिक रहता है। यमुना नदी का खतरे का बिंदु 103.630 मीटर तथा बेतवा नदी का खतरे का बिंदु 104.540 मीटर निर्धारित है। दिनांक 18 अगस्त, 2026 को अपराह्न 12 बजे यमुना का जलस्तर 94.300 मीटर तथा बेतवा का जलस्तर 93.550 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में दोनों नदियां खतरे के बिंदु से काफी नीचे प्रवाहित हो रही हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ की दृष्टि से तहसीलवार कुल 194 गांव/मजरों का पूर्व से चिन्हांकन किया गया है। इनमें तहसील हमीरपुर के 91, मौदहा के 49, राठ के 20 तथा सरीला के 34 गांव शामिल हैं। बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा हेतु बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त 11 जून, 2026 को जनपद स्तर पर वृहद संयुक्त बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन कर विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को परखा और मजबूत किया गया। राहत एवं बचाव की व्यवस्थाएं सुदृढ़: बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नाव एवं मोटरबोट किराये पर लिए जाने की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जनपद में उपलब्ध 190 नावों का सत्यापन कर नाविकों से सहमति पत्र प्राप्त किए गए हैं। बाढ़ राहत किट, पका भोजन, राहत शिविरों के लिए टेंट एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण है। आपातकालीन उपयोग के लिए 25 हजार खाली बोरियां, 300 वायर क्रेट एवं 500 नायलॉन क्रेट आरक्षित रखे गए हैं। 36 बाढ़ चौकियां एवं 21 बाढ़ शरणालय तैयार: जनपद में 36 बाढ़ चौकियां तथा 21 बाढ़ शरणालय चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए 100 आपदा मित्र स्वयंसेवकों एवं 27 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित किया गया है। जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित किए जा रहे हैं। पशुधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान: पशुओं के लिए भूसा एवं चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा 1.92 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी स्नेक वेनम वायल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर सचल चिकित्सा दल गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के 96 पेट्रोल एवं डीजल पम्पों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों के प्रमुख नालों की वर्षा पूर्व सफाई भी कराई जा चुकी है। जनपद के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखे हुए है तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बाढ़ अथवा आपदा से संबंधित किसी भी स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।
    1
    हमीरपुर :संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में सभी तैयारियां पूर्ण, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशों के क्रम में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनपद की प्रमुख नदियों में यमुना, बेतवा, चन्द्रावल, बिरमा, केन एवं धसान शामिल हैं। इनमें यमुना एवं बेतवा नदियों का प्रभाव सर्वाधिक रहता है। यमुना नदी का खतरे का बिंदु 103.630 मीटर तथा बेतवा नदी का खतरे का बिंदु 104.540 मीटर निर्धारित है। दिनांक 18 अगस्त, 2026 को अपराह्न 12 बजे यमुना का जलस्तर 94.300 मीटर तथा बेतवा का जलस्तर 93.550 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में दोनों नदियां खतरे के बिंदु से काफी नीचे प्रवाहित हो रही हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ की दृष्टि से तहसीलवार कुल 194 गांव/मजरों का पूर्व से चिन्हांकन किया गया है। इनमें तहसील हमीरपुर के 91, मौदहा के 49, राठ के 20 तथा सरीला के 34 गांव शामिल हैं। बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा हेतु बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त 11 जून, 2026 को जनपद स्तर पर वृहद संयुक्त बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन कर विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को परखा और मजबूत किया गया।
राहत एवं बचाव की व्यवस्थाएं सुदृढ़: बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नाव एवं मोटरबोट किराये पर लिए जाने की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जनपद में उपलब्ध 190 नावों का सत्यापन कर नाविकों से सहमति पत्र प्राप्त किए गए हैं। बाढ़ राहत किट, पका भोजन, राहत शिविरों के लिए टेंट एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण है। आपातकालीन उपयोग के लिए 25 हजार खाली बोरियां, 300 वायर क्रेट एवं 500 नायलॉन क्रेट आरक्षित रखे गए हैं।
36 बाढ़ चौकियां एवं 21 बाढ़ शरणालय तैयार: जनपद में 36 बाढ़ चौकियां तथा 21 बाढ़ शरणालय चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए 100 आपदा मित्र स्वयंसेवकों एवं 27 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित किया गया है। जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित किए जा रहे हैं।
पशुधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान: पशुओं के लिए भूसा एवं चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा 1.92 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी स्नेक वेनम वायल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर सचल चिकित्सा दल गठित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद के 96 पेट्रोल एवं डीजल पम्पों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों के प्रमुख नालों की वर्षा पूर्व सफाई भी कराई जा चुकी है। जनपद के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री राकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखे हुए है तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बाढ़ अथवा आपदा से संबंधित किसी भी स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समसुद्दीन पुर गांव मेंमैवेशियों को भूसा डालते समय किस को जहरीले सर्प ने हाथ में काटा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
    1
    समसुद्दीन पुर गांव मेंमैवेशियों को भूसा डालते समय किस को जहरीले सर्प ने हाथ में काटा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट धाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा नगर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा चित्रकूटधाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिवभक्त 🔹 सावन में युवाओं ने निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा 🔹 नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत 🔹 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर 🔹 महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक 🔹 करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ यात्रा में रहे शामिल मौदहा, हमीरपुर।
    1
    चित्रकूट धाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा नगर
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा
चित्रकूटधाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिवभक्त
🔹 सावन में युवाओं ने निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा
🔹 नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत
🔹 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर
🔹 महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक
🔹 करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ यात्रा में रहे शामिल
मौदहा, हमीरपुर।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.