Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर में स्नेचिंग की वारदात, महिला का बैग छीनकर बदमाश हुआ फरार अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में स्थित रामप्रसाद घाट पर पर्स स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। राधा विहार निवासी आकांक्षा अपने घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार बैग में मोबाइल फोन और करीब 30 से 35 हजार रुपए की नगदी रखी हुई थी। घटना के बाद पीड़िता ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई लाल सिंह फौजदार के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ती स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े करती है।
News Daily Hindi

More news from Rajasthan and nearby areas
- खाटूश्यामजी मंदिर की रेकी, पाकिस्तान भेजे जा रहे थे वीडियो — जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ खाटू श्यामजी मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजे जाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से कई धार्मिक स्थलों की फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा बरामद हुआ। खासतौर पर खाटूश्यामजी मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की गतिविधियों से जुड़े वीडियो पाकिस्तान भेजे जाने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1
- अजमेर से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड रेलवे अधिकारी को अज्ञात बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार आदेश नगर थाना क्षेत्र के सदरिया निवासी प्रभु सिंह रावत को ठगों ने फोन कॉल किया और बातों में उलझाकर उनसे OTP हासिल कर लिया। OTP मिलते ही बदमाशों ने उनके बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित ने अपना खाता चेक किया तो बड़ी रकम गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर जानकारी ली, जहां पता चला कि 2-3 ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से लाखों रुपये निकाले गए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने आदेश नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठगों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद एक बार फिर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है—किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक डिटेल्स या OTP साझा न करें।1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत1
- देशभर में फेमस अजमेर का चेटीचंड जुलूस शुरू दिल्ली गेट स्थित पूज्य लाल साहिब मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत।।1
- Post by Rajevishnoi rawla1
- गंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई लूट की वारदात, बाइक सवार दो बदमाश ने महिला का बैग छीनकर फरार हो गए, महिला के बैग में आईफोन मोबाइल, हजारों रुपए नगदी और अन्य सामान था, महिला अपने घर जा रही थी इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, मामले में महिला ने गंज थाने में शिकायत दी है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में स्थित रामप्रसाद घाट पर पर्स स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। राधा विहार निवासी आकांक्षा अपने घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार बैग में मोबाइल फोन और करीब 30 से 35 हजार रुपए की नगदी रखी हुई थी। घटना के बाद पीड़िता ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई लाल सिंह फौजदार के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ती स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े करती है।1