*नायक बने CM मोहन यादव सीधी में अचानक निरीक्षण कर कलेक्टर को हटाया, बैंक महाप्रबंधक पीएस धनवाल को किया निलंबित* *♦️सीधी : समाचार अपडेट* सीधी जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की गई।निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए तत्काल प्रभाव से कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को उनके पद से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। *मुख्यमंत्री ने कहा जवाबदेही जरूरी* मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि अधिकारी जिस पद पर नियुक्त हैं, उन्हें पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, नियुक्ति के साथ ही जवाबदेही भी तय होती है। लापरवाही या शिकायतें मिलने पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी। *जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें बनी वजह* इस निरीक्षण के दौरान जनता और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। विस्तृत समीक्षा और फीडबैक के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।इस निर्णय के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि जवाबदेही से समझौता नहीं किया जाएगा।

- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- गहरा नाला के पास धवारी निवासी गंदर्भ सिंह के ऊपर चाकू से हमला करने वाला आरोपी रामपुर निवासी कृष्णकांत गौतम गिरफ्तार #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo1
- Post by Bolti Divare1
- रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तपा में सरपंच ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल महा मुकाबला खेला जा गया। यह फाइनल मुकाबला आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया गया जिसमें चेयर गर्ल्सो ने चौके, छक्कों व विकटो पर जबरजस्त ड्रान्स कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया फ़ाइनल मुकाबला तपा इलेवन वनाम मगुरिहाई मैहर के बीच खेला गया 20-20 ओवरों के खेले गए मैच में ट्रांस जीत पहले बल्लेबाजी बाजी करते हुए तपा एलेवन ने 148 रन बनाये वही 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगुरिहाई मैहर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक के बाद एक लगातार विकटो का पतन होता रहा और एक समय तपा टीम की जीत पक्की मानी जा रही थी लेकिन अंतिम विकट के रुम में संजू साहू नें जबरदस्त खेलते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि अपनी टीम को जीत दिला दी।1
- ये हैं जनपद चित्रकूट के सबसे बेहतर प्रधान जी जिन्हें अभी हाल में मुख्य विकास अधिकारी महोदय प्रशस्ति पत्र और कुछ नगद राशि देकर सम्मानित किया है। खैर यह तो इनकी निजी जिंदगी है कुछ भी करें परन्तु कार्य बहुत ही शानदार रहता है इनका।1
- Post by Suneel1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1