logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उरई के मोहल्ला रामनगर में चली गोली गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

1 hr ago
user_मुजीब आलम पत्रकार
मुजीब आलम पत्रकार
Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उरई के मोहल्ला रामनगर में चली गोली गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई के मोहल्ला रामनगर में चली गोली गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
    1
    उरई के मोहल्ला रामनगर में चली गोली गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अजनारी बायपास जीतू ठाकुर वाली गली में एक युवक पर अवैध कट्टे से एक दर्जन युवकों ने युवक पर जान से मारने की नियत से किया फायर अजनारी बायपास पर युवक को शाम 7 बजे के लगभग गैंगबंद युवकों ने मारी गोली, घायल अस्पताल रेफर* घायल युवक का नाम मोहित निवासी रामनगर का बताया जा रहा है *सूत्रों के अनुसार 2 बजे के आस पास कथित रेशु ठाकुर और घायल मोहित के बीच हुई थी कहा सुनी* उरई के अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में एक युवक पर कट्टे से फायर किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में युवक घायल हो गया। घटना उरई कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल युवक के अनुसार, मौके पर करीब 15 लोग मौजूद थे और उनके हाथों में हथियार थे। घटना के बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। ⚠️ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। जिला संवाददाता राम चन्द्र राजपूत जालौन bbn 7
    2
    अजनारी बायपास जीतू ठाकुर वाली गली में एक युवक पर अवैध कट्टे से एक दर्जन युवकों ने युवक पर जान से मारने की नियत से किया फायर 
अजनारी बायपास पर युवक को शाम 7 बजे के लगभग गैंगबंद युवकों ने मारी गोली, घायल  अस्पताल रेफर* 
घायल युवक का नाम मोहित निवासी रामनगर का बताया जा रहा है 
*सूत्रों के अनुसार 2 बजे के आस पास कथित रेशु ठाकुर और घायल मोहित के बीच हुई थी कहा सुनी* 
उरई के अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में एक युवक पर कट्टे से फायर किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में युवक घायल हो गया।
घटना उरई कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
घायल युवक के अनुसार, मौके पर करीब 15 लोग मौजूद थे और उनके हाथों में हथियार थे। घटना के बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
⚠️ फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान की स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
जिला संवाददाता 
राम चन्द्र राजपूत जालौन bbn 7
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में चोरों का आतंक! गौरा चिरैया में कुंडी-साकर काटकर लाखों की चोरी!!.. जालौन: गौरा चिरैया गांव में चोरों ने घर को बनाया निशाना, कुंडी और साकर काटकर लाखों की चोरी जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा चिरैया में अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे की कुंडी और साकर काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी गृह स्वामी को सुबह जागने के बाद हुई। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और दरवाजे की कुंडी व साकर कटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण, चूड़ियां, साड़ियां, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिला। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। गृह स्वामी ने तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के तरीके और आसपास के हालात की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और कमरे को खंगालने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक कीमत गृह स्वामी की तहरीर एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    1
    जालौन में चोरों का आतंक! गौरा चिरैया में कुंडी-साकर काटकर लाखों की चोरी!!..
