Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल, टला बड़ा हादसा दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रही थी लेकिन टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल हो गया और लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा। तत्काल इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को स्लाइड के जरिए सुरक्षित निकाला गया लेकिन कुछ स्लाइड का उपयोग नहीं कर पाए। सीढ़ियां भी लगाई गई थीं। इस आपाधापी में छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JANTA DARPAN
दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल, टला बड़ा हादसा दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रही थी लेकिन टेक ऑफ के वक्त इंजन फेल हो गया और लैंडिंग गियर से धुआं निकलने लगा। तत्काल इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। सभी को स्लाइड के जरिए सुरक्षित निकाला गया लेकिन कुछ स्लाइड का उपयोग नहीं कर पाए। सीढ़ियां भी लगाई गई थीं। इस आपाधापी में छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।1
- पंजाब से राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh के आवास के बाहर ‘गद्दार’ लिखे जाने की घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, यह हरकत आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई और समर्थकों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की है, जबकि AAP की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक असहमति के बीच बढ़ती तल्खी और मर्यादा के सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- दिल्ली/ लखनऊ :शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यलय जोंनल प्रमुख संवाददाता लवकुश की खास रिपोर्ट !! बिल्हौर बिज लीघर की विद्युत व्यवस्था देर रात से हुई चौपट !! :- कल दोपहर में बिल्हौर देहात फीडर के बक्शे फुंके थे ! :- बक्शे फुंकने के बाद से चल रहा बिल्हौर बिजली का इतनी भीषण गर्मी में आंख मिचौली का खेल ! :- कल शाम को देहात फीडर को टाउन फीडर से जोड़ने का कारण बिल्हौर टाऊन की व्यवस्था को कर दिया गया चौपट ! :- इतनी भीषण गर्मी के बीच कल शाम से बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम , अभी भी बिल्हौर बिजली गायब ! :- देर शाम से बिल्हौर जेई का नम्बर रहा बंद , मौके पर जेई और एसडीओ गायब ! :- शासन के आदेशानुसार 24 घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी पर होते हैं जेई लेकिन बिल्हौर बिजली विभाग के जेई और नवागंतुक एसडीओ महोदय मौके से गायब ! भीषण गर्मी से जनता में हाहाकार ! ऐसा मामला अरौल 11 केवी का भी चल रहा है दर्जनों गांव में बिजली लाइट ना आने से बार-बार कटने से ग्रामीणों की नींद पूरी ना हो रही है :- विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से हमारा आग्रह है कि अभी गर्मी की शुरुवात है अपने बेलगाम कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाते हुए दोनों जेई ( टाऊन और देहात फीडर ) के विद्युत विभाग में ही रुकने की व्यवस्था करवाने का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करवाया जाए ! अन्यथा अगली कार्यवाही में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की होगी शिकायत !4
- SRH vs RR mach live Update Please Subscribe SRH winner 🏆 6 wikit se isan kisan1
- दिल के साथ दल बदलूओं पर आने लगी अब आफ़त-- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर लिखा गद्दार....1
- दोस्तपुर, सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है… पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर खालिसपुर दुर्गा के पास एक बार फिर हादसा हुआ है, जहां बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान अलहदादपुर बनी गांव की रहने वाली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सर्विस रोड के किलोमीटर संख्या 156.2 पर स्थित एक जर्जर पुलिया के पास हुआ, जहां सड़क धंस गई है। यही खराब सड़क लगातार दुर्घटनाओं की वजह बन रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि ठीक एक सप्ताह पहले इसी स्थान पर शैलखा गांव की एक महिला की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद यूपीडा के अधिकारी केवल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए मामले को टाल रहे हैं, जिससे आम जनता की जान जोखिम में बनी हुई है। अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन… और कब इस जानलेवा सड़क को दुरुस्त किया जाएगा? कैमरामैन के साथ, [आपका नाम] [आपका चैनल/न्यूज़]1
- बुलंदशहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही तीन दोस्तों पर गोली चला दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने समाज में बढ़ती आक्रामकता और छोटी-छोटी बातों पर हिंसा की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- हरदोई में एक स्कूल की प्रिंसिपल पर अभिभावक से अभद्रता करने का गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल से कॉपी न खरीदने पर प्रिंसिपल ने अभिभावक को अपशब्द कहे। पीड़ित अभिभावक नीलम वर्मा का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उनके साथ इंग्लिश में गाली-गलौज की और उनके बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। मामले से आहत नीलम वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रशासन से अब इस पूरे प्रकरण में जांच और उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।1
- गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आधार खेड़ा निवासी सरफराज हुसैन के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी करने में शामिल थे। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो क्लब के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद, करीब 30 लाख रुपये के जेवर, एक अवैध पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक और चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी अदीबुर्रहमान, जीशान गाजी और सरोजनीनगर निवासी रामजी राजाराम सोनी हैं। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को सरफराज हुसैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरफराज विदेश में काम करते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अदीबुर्रहमान पर बाराबंकी और लखनऊ में 9 मुकदमे, जीशान पर 13 और रामजी पर 1 मामला पहले से दर्ज है।1