बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर मौत का गड्ढा कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पतरासा कुंवरपुर गांव के पास सड़क के बीच बना गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर टोल टैक्स की वसूली की जाती है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की यह समस्या बरकरार है। ऐसे में सवाल उठता है कि टोल देने के बाद भी राहगीरों को सड़क की बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? देखिए UP UPDATE 24×7 की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए मौके की पूरी स्थिति। स्थान: पतरासा कुंवरपुर, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग मुद्दा: सड़क पर बना गड्ढा और राहगीरों की परेशानी #Pilibhit #Bisalpur #PilibhitBisalpurRoad #RoadProblem #TollTax #RoadSafety #GroundReport #UPUpdate247 #UttarPradesh #PilibhitNews #BisalpurNews
बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर मौत का गड्ढा कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पतरासा कुंवरपुर गांव के पास सड़क के बीच बना गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर टोल टैक्स की वसूली की जाती है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की यह समस्या बरकरार है। ऐसे में सवाल उठता है कि टोल देने के बाद भी राहगीरों को सड़क की बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? देखिए UP UPDATE 24×7 की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए मौके की पूरी स्थिति। स्थान: पतरासा कुंवरपुर, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग मुद्दा: सड़क पर बना गड्ढा और राहगीरों की परेशानी #Pilibhit #Bisalpur #PilibhitBisalpurRoad #RoadProblem #TollTax #RoadSafety #GroundReport #UPUpdate247 #UttarPradesh #PilibhitNews #BisalpurNews
- पीलीभीत RTO ऑफिस पर किसानों का हल्लाबोल,अवैध वसूली-ओवरलोडिंग के खिलाफ घेराव1
- *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला। *पूरनपुर* तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने तोड़ा महिला शौचालय का ताला।1
- बीसलपुर में सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की जान गई।।।।।।।।1
- अहिरवाड़ा की बदहाल सड़क ने खोली विकास की पोल! डॉ. रत्नेश गंगवार ने गांव पहुंचकर देखी हकीकत, सड़क की दुर्दशा सुन भावुक हुए रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। 130 विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ग्राम अहिरवाड़ा पहुंचे, जहां अखौला से अहिरवाड़ा तक करीब दो किलोमीटर सड़क की बदहाली सामने आई। सड़क इतनी खराब है कि बारिश न होने के बावजूद वाहनों का निकलना मुश्किल बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व गांव में हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन बारिश के चलते सड़क पर कमर तक पानी भरा था और करीब आधे घंटे तक परिवार इस चिंता में रहा कि मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन कैसे पहुंचे। ग्रामीणों की यह पीड़ा सुनकर डॉ. गंगवार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास का असली पैमाना सड़क और मूलभूत सुविधाएं हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर बदहाल सड़क का समाधान कब होगा? अब अहिरवाड़ा के ग्रामीणों की आवाज साफ है—घोषणाएं नहीं, सड़क चाहिए।1
- करोड़ों रुपए के निर्माण को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे जिम्मेदार। करोड़ों रुपए के निर्माण को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे जिम्मेदार। बीसलपुर/पीलीभीत 16/09/2026 बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरौरी स्थित पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कराए गए हैं। जिनके लंबे समय से निर्माण तो हो चुका है लेकिन आज तक अधूरी व्यवस्था के कारण संचालन होने की दशा में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वर्ग इस और ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते करीब आज एक करोड़ के आसपास आमजनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई के रुपए सरकार के माध्यम से जिम्मेदार करप्ट अधिकारीवर्ग गलाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे ग्राम वासियों में उक्त स्थितियों को देखते हुए लंबे समय से जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी व्यक्त होने के साथ सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसके चलते इस बार इन स्थितियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का जनाधार कम देखने को मिल सकता है। #bisalpur #highlights #bjp1