जालौन: गौरा चिरैया गांव में चोरों ने घर को बनाया निशाना, कुंडी और साकर काटकर लाखों की चोरी
जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा चिरैया में अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे की कुंडी और साकर काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी गृह स्वामी को सुबह जागने के बाद हुई। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और दरवाजे की कुंडी व साकर कटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण, चूड़ियां, साड़ियां, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिला।
चोरी की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। गृह स्वामी ने तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के तरीके और आसपास के हालात की जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और कमरे को खंगालने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी दहशत और चिंता का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक कीमत गृह स्वामी की तहरीर एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद जालौन मेँ 12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश। जनपद जालौन मेँ 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश। जालौन उरई में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अपर जिला जज श्रीमती मनाली चन्द्रा ने अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई और बाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए सभी विभाग परिणामोन्मुखी और सार्थक प्रयास करें। बैठक में प्रोबेशन, जिला पंचायत राज, कार्यक्रम, श्रम, जिला पंचायत, जीएसटी, परिवहन, डाक, विद्युत, मत्स्य और कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
    4
    जनपद जालौन मेँ 12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
जनपद जालौन मेँ 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
जालौन उरई में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अपर जिला जज श्रीमती मनाली चन्द्रा ने अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई और बाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए सभी विभाग परिणामोन्मुखी और सार्थक प्रयास करें।
बैठक में प्रोबेशन, जिला पंचायत राज, कार्यक्रम, श्रम, जिला पंचायत, जीएसटी, परिवहन, डाक, विद्युत, मत्स्य और कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यात्रियों को हो रही परेशानी ट्रैक्टर से पार हो रहे है यात्री कालपी (जालौन) यमुना नदी की जलवृद्धि ने नून नदी का बहाव रोक दिया है, इस कारण मंगरौल पुल में जल भराव की स्थिति हो गई है। पुल के तीन फीट ऊपर से पानी बह रहा है। पानी बढ़ने से पड़री, नरहान, उरकरा कला आदि ग्रामों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है।कालपी जाने के लिए पुल से ग्रामीण मात्र तेरह किलोमीटर की दूरी तय करते थे अब पुल डूबने के बाद तहसील मुख्यालय लगभग 40 किलोमीटर दूर हो गया है। पानी भराव से अनजान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षित घर पहुंचने के लिए लोग ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग कर रहे है। पड़री के रोजगार सेवक राघवेंद्र, अशोक सिंह आदि ने बताया कि सुबह बैंक एवं अन्य कार्य से कालपी गए थे तब नदी का बहाव पुल के नीचे था लेकिन शाम को जब लौटा तो पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
    1
    यात्रियों को हो रही परेशानी
ट्रैक्टर से पार हो रहे है यात्री

कालपी (जालौन)
यमुना नदी की जलवृद्धि ने नून नदी का बहाव रोक दिया है, इस कारण मंगरौल पुल में जल भराव की स्थिति हो गई है। पुल के तीन फीट ऊपर से पानी बह रहा है। पानी बढ़ने से पड़री, नरहान, उरकरा कला आदि ग्रामों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है।कालपी जाने के लिए पुल से  ग्रामीण मात्र तेरह किलोमीटर की दूरी तय करते थे अब पुल डूबने के बाद तहसील मुख्यालय लगभग 40 किलोमीटर दूर हो गया है।
पानी भराव से अनजान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षित घर पहुंचने के लिए लोग ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग कर रहे है।
पड़री के रोजगार सेवक राघवेंद्र, अशोक सिंह आदि ने बताया कि सुबह बैंक एवं अन्य कार्य से कालपी गए थे तब नदी का बहाव पुल के नीचे था लेकिन शाम को जब लौटा तो पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को मिला आर्थिक सुरक्षा का मजबूत कवच, हर माह खाते में पहुंच रही पेंशन ​➡️ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पारदर्शी व्यवस्था, बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को मिल रहा सीधा लाभ ​➡️ वृद्धावस्था पेंशन से 85 हजार बुजुर्गों को मिला सहारा, दिव्यांगों और कुष्ठ रोगियों के चेहरे पर भी लौटी मुस्कान ​➡️ 'सबका साथ, सबका विकास' की सोच धरातल पर साकार, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं ​➡️ प्रशासनिक मुस्तैदी और संवेदनशीलता का शानदार संगम, जालौन में मजबूत हो रहा ग्रामीण और शहरी सामाजिक सुरक्षा तंत्र
    1
    जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को मिला आर्थिक सुरक्षा का मजबूत कवच, हर माह खाते में पहुंच रही पेंशन
​➡️ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पारदर्शी व्यवस्था, बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को मिल रहा सीधा लाभ
