Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट धाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा नगर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा चित्रकूटधाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिवभक्त 🔹 सावन में युवाओं ने निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा 🔹 नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत 🔹 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर 🔹 महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक 🔹 करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ यात्रा में रहे शामिल मौदहा, हमीरपुर।
ISLAM
चित्रकूट धाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा नगर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा चित्रकूटधाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिवभक्त 🔹 सावन में युवाओं ने निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा 🔹 नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत 🔹 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर 🔹 महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक 🔹 करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ यात्रा में रहे शामिल मौदहा, हमीरपुर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- त्योहार और बारिश की भेट चढ संपूर्ण समाधान दिवस बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने चुने फरियादी त्योहार और बारिश की भेंट चढ़ा सम्पूर्ण समाधान दिवस ▪️ नागपंचमी के चलते सोमवार को आयोजित हुआ समाधान दिवस ▪️ बारिश के कारण तहसील पहुंचे गिने-चुने फरियादी ▪️ एडीएम विजय सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं ▪️ बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं ▪️ अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश मौदहा तहसील का मामला।1
- हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई। *200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है। *100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।1
- *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *छात्रावास में रह रहे छात्रों की अचानक खराब हुई तबीयत।* बांदा के प्राइवेट आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत हो जाने से विद्यालय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चों की मौत हो जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो जाते हैं, जहां देर रात को आवासीय विद्यालय के दो छात्रों को अस्पताल लाया जाता है, जहां एक की मौत हो जाती है और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है और उसकी भी मौत हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन पर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं की उचित इलाज न होने और दूषित खान-पान की वजह से मौत होने की बात कही जा रही। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील के पुरवा मे *B.L आवासीय विद्यालय* में पढ़ने वाले दो छात्र, जिनमे एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, को जिला अस्पताल में देर रात को भर्ती कराया गया था। जहां जिला अस्पताल में ही एक की मौत हो गई और दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनीत सचान ने बताया दो बच्चों को देर रात को लाया गया था एक की दर्दनाक मौत अस्पताल में हो चुकी दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे को जहरीले कीड़े जैसे काटने का अंदेशा लगाया जा रहा है फिर हाल मौत के वास्तविक कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। *मृतक के भाई उत्कर्ष ने* बताया की देर रात को मेरे भाई के पेट में दर्द हो रहा था उसको समय से इलाज नहीं मिला, बताया कि कक्षा 2 का विद्यार्थी था जिसका नाम अरुण है। और वही दूसरे छात्र का नाम नितिन है जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही। *प्रीती मृतक की मां* ने बताया कि महेदु थाना चिल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं मेरा बच्चा अरुण कक्षा 2 का विद्यार्थी था पता नहीं विद्यालय के लोगों ने क्या खिलाया कि उसकी मौत हो गई? मां ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा दूसरा बच्चा भी आवासीय विद्यालय में ही पड़ता है तबीयत खराब होने पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा मेरे बच्चे से फोन तक नहीं करवाया गया। बड़े बेटे ने फोन करने के लिए कहा लेकिन किसी ने फोन नहीं दिया। घटना की जानकारी सुबह ही पता चली जब उसकी मौत हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह* के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चों के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने पर जुटी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सिंह1
- बिदोखर में दस दिवसीय झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ दस दिन तक गांवटी मंदिर परिसर हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई स्थित गांवटी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दस दिवसीय झूला महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाग पंचमी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। दूर-दराज से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। गांवटी मंदिर के महंत स्वामी हरेरामदास महाराज ने बताया कि झूला महोत्सव सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले करीब 50 वर्षों से गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के सहयोग से इसका आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में बुंदेली लोक कला एवं संस्कृति प्रमुख आकर्षण रहेगी। स्थानीय और बाहरी कलाकार प्रतिदिन आल्हा, सावन गीत, लोकगीत, कीर्तन व भजन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से देर रात तक चलेगा। महोत्सव को सफल बनाने में गायक अमर सिंह, राकेश सिंह, प्रत्यूष त्रिपाठी, जुगुल किशोर पाठक, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।2
- 🚨 बांदा में सड़क पर ‘रईसजादों’ की स्टंटबाजी! क्या कानून की चौखट पर हैसियत भी देखी जाती है? सड़कें किसी की निजी जागीर नहीं, जहां रफ्तार के नशे में जिंदगी से खिलवाड़ किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो बांदा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह केवल यातायात नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि स्वयं और राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गंभीर हरकत है।लेकिन असली सवाल स्टंट से भी बड़ा है—क्या कानून की नजर में चेहरे और हैसियत देखकर नियमों का रंग बदल जाता है?अगर यही दुस्साहस किसी गरीब या आम आदमी ने किया होता, तो क्या चालान, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की तलवार इतनी देर तक म्यान में रहती?कानून की खूबसूरती इसी में है कि उसकी तराजू पर न गरीबी भारी हो, न रसूख। अपराध यदि अपराध है, तो उसका मूल्यांकन व्यक्ति की जेब से नहीं, उसके कृत्य से होना चाहिए। अब नजर यातायात पुलिस पर है— क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वाहन और चालक की पहचान की जाएगी? क्या नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी?क्योंकि सड़क पर स्टंट सिर्फ करतब नहीं, किसी अनजान परिवार के लिए मातम का कारण भी बन सकता है।🔥 हैसियत चाहे कितनी भी बड़ी हो, कानून से बड़ी नहीं होनी चाहिए।नियम गरीब के लिए डंडा और रसूखदार के लिए तमाशा बन जाएं—तो फिर सवाल सड़क पर नहीं, व्यवस्था के माथे पर खड़ा होता है।1
- नागपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खेरेश्वर मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने, प्रवेश और निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने तथा मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों से आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने और तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- चित्रकूट धाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा नगर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा चित्रकूटधाम से गंगाजल लेकर मौदहा पहुंचे शिवभक्त 🔹 सावन में युवाओं ने निकाली प्रथम डाक कांवड़ यात्रा 🔹 नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत 🔹 हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा नगर 🔹 महाकालेश्वर मंदिर में गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक 🔹 करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ यात्रा में रहे शामिल मौदहा, हमीरपुर।1
- बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।4