- चुर्रा में अमित मिश्रा ने बसपा की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर चौराहे पर मंगलवार को बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान अमित मिश्रा ने बसपा की सदस्यता ली और पार्टी की विचारधारा व नीतियों पर काम करने की शपथ ली। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बसपा सरकार के समय हुए जनता के हित के कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा जनता के हित में काम करती रही है। आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। इस बैठक में दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, राकेश मिश्रा, कुमार पाल, गौतम, रामवीर शर्मा, छत्रपाल गौतम, हीरालाल गौतम, गेंदन लाल। गौतम, बुलाकी पाल, उमा चरण राना, फूलदाज खान, सलामत हुसैन, नन्हे खान और रमन सक्सेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- बीसलपुर में डॉ. रत्नेश गंगवार की एंट्री ने खींचा सपा कार्यकर्ताओं का ध्यान! मासिक बैठक में पहली बार पहुंचे डॉ. गंगवार का जोरदार स्वागत, बोले—“पार्टी ही प्रत्याशी है, संगठन को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य” रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 130 बीसलपुर की मासिक बैठक मंगलवार को उस समय खास चर्चा में आ गई, जब पार्टी में हाल ही में शामिल हुए डॉ. रत्नेश गंगवार पहली बार विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक में पहुंचे। उनके पहुंचते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में डॉ. गंगवार के संबोधन के दौरान संगठन, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उनके तेवर चर्चा का विषय रहे। विधानसभा अध्यक्ष शैलेष शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ एवं सेक्टर स्तर तक मजबूत करने और सेक्टर स्तर पर पीडीए पंचायतों के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। इसी बीच डॉ. रत्नेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद को पार्टी का “एक सिपाही” बताते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही। “राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिपाही बनाकर भेजा है” डॉ. रत्नेश गंगवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें एक सिपाही के रूप में जिम्मेदारी देकर भेजा है। वह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बजाय संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत रूप से प्रत्याशी बनना नहीं है। उनके अनुसार, “पार्टी ही प्रत्याशी है और हमें पार्टी को जिताना है।” डॉ. गंगवार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सत्ता बने या न बने, वह कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे और संगठन के हित में लगातार काम करते रहेंगे। “हम झुकने वाले नहीं हैं” अपने संबोधन में डॉ. गंगवार ने कहा कि राजनीतिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल कमजोर होकर समाप्त हो गए, जबकि समाजवादी पार्टी लगातार राजनीतिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा, “हमने कभी नीला झंडा नहीं लगाया। कई लोगों ने हमें नीचा दिखाने का प्रयास किया, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि यदि पार्टी की सरकार बनती है तो संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। वरिष्ठ नेता ने भी दिया एकजुटता का संदेश बैठक में वरिष्ठ सपा नेता रामप्रताप गंगवार ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर आपसी खींचतान नहीं होनी चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में ईमानदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। पीडीए पंचायतों की तैयारियां तेज बैठक में सेक्टर स्तर पर पीडीए पंचायतों के आयोजन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव डॉ. यासीन अंसारी ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी गंगवार, डॉ. इरशाद खान, डॉ. नूर अहमद अंसारी, मुक्तदिर हयात खान, मो. वलीउल्ला, गायत्री गंगवार, बीडी प्रजापति, अभिषेक गंगवार, आरिफ सिद्दीकी, हरपाल नायक, जीवेंद्र गंगवार, बंटी शर्मा, दुष्यंत गंगवार, भगवत गंगवार, हकीम यादव, हरीश गंगवार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- UPI ट्रांजेक्शन पर टैक्स के दावे को लेकर सुप्रिया श्रीनेत का सरकार पर निशाना कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने UPI ट्रांजेक्शन पर टैक्स लगाए जाने का दावा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में कुल UPI ट्रांजेक्शन करीब ₹314 लाख करोड़ रहा, जिसमें 66% यानी लगभग ₹207 लाख करोड़ के लेनदेन ₹2,000 से अधिक राशि के थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लेनदेन पर टैक्स लगाया गया तो बड़ी रकम की वसूली होगी।1
- पीलीभीत : देवहा नदी किनारे मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद गांव में देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कंकाल करीब एक माह पुराना हो सकता है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।2