Shuru
Apke Nagar Ki App…
Saheen Saheen
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हाउसिंग लोन में इनकम टैक्स रिटर्न का बड़ा फायदा, जानिए कैसे बढ़ती है आपकी फाइनेंशियल ताकत अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं और हाउसिंग लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR आपके लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकता है। कई लोग इसे सिर्फ टैक्स भरने की प्रक्रिया समझते हैं, लेकिन असल में यह आपकी आय, विश्वसनीयता और वित्तीय स्थिरता का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। सबसे पहले बात करें हाउसिंग लोन की, तो बैंक या फाइनेंशियल संस्थान जब भी आपको लोन देते हैं, तो वे आपकी इनकम और रिपेमेंट कैपेसिटी को जांचते हैं। यहां ITR बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आपने नियमित रूप से 2 से 3 साल तक ITR फाइल किया है, तो बैंक को यह भरोसा होता है कि आपकी आय स्थिर है और आप समय पर लोन चुका सकते हैं। इससे लोन अप्रूवल जल्दी मिलता है और कई बार बेहतर ब्याज दर भी मिल सकती है। ITR का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे आपकी “क्रेडिबिलिटी” यानी वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है। खासकर अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या बिजनेस करते हैं, तो ITR ही आपकी इनकम का मुख्य प्रमाण बनता है। बिना ITR के ऐसे लोगों के लिए लोन लेना काफी मुश्किल हो सकता है। अब बात करें टैक्स बेनिफिट्स की, तो हाउसिंग लोन लेने पर भी ITR के जरिए आपको टैक्स में राहत मिलती है। आप प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80C के तहत छूट पा सकते हैं और ब्याज पर सेक्शन 24 के तहत अलग से टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप एक तरफ घर का सपना पूरा करते हैं और दूसरी तरफ टैक्स भी बचाते हैं। इसके अलावा ITR फाइल करने के और भी कई फायदे हैं। जैसे कि अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो वीजा के लिए ITR एक जरूरी दस्तावेज बन जाता है। कई एम्बेसी इसे आपकी आर्थिक स्थिति का प्रमाण मानती हैं। इसी तरह बड़ी रकम का बीमा लेने या किसी सरकारी टेंडर में भाग लेने के लिए भी ITR जरूरी होता है। ITR आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री को मजबूत बनाता है। जब आपके पास लगातार कई सालों का रिकॉर्ड होता है, तो भविष्य में आपको कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं। कुल मिलाकर, इनकम टैक्स रिटर्न सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह आपके आर्थिक जीवन को मजबूत बनाने का एक स्मार्ट टूल है। अगर आप समय पर और सही तरीके से ITR फाइल करते हैं, तो यह आपके लिए घर, लोन और बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के कई दरवाजे खोल देता है।1
- Post by Saheen Saheen1
- गैस किल्लत से परेशान बागेश्वरवासी, घंटों लाइन में खड़े.. बागेश्वर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोग खासे परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग करने में ही मुश्किल हो रही है और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसी (DAC) आने के बावजूद हालात सुधरे नहीं हैं, जिससे लोगों को एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को 4-5 घंटे लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- अल्मोड़ा। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत लमगड़ा क्षेत्र में आयोजित मेले में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने ऐड़ी देव मंदिर, चारखाम ज्वारनेडी में आयोजित मेले के दौरान जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में बताते हुए ‘गुड समैरिटन’ की जानकारी दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, महिला एवं बाल अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, नए आपराधिक कानूनों और यातायात नियमों पर भी जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा नशे से संबंधित गोपनीय सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार और मजदूर न रखने की अपील की गई।1
- Post by Surendra Kumar1
- विडियो देखें- हिमाचंल प्रदेश शाहपुर कांगड़ा में हुई दुखद घटना रात भर खाई में बैठी रही बच्ची! आधी रात खाई में गिरी कार, रात भर तड़पते रहे घायल, सुबह लगा हादसे का पता, 2 ने तोड़ दिया था दम…1
- मा० मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टीसी का बड़ा संदेश- अब कोई नहीं बचेगा एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत इस वर्ष अब तक 3 माह में 18 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख की स्मैक की जा चुकी है बरामद माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन" को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 27/03/2026 को एफ.टी.आई गेट के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्ता को 132 ग्राम स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उक्त को गिरफ्तार कर *8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत *कोतवाली हल्द्वानी में 105/26 अभियोग पंजीकृत* किया गया है। अभियुक्ता को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय में पेश किया जाएगा। *गिरफ्तारी:–* जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेन्डस कालोनी, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष *बरामदगी:–* 132 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये *आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0-197/24, धारा-420 आदवि०, थाना-हल्द्वानी। *2.* मु0अ0सं0-166/24, धारा-420 भादवि0, थाना- मुखानी। 📍*SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।* *गिरफ्तारी टीम -* *1.* उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता कोतवाली हल्द्वानी। *2.* उ0नि0 मनोज कुमार चौकी टीपी नगर। *3.* कानि० तारा सिंह चौकी टीपी नगर। *4.* म०कानि० अनिता फुलेरिया कोतवाली हल्द्वानी। *इस वर्ष 3 माह में अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 14 मामले दर्ज कर 18 तस्करों (02 महिला) को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख 30 हज़ार की 901.242 ग्राम स्मैक बरामद* की जा चुकी है। 👉 *"SSP NAINITAL का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"* साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।2
- कमिश्नर दीपक रावत क्यों हुए प्रभावित, सेंट एडम्स स्कूल गरुड़ के बच्चों की जमकर की तारीफ1