​➡️ वृद्धावस्था पेंशन से 85 हजार बुजुर्गों को मिला सहारा, दिव्यांगों और कुष्ठ रोगियों के चेहरे पर भी लौटी मुस्कान
​➡️ 'सबका साथ, सबका विकास' की सोच धरातल पर साकार, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं
​➡️ प्रशासनिक मुस्तैदी और संवेदनशीलता का शानदार संगम, जालौन में मजबूत हो रहा ग्रामीण और शहरी सामाजिक सुरक्षा तंत्र
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Breaking News - लोकल से ग्लोबल का सफर तय करेंगे यूपी के उद्योग लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स को अब वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश के 20 MSME और स्टार्टअप्स को जर्मनी समेत यूरोप के प्रमुख बाजारों में प्रवेश दिलाने की तैयारी है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में तैयार उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना, उद्यमियों को वैश्विक कारोबारी अवसर उपलब्ध कराना और उत्तर प्रदेश के ‘लोकल’ उत्पादों को ‘ग्लोबल’ ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। यूरोपीय बाजार में प्रवेश से चयनित उद्यमों को नए खरीदारों, कारोबारी साझेदारों और निवेश के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने पर भी जोर दिया जाएगा। इस कदम से उत्तर प्रदेश के MSME सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत आधार मिलने की संभावना है। सरकार का फोकस ऐसे उद्यमों को आगे बढ़ाने पर है, जिनके उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप क्षमता मौजूद है। स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ यह पहल उत्तर प्रदेश को निर्यात और स्टार्टअप इकोसिस्टम के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
    1
    Breaking News - लोकल से ग्लोबल का सफर तय करेंगे यूपी के उद्योग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थानीय उद्योगों और स्टार्टअप्स को अब वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश के 20 MSME और स्टार्टअप्स को जर्मनी समेत यूरोप के प्रमुख बाजारों में प्रवेश दिलाने की तैयारी है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में तैयार उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना, उद्यमियों को वैश्विक कारोबारी अवसर उपलब्ध कराना और उत्तर प्रदेश के ‘लोकल’ उत्पादों को ‘ग्लोबल’ ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। यूरोपीय बाजार में प्रवेश से चयनित उद्यमों को नए खरीदारों, कारोबारी साझेदारों और निवेश के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने पर भी जोर दिया जाएगा। इस कदम से उत्तर प्रदेश के MSME सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत आधार मिलने की संभावना है। सरकार का फोकस ऐसे उद्यमों को आगे बढ़ाने पर है, जिनके उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप क्षमता मौजूद है।
स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ यह पहल उत्तर प्रदेश को निर्यात और स्टार्टअप इकोसिस्टम के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* जालौन अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है। बाइट:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा द्वारा दी गई
    4
    *12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति* 

 *एक दिन में सुलझेंगे सालों से लंबित विवाद, न कोर्ट फीस, न लंबी कानूनी प्रक्रिया—सुलह-समझौते से होगा अंतिम फैसला* 
जालौन 
अगर कोई मुकदमा वर्षों से न्यायालय में लंबित है और परेशान हैं, तो 12 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए शीघ्र और अंतिम रूप से निस्तारित कराने का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ विभिन्न न्यायालयों और विभागों से संबंधित ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, जो राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जा सकते हैं। तहसील न्यायालय से लेकर उच्च स्तर के न्यायालयों तक लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकार आवेदन देकर आपसी सहमति के आधार पर अपने विवाद का अंतिम समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, स्टांप एवं राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस एवं धारा 138 एनआई एक्ट, चालान, श्रम विभाग और जलकर सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं न्यायालय में अभी दाखिल न हुए मामलों को भी प्री-लिटिगेशन स्तर पर, विशेषकर पारिवारिक विवादों को, सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सबसे बड़ी ताकत उसका सरल और समझौता आधारित स्वरूप है। यहां पक्षकार स्वयं पहल कर अपने विवाद को निस्तारण के लिए ला सकते हैं। आपसी सहमति से मामला समाप्त होने पर वर्षों तक चलने वाली मुकदमेबाजी, समय और खर्च से राहत मिल सकती है। लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। सचिव मनाली चंद्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विवाद का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय लोक अदालत इसी दिशा में प्रभावी माध्यम है। 
बाइट:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा द्वारा दी गई
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.