शाहपुरा नगर पालिका चुनाव वार्ड 11 निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 'केले' से तोला, महिलाओं में भारी उत्साह शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 11 में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। वार्ड वासियों ने इस बार एकजुट होकर निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक को अपना पूर्ण समर्थन देने का मन बना लिया है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 11 में योगेश कुमार पारीक के समर्थन में एक ऐतिहासिक और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें पूरा वार्ड उमड़ पड़ा। केले से तौलकर किया भव्य स्वागत जुलूस के दौरान वार्ड वासियों का उत्साह देखने लायक था। पूरे क्षेत्र में प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक का जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने एकजुटता दिखाते हुए योगेश कुमार पारीक को 'केलों' से तौला और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। पूरे वार्ड में ढोल-नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाला गया और जनता से समर्थन व आशीर्वाद मांगा गया। आधी आबादी (महिलाओं) ने संभाली कमान, कार्यों की जमकर की तारीफ इस बार के चुनाव में वार्ड 11 की महिलाओं का उत्साह सबसे अनोखा और चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर जुलूस में हिस्सा लिया और योगेश कुमार पारीक के पक्ष में माहौल बनाया। महिलाओं का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में वार्ड की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वार्ड की महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा— "पिछले 5 साल में जिस तरह से हमारे गली-मोहल्लों में प्रतिदिन सफाई हुई है, नालियां साफ रही हैं, और सीसी रोड का निर्माण हुआ है, वह काबिले तारीफ है। आज हमारे मोहल्ले साफ-सुथरे नजर आते हैं। प्रतिदिन कचरा गाड़ी का आना, सफाई कर्मचारियों का मुस्तैद रहना और सबसे बड़ी बात—सिर्फ एक फोन कॉल पर हमारा काम होना, हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पार्षद का प्रतिदिन हमारे बीच उपस्थित रहना और हमारी समस्याओं को सुनना ही सबसे बड़ी ताकत है।" महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि इसी विकास कार्य को देखकर हम सभी वार्ड वासियों ने मिलकर खुद योगेश कुमार पारीक को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। आने वाले 5 साल में विकास को और आगे बढ़ाऊंगा: योगेश पारीक जनता से मिल रहे इस अपार स्नेह और भारी समर्थन से गदगद निर्दलीय प्रत्याशी योगेश कुमार पारीक ने सभी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा— "जिस प्रकार मैंने पिछले 5 वर्षों में प्रतिदिन पूरे वार्ड में घूम-घूम कर, आपकी हर सुख-दुख में भागीदारी निभाते हुए विकास कार्य किए हैं, मैं वादा करता हूँ कि आने वाले 5 साल भी आपके बीच पूरी तरह सक्रिय रहूँगा। इस विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा और वार्ड 11 को नगर पालिका का सबसे आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।" अलमारी के निशान (बैलेट नंबर 4) पर माँगा समर्थन जुलूस के दौरान मातृशक्ति और वार्ड वासियों ने घर-घर जाकर योगेश कुमार पारीक के चुनाव चिन्ह 'अलमारी' के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी ने बैलेट नंबर 4 पर 'अलमारी' के निशान का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वार्ड के सैकड़ों गणमान्य लोग, युवा और भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

- पंचकर्म थैरेपी से गर्दन का ऑपरेशन टल गया,, बिना ऑपरेशन सफल ईलाज आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में हो रहा है1
- 🙏 श्री सांवलिया सेठ के टोटल लाइव श्रृंगार दर्शन | सेठ जी का आशीर्वाद | Hello Chittorgarh 🙏 श्री सांवलिया सेठ के टोटल लाइव श्रृंगार दर्शन | सेठ जी का आशीर्वाद | Hello Chittorgarh1
- चित्तौडगढ : कपासन के डंपिंग यार्ड का भैरूलाल खटिक (पत्रकार) ने लिया पुरा जायजा1
- Dear IRCTC, we are proud of you! 🇮🇳🙂 Thank you @ashwini.vaishnaw Ji 06 Nov ki ticket book karne gaya tha… IRCTC ne kaha: “Beta, Diwali pe ghar jaane ki kya zarurat hai?” 😭 Logout → Login → Logout → Server Busy → Repeat 🔄 IRCTC toh bas mera expense bachana chahta hai, mujhe independent banana chahta hai 🥹💪 Kya matlab saal mein ek baar family se milunga? Kya matlab Diwali ghar pe celebrate karunga? Independent bano! Balcony mein baitho aur doosron ki family ki khushiyon mein khush ho 💔 Thank you IRCTC for teaching us patience, pressure handling & emotional stability🙏 SALUTE TO IRCTC 🫡🚆 #IRCTC #IRCTCRoast #IndianRailways #TrainJourney #TicketBooking Tatkal Diwali IndianTravel Relatable DesiHumour Sarcasm TravelReels IndianMemes ReelsIndia Mumbai DiwaliTravel1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer ward4 11की काग्रेस पार्षद प्रत्याशी की दमदार रैली Dainik News AJMER1
- वार्ड 46 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने निकाली जन समर्थक रैली जनता का मिला सहयोग1
- चित्तौड़गढ़ में मतदान को लेकर उत्साह, खुशी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे मतदाता 🗳️चित्तौड़गढ़ में मतदान को लेकर उत्साह, खुशी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे मतदाता 🗳️ चित्तौड़गढ़ में मतदान दिवस पर दिखा जबरदस्त उत्साह, खुशी के साथ वोट डालने पहुंचे शहरवासी 🗳️ | पार्षद प्रत्याशियों और जनता से खास बातचीत, किसने क्या कहा? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट | किला रोड से लाइव, पाडन पोल के पास राजकीय विद्यालय में जारी मतदान प्रक्रिया1
- पीसांगन मतदान के दौरान अलर्ट मॉड पर पुलिस। प्रशासन का सहयोग करें1
- 🔥 “उठाओ इन भ्रष्ट राजनेताओं का पर्दाफाश! 🇮🇳 जनता अब चुप नहीं बैठेगी!” #भ्रष्टाचार #भ्रष्ट_राजनेता #जनता_की_आवाज़ #देश_बचाओ #जयहिंद #आजादहिंदफौज #अजमेर #Reels #ViralReels 🔥 “उठाओ इन भ्रष्ट राजनेताओं का पर्दाफाश! 🇮🇳 जनता अब चुप नहीं बैठेगी!” #भ्रष्टाचार #भ्रष्ट_राजनेता #जनता_की_आवाज़ #देश_बचाओ #जयहिंद #आजादहिंदफौज #अजमेर #Reels #ViralReels1