logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ कमिश्नरेट गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आधार खेड़ा निवासी सरफराज हुसैन के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने में शामिल थे। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो क्लब के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये के जेवर, एक अवैध पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक और चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी अदीबुर्रहमान, जीशान गाजी और सरोजनीनगर निवासी रामजी राजाराम सोनी हैं। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को सरफराज हुसैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरफराज विदेश में काम करते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अदीबुर्रहमान पर बाराबंकी और लखनऊ में 9 मुकदमे, जीशान पर 13 और रामजी पर 1 मामला पहले से दर्ज है।

2 hrs ago
user_Sameer Safder naqvi
Sameer Safder naqvi
Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लखनऊ कमिश्नरेट गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आधार खेड़ा निवासी सरफराज हुसैन के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने में शामिल थे। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो क्लब के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये के जेवर, एक अवैध पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक और चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी अदीबुर्रहमान, जीशान गाजी और सरोजनीनगर निवासी रामजी राजाराम सोनी हैं। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को सरफराज हुसैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरफराज विदेश में काम करते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अदीबुर्रहमान पर बाराबंकी और लखनऊ में 9 मुकदमे, जीशान पर 13 और रामजी पर 1 मामला पहले से दर्ज है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटा बच्चा अपने पिता के साथ जाने की जिद में चुपचाप ट्रॉली के पीछे बैठ जाता है। पिता को जब इसकी भनक लगती है और वह मुड़कर देखते हैं, तो बेटे को वहां बैठा देख भावुक हो उठते हैं। बेटे की मासूम जिद और पिता का संघर्ष भरा जीवन—यह दृश्य हर किसी के दिल को छू रहा है। लोग इस वीडियो को साझा करते हुए इसे मेहनतकश परिवारों के प्यार और रिश्तों की सच्ची तस्वीर बता रहे हैं।
    1
    एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटा बच्चा अपने पिता के साथ जाने की जिद में चुपचाप ट्रॉली के पीछे बैठ जाता है। पिता को जब इसकी भनक लगती है और वह मुड़कर देखते हैं, तो बेटे को वहां बैठा देख भावुक हो उठते हैं।
बेटे की मासूम जिद और पिता का संघर्ष भरा जीवन—यह दृश्य हर किसी के दिल को छू रहा है। लोग इस वीडियो को साझा करते हुए इसे मेहनतकश परिवारों के प्यार और रिश्तों की सच्ची तस्वीर बता रहे हैं।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बिहार पुलिस के उस आदेश ने चर्चा तेज कर दी है, जिसमें ड्यूटी के दौरान वर्दी में तिलक या चंदन न लगाने की बात कही गई है। इस निर्देश को वर्दी की एकरूपता और पेशेवर आचरण से जोड़ा जा रहा है। जहां कुछ लोग इसे पुलिस की निष्पक्ष छवि बनाए रखने के लिए जरूरी मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे व्यक्तिगत आस्था के अधिकार से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे नियम सेवा के दौरान समानता और तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए बनाए जाते हैं। फिलहाल यह आदेश बहस का केंद्र बना हुआ है।
    1
    बिहार पुलिस के उस आदेश ने चर्चा तेज कर दी है, जिसमें ड्यूटी के दौरान वर्दी में तिलक या चंदन न लगाने की बात कही गई है। इस निर्देश को वर्दी की एकरूपता और पेशेवर आचरण से जोड़ा जा रहा है।
जहां कुछ लोग इसे पुलिस की निष्पक्ष छवि बनाए रखने के लिए जरूरी मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे व्यक्तिगत आस्था के अधिकार से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।
पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे नियम सेवा के दौरान समानता और तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए बनाए जाते हैं। फिलहाल यह आदेश बहस का केंद्र बना हुआ है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जगदीशपुर कस्बे में सामान की खरीददारी कर रहे लोगों पर अनियंत्रित टैंकर चढ़ा,एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हरदोई रविवार को थाना लोनार क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर चौराहा के निकट एक टैंकर द्वारा बाजार में खरीदारी कर रहे व्यक्तियों के टक्कर मार दी गई।जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई तथा व 11 अन्य व्यक्ति घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्घटनाकृत वाहन(टैंकर) को कब्जे में लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र सिंह ने बताया स्थिति कंट्रोल मैं।
    1
    जगदीशपुर कस्बे में सामान की खरीददारी कर रहे लोगों पर अनियंत्रित टैंकर चढ़ा,एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।        हरदोई रविवार को थाना लोनार क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर चौराहा के निकट एक टैंकर द्वारा बाजार में खरीदारी कर रहे व्यक्तियों के टक्कर मार दी गई।जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई तथा व 11 अन्य व्यक्ति घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्घटनाकृत वाहन(टैंकर) को कब्जे में लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर  सत्येन्द्र सिंह ने बताया स्थिति कंट्रोल मैं।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रही थी लेकिन टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल हो गया और लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा। तत्काल इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को स्लाइड के जरिए सुरक्षित निकाला गया लेकिन कुछ स्लाइड का उपयोग नहीं कर पाए। सीढ़ियां भी लगाई गई थीं। इस आपाधापी में छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रही थी लेकिन टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल हो गया और लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा। तत्काल इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को स्लाइड के जरिए सुरक्षित निकाला गया लेकिन कुछ स्लाइड का उपयोग नहीं कर पाए। सीढ़ियां भी लगाई गई थीं। इस आपाधापी में छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उस समय की अफ़रातफ़री का माहौल जवाब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलियां चलीं। यहाँ अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस दोनों मौजूद थे। ट्रंप को तुरंत सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने सुरक्षा घेरा दिया और वहाँ से निकाल लिया
    1
    उस समय की अफ़रातफ़री का माहौल जवाब
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलियां चलीं। यहाँ अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस दोनों मौजूद थे। 
ट्रंप को तुरंत सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने सुरक्षा घेरा दिया और वहाँ से निकाल लिया
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ नगर निगम जोन 3 के जानकीपुरम स्थित कॉलोनी 4/526 में नालियों में भरा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है लंबे समय से सफाई न होने के कारण इलाके में तेज बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का कार्यालय भी पास के 4 नंबर चौराहे पर स्थित है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और उन्होंने जल्द से जल्द नालियों की सफाई व नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की है। इस मामले को लेकर स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोग इसे स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी बता रहे हैं।
    1
    लखनऊ नगर निगम जोन 3 के जानकीपुरम स्थित कॉलोनी 4/526 में नालियों में भरा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है
लंबे समय से सफाई न होने के कारण इलाके में तेज बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का कार्यालय भी पास के 4 नंबर चौराहे पर स्थित है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और उन्होंने जल्द से जल्द नालियों की सफाई व नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की है।
इस मामले को लेकर स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोग इसे स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी बता रहे हैं।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नव आरक्षियों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी का सबसे बड़ा दायित्व जनता की सुरक्षा और सेवा है। उन्होंने नव आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की सीख दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने जवानों से अपेक्षा जताई कि वे हर परिस्थिति में धैर्य और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा आमजन के विश्वास को बनाए रखें।
    1
    दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नव आरक्षियों को संबोधित किया।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी का सबसे बड़ा दायित्व जनता की सुरक्षा और सेवा है। उन्होंने नव आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की सीख दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने जवानों से अपेक्षा जताई कि वे हर परिस्थिति में धैर्य और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा आमजन के विश्वास को बनाए रखें।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.